NEET UG 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

Manya Jain | Apr 13, 2026, 12:44 IST
neet-ug-2026-city-intimation-slip
NEET UG 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी हो गई है। अभ्यर्थी neet.nta.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा शहर देख सकते हैं। परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित होगी।

नीट (NEET) की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा को लेकर नया अपडेट जारी किया है। NEET UG 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप अब आधिकारिक पोर्टल पर लाइव हो गई है। छात्र अब जान पाएंगे कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में है। यह स्लिप दूर-दराज के छात्रों के लिए बहुत मददगार साबित होगी।



इससे आप अपने सफर और ठहरने का इंतजाम पहले कर सकते हैं। समय रहते टिकट बुक करना अब आपके लिए आसान होगा। ध्यान रहे कि यह स्लिप (city ​​intimation slip) आपका फाइनल एडमिट कार्ड नहीं है। एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले अलग से जारी होगा।



सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड में अंतर

अक्सर छात्रों के मन में यह भ्रम रहता है कि सिटी इंटिमेशन स्लिप ही उनका एडमिट कार्ड है। लेकिन आपको बता दें कि ये दोनों डॉक्यूमेंट पूरी तरह अलग हैं।



  • सिटी इंटिमेशन स्लिप (City Intimation Slip): यह एक अग्रिम सूचना (Advance Information) है जो केवल आपको उस शहर का नाम बताती है जहां आपकी परीक्षा होनी है। इसमें परीक्षा केंद्र का पता या आपका रोल नंबर नहीं होता।
  • एडमिट कार्ड (Admit Card): यह परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी होने वाला डॉक्यूमेंट है। इसमें आपके परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग समय (Reporting Time), रोल नंबर और परीक्षा के दिन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश (Exam Day Instructions) शामिल होते हैं।

NEET UG 2026 सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल neet.nta.nic.in पर लॉग ऑन करें।
  • लिंक का चयन करें: होमपेज पर "NEET UG 2026 City Intimation" वाले सक्रिय लिंक पर क्लिक करें।
  • जानकारी दर्ज करें: अपना आवेदन नंबर (Application Number) और जन्म तिथि (DOB) भरें।
  • सुरक्षा पिन: स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी पिन दर्ज करें और 'सबमिट' बटन दबाएं।
  • प्रिंट निकालें: आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट (Printout) निकाल लें।

परीक्षा की तारीख

इस साल NEET UG 2026 का आयोजन 3 मई 2026 को ऑफलाइन मोड (Pen and Paper Mode) में किया जाएगा। यह परीक्षा देश भर के 500 से अधिक शहरों और कई अंतरराष्ट्रीय केंद्रों पर आयोजित की जा रही है।



टेक्निकल प्रॉब्लम या गलती होने पर क्या करें?

यदि किसी छात्र को अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने में कोई समस्या आ रही है या स्लिप में दी गई जानकारी (जैसे नाम या शहर) में कोई गलती नजर आती है, तो उन्हें तुरंत ये करें...



  • हेल्पलाइन से संपर्क: एनटीए की आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर (011-40759000) पर कॉल करें।
  • ईमेल करें: अपनी समस्या को विस्तार से लिखते हुए neet@nta.ac.in पर मेल भेजें।
  • आधिकारिक सूचना: किसी भी सोशल मीडिया अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक वेबसाइट के नोटिफिकेशन पर ही भरोसा करें।

ये खबरें भी पढ़ें....



राजस्थान शिक्षा मंत्री का नया आदेश, रडार पर होंगे नशा करने वाले शिक्षक



ISRO और श्रीहरिकोटा की सैर करेंगे एमपी के छात्र, सैटेलाइट की दुनिया को करीब से समझेंगे



Interview Tips: इंटरव्यू में अपनी फर्स्ट इम्प्रेशन कैसे करें मजबूत, न करें ये गलतियां



NEP का बड़ा बदलाव: इंजीनियरिंग के लिए में 12वीं में मैथ्स जरूरी नहीं, जानें नियम



Tags:
  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी
  • NTA
  • सिटी इंटिमेशन स्लिप
  • city ​​intimation slip
  • NEET UG 2026