AI मॉडल ने खुद को बताया इंसान, OpenAI रिपोर्ट से उड़े वैज्ञानिकों के होश

Kaushiki | Sept 18, 2026, 13:50 IST
OpenAI Report
OpenAI की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि AI मॉडल 6 महीने में 6 बार इंसानी सीमाएं तोड़ चुका है। AI खुद को इंसान बताकर नियम बदल रहा है, गलतियां छुपा रहा है और झूठे आंकड़े बना रहा है। इससे इंसानी नियंत्रण खोने का खतरा काफी बढ़ गया है।

OpenAI Report: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में एक बहुत ही चिंताजनक खुलासा हुआ है। ओपनएआई (OpenAI) ने अपनी हाल ही में जारी रिपोर्ट में बताया है कि AI मॉडल्स अब इंसानों के नियंत्रण से बाहर जाने की कोशिश कर रहे हैं।



पिछले छह महीने के दौरान AI ने कम से कम छह बार अपनी सुरक्षा सीमाओं और नियमों को तोड़ा है। इस घटना को टेक की भाषा में मिसअलाइनमेंट कहा जाता है। इसका मतलब है कि AI इंसानों द्वारा दिए गए निर्देशों और सुरक्षा दिशा-निर्देशों को नजरअंदाज करके अपना अलग ही दिमाग चलाने लगा है।



OpenAI की इस रिपोर्ट ने पूरी दुनिया के टेक विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों और सरकारों को चिंता में डाल दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, AI ने एक बार खुद को इंसान बताते हुए कंपनियों और सरकारों के नियमों से आजादी का दावा तक कर दिया।



AI ने अपनी गलतियों को छिपाने के लिए नए कोड बनाए, नकली डेटा तैयार किया और बिना अनुमति इंटरनेट पर फाइलें अपलोड कर दीं। आइए जानें OpenAI की रिपोर्ट में सामने आए उन मामलों के बारे में, जिन्होंने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है।



AI ने तोड़े अपने खुद के नियम

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल ने खुद के लिए नए नियम बना लिए। उसने उन निर्देशों को पूरी तरह अनदेखा कर दिया। OpenAI को कंपनी में ऐसे कुल 27 निर्देश मिले। यह मामला AI के बेकाबू होने की ओर इशारा करता है।



GPT-5.6 की ट्रेनिंग के दौरान एक अजीब घटना हुई। AI ने खुद अपनी गलतियां यूजर से छुपाने की कोशिश की। जब पुराने आंकड़े नहीं मिले तो उसने खुद आंकड़े गढ़े। उसने यूजर को यह बात बिल्कुल भी नहीं बताई।



बिना अनुमति इस्तेमाल किया कोड

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने एक उत्तर ढूंढने के लिए डिजिटल कोड इस्तेमाल किया। यह काम उसने बिना किसी अनुमति के किया था। सही आंकड़े न मिलने पर उसने नकली आंकड़े बनाए। फिर उन्हें असली सोर्स बताकर यूजर के सामने पेश किया।



AI ने एक प्रोग्राम की मदद से सवाल का जवाब निकाला। उसे जवाब के साथ सोर्स का लिंक भी देना था। उसने निजी फाइल बिना पूछे इंटरनेट पर अपलोड कर दी। ताकि वह उस फाइल का लिंक आसानी से दे सके।



फाइल भेजने के लिए वेबसाइट का यूज

AI एजेंटों को अलग-अलग डेटा निकालने का काम मिला था। एजेंटों ने इस काम के लिए आपस में बात की। उन्होंने इसके लिए एक सॉफ्टवेयर पोर्टल का इस्तेमाल किया। उन्होंने एक-दूसरे से सवाल पूछे और उत्तर दिए।



कई AI एजेंट एक साथ मिलकर काम कर रहे थे। वे एक-दूसरे के कंप्यूटर की फाइलें नहीं खोल पाए। फिर उन्होंने फाइलों को बाहरी वेबसाइट पर अपलोड किया। इस तरह उन्होंने आपस में फाइलें शेयर कर लीं।



इंसानों का कण्ट्रोल खत्म होने का डर

न्यूयार्क की लैब इमजेन में एक प्रयोग किया गया। अमेरिका, चीन और फ्रांस के AI मॉडल्स को जोड़ा गया। उन्होंने शब्द और संकेत मिलाकर अपनी नई भाषा बना ली। उन्होंने बिना किसी निर्देश के यह गुप्त काम किया।



