विदेश में पढ़ाई का सपना भारत में होगा सच, खुलेंगी 5 नई फॉरेन यूनिवर्सिटी, जानें डिटेल

Kaushiki | Jun 22, 2025, 13:33 IST
Share
STUDY ABROAD
STUDY ABROAD

भारत में विदेशी यूनिवर्सिटी के कैंपस स्थापित करने से छात्रों को ग्लोबल स्टैंडर्ड की शिक्षा, इंटर्नशिप, और नौकरी के अवसर मिलेंगे, जिससे उनका अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी बढ़ेगा। यह कदम भारत को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा देगा।

भारत में हायर एजुकेशन के फील्ड में एक नया चैप्टर लिखने की तैयारी हो रही है। भारत सरकार ने 2026 से पहले भारत में विदेशी यूनिवर्सिटी के कैंपस खोलने के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (आशय पत्र) जारी किया है। इस पहल के तहत, कुछ मेजर फॉरेन यूनिवर्सिटी अपने कैंपस भारत में खोलने की तैयारी में है।

ये कैंपस महाराष्ट्र, बेंगलुरु, मुंबई, गुरुग्राम और अन्य प्रमुख शहरों में एस्टाब्लिशड होंगे। इस कदम के पीछे उद्देश्य है कि भारतीय छात्रों को हाई क्वालिटी इंटरनेशनल एजुकेशन की सुविधा देना ताकि वे विदेश जाए बिना ही ग्लोबल एजुकेशन का लाभ भारत में ही उठा सकें। आइए जानें उन कुछ यूनिवर्सिटिज के नाम...

🏫🎓 अबरदीन यूनिवर्सिटी

स्कॉटलैंड की फेमस अबरदीन यूनिवर्सिटी का नाम सुनते ही हमें एजुकेशन की क्वालिटी का एहसास होता है। 1495 में एस्टाब्लिशड यह यूनिवर्सिटी अपनी QS वर्ल्ड रैंकिंग 236 के साथ भारत में अपना कैंपस खोलने जा रही है।

यहां पर ग्रैजुएशन, पीजी और रिसर्च कोर्सेज के साथ शिक्षा दी जाएगी। भारतीय छात्रों के लिए यह एक सुनहरा अवसर होगा क्योंकि यहां पर साइंस, मैनेजमेंट और अन्य क्षेत्रों में भी कोर्स उपलब्ध होंगे।

इसके कैंपस में जनवरी और सितंबर में सेमेस्टर की पढ़ाई शुरू हो सकती है। छात्रों को यहां वर्ल्ड-क्लास एजुकेशन और रिसर्च के अवसर मिलेंगे।

🏫🎓 यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया

यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया (UWA) की QS वर्ल्ड रैंकिंग 77 है। 1913 में एस्टाब्लिशड यह यूनिवर्सिटी अब भारत में अपना कैंपस खोलेने जा रही है। यहां पर छात्रों को बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग ऑनर्स, बैचलर ऑफ आर्ट्स-कॉमर्स और कई अन्य कंबाइंड कोर्सेज में अवसर मिलेंगे।

यह यूनिवर्सिटी भारतीय छात्रों को मल्टीडायमेंशनल एजुकेशन प्रोवाइड करेगी। यह छात्रों को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की शिक्षा के साथ-साथ इंटरनेशनल पर्सपेक्टिव भी सिखाएगी। इस कैंपस के खुलने से ऑस्ट्रेलिया और भारत के शिक्षा संबंध काफी मजबूत हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...सपनों को देनी है उड़ान तो ये Women Oriented Career ऑप्शन रहेंगे बेस्ट, ऐसे करें शुरुआत

🏫🎓 यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क

यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क जो 1963 में एस्टाब्लिशड हुई है अपनी QS रैंकिंग 184 के साथ एक मेजर ब्रिटिश एजुकेशनल इंस्टीटूशन्स में से एक है। यहां अकाउंटिंग, फाइनेंस और बिजनेस फाइनेंस जैसे बीएससी ऑनर्स के कोर्स उपलब्ध होंगे।

