MPBSE 2025 : पांचवीं और आठवीं परीक्षा का नया पैटर्न, जानें बदलाव

Kaushiki | Feb 04, 2025, 09:25 IST
mp exam
माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 2025 की पांचवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षा का नया पैटर्न जारी किया है। जिसमें छोटे उत्तरों पर अधिक जोर दिया जाएगा। परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च तक चलेगी।

माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) 2025 के लिए पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं (Annual Examinations) का नया पैटर्न जारी कर दिया गया है। इस बार, परीक्षा में छात्र-छात्राओं को छोटे उत्तरों पर अधिक ध्यान देना होगा। बता दैं कि, परीक्षा में लंबा उत्तरीय प्रश्नों (Answer Questions) की संख्या कम कर दी गई है।



MCQ और छोटे उत्तरीय प्रश्नों की संख्या बढ़ा दी गई है। यह बदलाव छात्रों को ज्यादा छोटे, सटीक और संक्षिप्त उत्तर देने के लिए प्रेरित करेगा। परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होगी और 5 मार्च तक चलेगी। लगभग 24 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें से भोपाल जिले में 68 हजार विद्यार्थी होंगे। साथ ही, परीक्षा में न्यूनतम 33% अंक लाना जरूरी होगा।



नया परीक्षा पैटर्न

परीक्षा की तारीख

  • MPBSE की वार्षिक परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च तक चलेगी।
  • इस परीक्षा में लगभग 24 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।
  • प्रदेश भर में लगभग 12 हजार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
  • इनमें भोपाल जिले में 68 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।

ओवरलोड मार्कस कम करने की योजना

इस साल परीक्षा के लिए ओवरलोड मार्क भी तय किए गए हैं। हाफ इयरली एग्जाम (half yearly exam) के लिए



  • ओवरलोड मार्कस 20
  • वार्षिक परीक्षा के लिए 60 अंक
  • प्रोजेक्ट कार्य के लिए 20 अंक निर्धारित किए गए हैं।
  • हर विषय में लिखित परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन दोनों में न्यूनतम 33% अंक लाना अनिवार्य होगा।
  • यदि छात्र-छात्रा इन अंकों को हासिल नहीं कर पाते, तो उन्हें फिर से परीक्षा देनी होगी।
  • यदि तब भी वे पास नहीं होते, तो उन्हें उसी कक्षा में दोबारा पढ़ाई करनी होगी।

भोपाल जिले में परीक्षा की स्थिति

बता दें कि, भोपाल जिले में इस साल माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में लगभग 68 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इनमें से 34 हजार 213 छात्र पांचवीं कक्षा से और 34 हजार 773 छात्र आठवीं कक्षा से हैं। शहर में इन विद्यार्थियों के लिए करीब 250 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें सरकारी और निजी स्कूल दोनों के छात्र परीक्षा देंगे।



परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। साथ ही, परीक्षा के दौरान छात्रों को अनुशासन का पालन करने की सलाह दी गई है, ताकि परीक्षा का माहौल शांतिपूर्ण और पारदर्शी रहे।



परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों के लिए परीक्षा से संबंधित सभी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। परीक्षा की तैयारी में कोई कमी न हो, इसके लिए केंद्रों पर एक बार फिर निरीक्षण किया जाएगा। ऐसे में भोपाल जिले के विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।



FAQ

  1. इस साल MPBSE परीक्षा में क्या बदलाव हुए हैं?
    इस साल, परीक्षा में दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या कम और वस्तुनिष्ठ व अति लघु उत्तरीय प्रश्नों की संख्या बढ़ाई गई है।
  2. MPBSE परीक्षा कब से शुरू हो रही है?
    MPBSE परीक्षा 24 फरवरी 2025 से शुरू होगी और 5 मार्च 2025 तक चलेगी।
  3. किसे परीक्षा में न्यूनतम अंक प्राप्त करने पर पुनः परीक्षा देनी होगी?
    जो छात्र-छात्रा हर विषय में लिखित और आंतरिक मूल्यांकन में 33% से कम अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें पुनः परीक्षा देनी होगी।
  4. भोपाल जिले में कितने परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं?
    भोपाल जिले में इस परीक्षा के लिए 250 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
  5. इस बार परीक्षा में क्या नया पैटर्न है?
    इस बार परीक्षा में अधिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न, रिक्त स्थान भरने वाले प्रश्न और अति लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • भोपाल
  • एजुकेशन न्यूज
  • मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल
  • MPBSE
  • माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल
  • mp pariksha