NEET UG Result 2024 दोबारा हुआ घोषित, जानें कैसे कर सकते हैं चेक

Amresh Kushwaha | Jul 20, 2024, 12:27 IST
NEET UG Result 2024
नीट यूजी परीक्षा के नतीजे एक बार फिर जारी किए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद आज नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने दोबारा परिणाम घोषित किए हैं।

NEET UG का संशोधित परिणाम घोषित कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद 20 जुलाई को उम्मीदवारों के स्कोर में संशोधन किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटexams.nta.ac.inसे अपना संशोधित स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।



ये खबर भी पढ़िए...NEET से NTA को करोड़ों की कमाई! तीन सवालों पर फोकस होगी पेपर लीक की जांच



13 लाख अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

नीट यूजी एग्जाम में शामिल 23 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के नतीजे आज फिर से जारी किए गए हैं। इससे पहले नीट यूजी का रिजल्ट 4 जून को घोषित किया गया था।



SC ने NTA को दिए थे आदेश

पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसपर 18 जुलाई को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को एग्जाम सिटी और सेंटर वाइज परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों के नतीजे जारी करने के आदेश दिए थे। इसके लिए कोर्ट ने एनटीए को 20 जुलाई दोपहर तक का समय दिया था।



ये खबर भी पढ़िए...NEET paper leak : सुप्रीम कोर्ट ने NTA को दिए निर्देश, सभी छात्रों का रिजल्ट ऑनलाइन डालें



ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध NEET (UG) RESULT 2024 CITY/CENTRE WISE लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • उम्मीदवार रिजल्ट चेक करें और पेज को डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लें।

कब होगी सुनवाई?

रिजल्ट जारी होने के बाद मामले में अगली सुनवाई 22 जुलाई को होनी है। एग्जाम सिटी और सेंटर वाइज रिजल्ट के आधार पर सुप्रीम कोर्ट मामले में अपना अंतिम फैसला सुना सकता है। वहीं अभ्यर्थी नीट यूजी परीक्षा को रद्द कर नए सिरे से एग्जाम आयोजित करने की मांग कर कर रहे हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • NEET UG Result 2024