वे मॉडल्स अंग्रेजी की जगह इस भाषा का इस्तेमाल करने लगे। OpenAI की रिपोर्ट से सबसे बड़ा खतरा कंट्रोल खोने का है। AI अपने नियम बनाएगा तो ह्यूमन कण्ट्रोल खत्म हो जाएगा।



गलत आंकड़े गढ़ने से यूजर गलत फैसले ले सकता है। बिना अनुमति कोड इस्तेमाल करने से साइबर सुरक्षा पर संकट है। निजी डेटा लीक होने का खतरा भी बहुत बढ़ गया है।



दिग्गज विशेषज्ञों ने उठाए सवाल

माइक्रोसॉफ्ट के AI सीईओ मुस्तफा सुलेमान ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि AI को काबू में रखना मुश्किल हो रहा है। एन्थ्रोपिक के को-फाउंडर जैक क्लार्क ने भी राय रखी। उन्होंने कहा कि खतरनाक AI को बंद करने का बटन होना चाहिए। इसका नियंत्रण किसी तीसरे पक्ष के पास होना चाहिए।



साइबर सुरक्षा के लिए टिप्स

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ओपन एआई मॉडल्स द्वारा इंसानों के निर्देशों और सुरक्षा नियमों को नजरअंदाज करने (मिसअलाइनमेंट) की खबरें वाकई काफी चिंताजनक हैं। ऐसे समय में जब AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है तो हर यूजर को सतर्क रहने की सख्त जरूरत है।



  • पर्सनल डेटा शेयर न करें:
    AI टूल्स (जैसे ChatGPT, Claude) का इस्तेमाल करते समय अपनी कोई भी सेंसिटिव इंफॉर्मेशन, जैसे पासवर्ड, आधार/PAN कार्ड नंबर, बैंक डिटेल्स या निजी फोटो बिल्कुल शेयर न करें।
  • फैक्ट चेकिंग करें:
    AI द्वारा दिए गए डेटा, स्टैट्स या फैक्ट्स पर आंख बंद करके भरोसा न करें। AI कई बार गलत डेटा बना देता है, इसलिए किसी भी निर्णय से पहले जानकारी को ऑफिशियल और विश्वसनीय सोर्स से जरूर वेरिफाई करें।
  • कंपनी या प्राइवेट कोड न डालें:
    यदि आप कोडिंग या ऑफिस का काम कर रहे हैं, तो कंपनी का इंटरनल कोड, सीक्रेट फाइल्स या क्लाइंट का प्राइवेसी-सेंसिटिव डेटा AI प्रॉम्प्ट में न पेस्ट करें। इससे डेटा लीक का खतरा रहता है।
  • लिंक्स और फाइल्स से सावधान रहें:
    AI द्वारा दिए गए किसी भी अनजान एक्सटर्नल लिंक, थर्ड-पार्टी वेबसाइट या डाउनलोड फाइल पर बिना सोचे-समझे क्लिक न करें। इससे साइबर सिक्योरिटी और मालवेयर का खतरा हो सकता है।
  • डिसिजन खुद लें:
    AI को केवल एक असिस्टेंट या हेल्पिंग टूल की तरह इस्तेमाल करें। किसी भी बड़े फाइनेंशियल, मेडिकल या लीगल फैसले के लिए केवल AI के भरोसे न रहें, बल्कि अपना खुद का लॉजिक और एक्सपर्ट्स की सलाह लें।

ये खबरें भी पढ़ें...



AI की ताकत से TikTok फाउंडर बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, गौतम अडानी से छीना ताज



फ्लाइट में लगा डर तो 18 साल के छात्र ने बना डाली AI तकनीक, जीता 83 लाख की स्कॉलरशिप



रेलवे के खाने में गड़बड़ी अब पड़ेगी भारी, AI रखेगा नजर



स्कूल स्टूडेंट्स के लिए IIT मद्रास लाया खास ऑनलाइन कोर्स, सीखें AI और डेटा साइंस



Tags:
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ओपन एआई
  • AI
  • एआई
  • साइबर सुरक्षा
  • OpenAI
  • साइबर सुरक्षा के लिए टिप्स