Interview Tips: इंटरव्यू में अपनी फर्स्ट इम्प्रेशन कैसे करें मजबूत, न करें ये गलतियां

Kaushiki | Apr 19, 2025, 17:13 IST
Share
interview tips
interview tips

इंटरव्यू में आपकी तैयारी, आत्मविश्वास और प्रोफेशनलिज्म महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सही तरीके से तैयारी करने और पेशेवर तरीके से खुद को प्रस्तुत करने से आप सफलता की संभावना को बढ़ा सकते हैं और एक अच्छा इम्प्रेशन बना सकते हैं।

Interview Tips: इंटरव्यू किसी भी नौकरी में शामिल होने का सबसे जरूरी हिस्सा माना जाता है। इसमें आपकी तैयारी, कॉन्फिडेंस और बिहेवियर देखा जाता है। अगर आप अच्छे से तैयारी करते हैं, तो आप अपने स्किल्स और एबिलिटी को सही तरीके से दिखा सकते हैं।

अगर आप सही तरीके से तैयारी करते हैं, तो आप न केवल खुद को अच्छा प्रेजेंट कर सकते हैं, बल्कि अपने कॉन्फिडेंस और प्रोफेशनलिज्म से भी इंटरव्यूअर पर अच्छा इफेक्ट छोड़ सकते हैं।

आप जितना ज्यादा प्रोफेशनल और पॉजिटिव रहेंगे, उतना ही ज्यादा सक्सेस की पॉसिबिलिटी होगी। इस गाइड में हम आपको बताएंगे कि इंटरव्यू के समय आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं, ताकि आप अपनी सक्सेस की पॉसिबिलिटी बढ़ा सकें और अच्छा इम्प्रेशन बना सकें।

याद रखें 'first impression is the last impression'। आपकी पहली छाप हमेशा जरूरी होती है, इसलिए इंटरव्यू के समय अपनी सबसे अच्छी इमेज प्रेजेंट करें।

ये खबर भी पढे़ं... Career in Freelancer: अगर फ्रीलांसिंग में बनाना चाहते हैं करियर, तो ऐसे करें इसकी शुरुआत





✅ क्या करें

समझदारी से तैयारी करें

इंटरव्यू से पहले कंपनी और नौकरी के बारे में पूरी जानकारी हासिल करें। कंपनी के मिशन, वीजन और प्रोडक्ट्स या सर्विसेज को समझें। इससे न केवल आपकी तैयारी मजबूत होगी, बल्कि इंटरव्यूअर को यह भी लगेगा कि आप वास्तव में कंपनी में काम करने के लिए उत्साहित हैं।

प्रोफेशनल आउटफिट पहनें

इंटरव्यू के लिए हमेशा प्रोफेशन और क्लीन क्लोथ्स पहनें। एक सूटेबल और क्लासी ड्रेस पहनने से आपके पॉजिटिव रिस्पांस मिलती है। यह आपकी इमेज को प्रोफेशनल बनाता है।

समय से पहले पहुंचें

इंटरव्यू से कम से कम 10-15 मिनट पहले पहुंचना बहुत जरूरी है। ऐसा करना आपका पुनक्तुअल और प्रोफेशनलिजम दर्शाता है।

सेल्फ-कॉन्फिडेंस रखें

इंटरव्यू के समय कॉन्फिडेंस से बोलें, लेकिन घमंड से बचें। कॉन्फिडेंस से आप अपने आईडिया अच्छे से एक्सप्रेस कर सकते हैं और यह दर्शाता है कि, आप अपनी कैपेबिलिटीज में यकीन रखते हैं।

पॉजिटिव जवाब दें

हमेशा पॉजिटिव और पोलाइट ऐटिटूड को अपनाएं। जैसे-जैसे आप अपने एक्सपीरियंस और क्वॉलिफिकेशन्स के बारे में बात करेंगे, आपके पास कुछ ऐसे एक्साम्प्ल होने चाहिए जो आपकी प्रॉब्लम को हल करने की कैपेसिटी दिखाते हैं।

सवाल पूछें

इंटरव्यू के अंत में सवाल पूछना जरूरी है। यह दिखाता है कि आप इंटरव्यू में इंटरेस्ट रखते हैं। आप कंपनी, टीम और काम के बारे में सवाल कर सकते हैं, जैसे: "इस पोजीशन के लिए क्या एक्सपेक्टेशंस हैं?" या "इस रोल में सबसे बड़ी चैलेंजेज क्या हो सकती हैं?"

ये खबर भी पढे़ं... LLB Career Options: LLB सिर्फ वकालत ही नहीं, देता है मल्टीडाइमेन्शनल करियर का मौका

❌ क्या नहीं करें

अलसेब ऐटिटूड न अपनाएं

इंटरव्यू में देर से आना या गलत समय पर पहुंचना बुरा इफेक्ट छोड़ सकता है। यह आपके प्रोफेशनल बिहेवियर को सस्पीशियस बना सकता है।

नेगेटिव बातें न बोलें

अपने पिछले एम्प्लॉयर्स और कोवर्कर्स के बारे में नेगेटिव बातें न करें। अगर आपको पिछली नौकरी में कोई समस्या थी, तो उसे पॉजिटिव वेज से प्रेजेंट करें।

ओवर-कॉन्फिडेंस से बचें

ओवरकॉन्फिडेंस आपकी इनएबिलिटी को एक्सपोज्ड कर सकता है। यह भी जरूरी है कि आप पोलाइट रहें और अपनी सीमाओं को समझते हुए उत्तर दें।

किसी भी सवाल का जवाब गलत तरीके से न दें

अगर आपको किसी सवाल का उत्तर नहीं पता है, तो जवाब देने से बचें। इसका मतलब यह नहीं कि आप कुछ भी घुमा-फिरा कर बोलें। अगर आप नहीं जानते हैं, तो इसे स्वीकार करें और कहें, "मैं इस सब्जेक्ट पर ज्यादा इनफार्मेशन ले रहा हूं।"

ज्यादा पर्सनल जानकारी न दें

इंटरव्यू के समय ज्यादा पर्सनल सवालों से बचें। आप अपने पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा जानकारी देने से बचें, जैसे परिवार, पर्सनल प्रॉब्लम्स आदि।

ये खबर भी पढे़ं... New Career Options: ये हैं नए जमाने के 10 नए कोर्स, जो कर सकते हैं आपकी जेब की कड़की दूर

कुछ पॉवरफुल शब्द जो आपके कॉन्फिडेंस को बढ़ा सकते हैं

मैं कर सकता हूं, मैं करूंगा

यह शब्द यह दिखाते हैं कि आप पॉजिटिव हैं और अपने कौशल में आत्मविश्वास रखते हैं। जैसे "मैं इस नौकरी में अच्छे परिणाम दे सकता हूं, जैसा कि मैंने पिछले काम में किया था।"

रेस्पेक्ट

कंपनी या टीम के लिए आपके सम्मान को व्यक्त करने से यह दिखता है कि आपने कंपनी के बारे में रिसर्च किया है। जैसे "मैं आपके नेतृत्व में काम करने का सम्मान करता हूं।"

अपॉर्चुनिटी

यह शब्द आपकी पॉसिबिलिटीज और पूर्व अवसरों को दर्शाता है। जैसे "यह नौकरी मेरे लिए एक अच्छा अवसर है, जहां मैं अपनी कस्टमर सर्विस कैपेबिलिटीज को बढ़ा सकता हूं।"

लीडर

लीडरशिप की विशेषताओं को दिखाने के लिए यह शब्द जरूरी है। जैसे "मैंने एक टीम का लीडरशिप किया और यह अनुभव मुझे कम्प्रेहैन्सिव एप्रोच देने में मदद करता है।"

स्किल्स

यह शब्द आपके स्पेशल स्किल्स को दिखाने के लिए है। जैसे "मेरे पास टाइम मैनेजमेंट का अच्छा स्किल्स है, जो मुझे हमेशा समय पर काम पूरा करने में मदद करता है।"

टारगेट

आपके प्रोफेशनल गोल्स (career guidance) को क्लियर करने में यह शब्द मदद करता है। जैसे "मेरे लिए यह नौकरी एक ऐसा मौका है जो मेरे डिजाइन स्किल्स को और अधिक स्ट्रांग बनाएगी।"

मिशन स्टेटमेंट

कंपनी के मिशन को समझने और उसकी दिशा के बारे में सवाल पूछना जरूरी होता है। जैसे "आपकी कंपनी का मिशन मुझे बहुत इंस्पायर्ड करता है और मैं इस दिशा में कंट्रीब्यूशन देना चाहता हूं।"

क्रेडिबल

आपकी समय पर काम करने और टीम के लिए रिस्पांसिबिलिटी (Job interview) दिखाता है। जैसे "मेरे पिछले काम में मुझे क्रेडिबल समझा गया और मुझे हमेशा समय पर प्रोजेक्ट पूरे करने का भरोसा था।"

इन सारे शब्दों का यूज करते समय यह जरूरी है कि, आप अपने एक्सपीरियंस (career opportunities)और स्किल्स को सही तरीके से प्रेसेंटेड करें, ताकि आप पॉजिटिव इम्पैक्ट बना सकें।

ये खबर भी पढे़ं... Career in Entertainment : कैसे बनाएं फिल्म इंडस्ट्री में करियर? जानें यहां

Tags:
  • INTERVIEW
  • इंटरव्यू
  • Job interview
  • new career options
  • career opportunities
  • career guidance
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती