AI की ताकत से TikTok फाउंडर बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, गौतम अडानी से छीना ताज
Amresh Kushwaha | Updated:
गौतम अडानी से छीना ताज
बाइटडांस के संस्थापक झांग यिमिंग पहली बार एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं। उन्होंने गौतम अदाणी को पीछे छोड़ा है। एआई और टेक कंपनियों की बढ़ती दौलत ने पारंपरिक उद्योगों को पीछे छोड़ना शुरू कर दिया है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- बाइटडांस के संस्थापक झांग यिमिंग एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं।
- उन्होंने भारत के गौतम अडानी को मामूली अंतर से पीछे छोड़ा है।
- यिमिंग की संपत्ति 105.5 अरब डॉलर तक पहुंच गई है।
- अडानी की संपत्ति घटकर 104.8 अरब डॉलर रह गई है।
- एशिया में अब एआई कंपनियों के पास ज्यादा दौलत जमा हो रही है।
झांग यिमिंग की संपत्ति 105 अरब डॉलर से ऊपर निकल गई है। यह बदलाव बताता है कि एशिया में अब पारंपरिक उद्योगों से ज्यादा दौलत एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) और टेक कंपनियों के पास जमा हो रही है।
अडानी को पीछे छोड़ा
यह अंतर इतना छोटा है कि किसी भी दिन स्थिति फिर बदल सकती है। मार्च 2019 में ब्लूमबर्ग ने यिमिंग की संपत्ति ट्रैक करनी शुरू की थी। उस समय उनकी संपत्ति सिर्फ 13 अरब डॉलर यानी करीब 1.24 लाख करोड़ रुपए थी। यानी सात साल में उनकी संपत्ति करीब आठ गुना बढ़ चुकी है।
इस साल दोगुनी रफ्तार से बढ़त
यिमिंग की दौलत क्यों बढ़ी
इससे कंपनी की कमाई बढ़ी। ब्लैकरॉक, फिडेलिटी और टी. रोवे प्राइस जैसे बड़े निवेशकों ने बाइटडांस का वैल्यूएशन बढ़ाया। इससे कंपनी के शेयरों में तेजी आई। कंपनी को एआई रिसर्च के लिए 2.84 लाख करोड़ रुपए का बड़ा बैंक लोन भी मिला है।
अडानी की संपत्ति क्यों घटी
इससे मार्केट कैप पर असर पड़ा है। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और बॉन्ड यील्ड बढ़ने से वैश्विक बाजारों में सेल-ऑफ हुआ। इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी जैसे पारंपरिक सेक्टरों पर दबाव बढ़ा है। जबकि टेक और एआई से जुड़े शेयर मजबूत बने हुए हैं।
एशिया के टॉप-5 अमीर
तीसरे नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी हैं, जिनकी संपत्ति 81.30 अरब डॉलर है। चौथे नंबर पर जापान की यूनीक्लो कंपनी के तादाशी यानाई हैं, जिनकी संपत्ति 63.70 अरब डॉलर है। पांचवें नंबर पर चीन की नोंगफू स्प्रिंग कंपनी के झोंग शानशान हैं, जिनकी संपत्ति 59.10 अरब डॉलर है।
बाजार भविष्य की कमाई को दे रहा अहमियत
रिपोर्ट के मुताबिक बाजार अब सिर्फ मौजूदा कमाई नहीं देख रहा है। बाजार एआई से भविष्य में होने वाली कमाई की क्षमता को भी अहमियत दे रहा है। यही वजह है कि टेक कंपनियों के वैल्यूएशन तेजी से बढ़ रहे हैं।
आय में 30% का उछाल
ट्रेन टिकट से शुरू हुआ था सफर
सीट खाली होते ही यह उनके मोबाइल पर एसएमएस यानी शॉर्ट मैसेज सर्विस (Short Message Service) भेज देता था। कुछ समय बाद संदेश आया और उन्होंने टिकट खरीद लिया। आगे चलकर इसी आइडिया से उन्होंने एक न्यूज पर्सनलाइज ऐप बना दिया। यही आइडिया आगे चलकर बाइटडांस की बुनियाद बना।
ये खबरें भी पढ़िए...
अंबानी-अडानी की घटी दौलत, फिर भी भारतीय अमीरों की लिस्ट में सबसे आगे!
जाति जनगणना पर राहुल-खड़गे का पीएम मोदी को पत्र, OBC कॉलम न होने पर किया सवाल
एक देश, एक समय: अब एक ही वक्त से चलेगा पूरा भारत, नियम तोड़ा तो लगेगा जुर्माना
100 दिन में मिला 122 टन जहरीला खाना! जानिए आपकी थाली तक कैसे पहुंच रहा स्लो पॉइजन
MP के 4 हजार मेडिकल टीचर आंदोलन की राह पर: 8 दिसंबर को विधानसभा तक मार्च, 14 से प्रदेशभर में आंदोलन
By Sandeep Kumar
गांवों के जनादेश से जयपुर की कुर्सियों तक भूचाल! डोटासरा मजबूत,मदन राठौड़ की विदाई के संकेत, मंत्रिमंडल में फेरबदल की आहट
By Mukesh Sharma
अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रैक धमाके में बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शाह को लोकेशन भेजने वाला आरोपी दबोचा
By Jageshwar Prasad
हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद जेडीए हरकत में, 22 गोदाम से बी-2 बाईपास तक चलेगा बुलडोजर; डिमार्केशन शुरू
By Jageshwar Prasad
RTE Admission 2027-28: निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिले का सुनहरा मौका, 1 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें लॉटरी और एडमिशन की पूरी प्रक्रिया
By Umeshwari Baghel
पैसों की कमी अब पढ़ाई में नहीं बनेगी बाधा: एमपी में मेधावी छात्रों की कॉलेज पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार, जानें किसे मिलेगा लाभ
By Arohi Raj
Nursing Admission 2026 : छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की 6066 सीटें खाली, एडमिशन के लिए फिर खुला रास्ता, अब इन छात्रों को भी मिलेगा मौका
By Umeshwari Baghel