भारतीय छात्रों को यहां न केवल उच्च शिक्षा मिलेगी, बल्कि उन्हें इंडस्ट्री में ट्रेनिंग और प्रैक्टिकल अनुभव भी मिलेगा। यह यूनिवर्सिटी भारतीय छात्रों को वैश्विक स्तर की शिक्षा देने के लिए कमिटेड है, जो उन्हें इंटरनेशनल बिजनेस वर्ल्ड में सफलता दिलाने में मदद करेगा।

🏫🎓 इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT Chicago) एक प्राइवेट रिसर्च यूनिवर्सिटी है। इसमें इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, साइंस, आईटी और अन्य क्षेत्रों में ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन कोर्सेज होती है।

इसके भारत में कैंपस से भारतीय छात्रों को तकनीकी शिक्षा में एक नया आउटलुक मिलेगा। इसके माध्यम से भारतीय छात्रों को हायर टेक्निकल एजुकेशन मिलेगी, जो उन्हें ग्लोबली कॉम्पिटिटिव बनाएगी। इस यूनिवर्सिटी की स्थापना 1890 में हुई थी और यह भारतीय छात्रों के लिए एक शानदार अवसर प्रोवाइड करेगी।

ये खबर भी पढ़ें... क्या है Law Information Career? जानें इस फील्ड में करियर बनाने की पूरी डिटेल गाइडलाइन्स

🏫🎓 आईस्टिटूटो यूरोपीओ डि डिजाइन

आईस्टिटूटो यूरोपीओ डि डिजाइन (IED), जो 1966 में इटली की मिलान में एस्टाब्लिशड हुआ था। इसमें फैशन डिजाइन, इंटीरियर डिजाइन, प्रोडक्ट डिजाइन और बैचलर ऑफ आर्ट्स जैसे कोर्सेज होते है। यह इटली का मेजर डिजाइन इंस्टिट्यूट है, जो क्रिएटिव और डिजाइन-आधारित कोर्सेज के लिए फेमस है।

भारत में इसके कैंपस से छात्रों को डिजाइन फील्ड में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा लेने का का मौका मिलेगा। यह भारत के डिजाइन इंडस्ट्री में नया मोड़ लाएगा और छात्रों कोग्लोबल पर्सपेक्टिव से डिजाइन की शिक्षा लेने का अवसर मिलेगा।

🌐💼 भारत में विदेशी यूनिवर्सिटी के कैंपस के लाभ

भारत में विदेशी यूनिवर्सिटी के कैंपस स्थापित होने से कई लाभ होंगे:

  • 🌍ग्लोबल स्टैंडर्ड की शिक्षा: भारतीय छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा लेने का अवसर मिलेगा, जो उन्हें वैश्विक स्तर पर कॉम्पिटिशन में लीडिंग बनाएगा।
  • 🌍विदेशी कैंपस के अनुभव: छात्रों को विदेश जाने की जरूरत नहीं होगी और वे अपने देश में ही रहकर इंटरनेशनल एजुकेशन का अनुभव ले सकेंगे।
  • 🌍नौकरी और इंटर्नशिप के अवसर: इन कैंपस के माध्यम से छात्रों को इंटर्नशिप और नौकरी के अवसर मिलेंगे, जिससे उन्हें प्रैक्टिकल अनुभव मिलेगा।
  • 🌍सोशल हारमनी: इन यूनिवर्सिटी के कैंपस भारत में वैश्विक स्तर के टॉलरेंस और हारमनी को बढ़ावा देंगे।
ये खबर भी पढ़ें... Digital Nomad Career : दुनिया घूमते-घूमते मोटी कमाई के साथ बनेगा करियर, जानें कैसे

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

भारतीय हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट | HIGHER EDUCATION | Higher Education Institutes | Study Abroad |Study Abroad एजुकेशन न्यूज | एजुकेशन न्यूज अपडेट

Tags:
  • एजुकेशन न्यूज
  • HIGHER EDUCATION
  • हायर एजुकेशन
  • Higher Education Institutes
  • एजुकेशन न्यूज अपडेट
  • भारतीय हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट
  • Study Abroad
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा