एक देश, एक समय: अब एक ही वक्त से चलेगा पूरा भारत, नियम तोड़ा तो लगेगा जुर्माना

Amresh Kushwaha | Published:
Share
एक देश, एक समय
एक देश, एक समय

सरकार ने वन नेशन वन टाइम नियम का ऐलान किया है। मार्च 2027 से सभी संस्थाओं को कानूनी, कमर्शियल, डिजिटल और प्रशासनिक कामों में IST अपनाना अनिवार्य होगा। लीगल मेट्रोलॉजी रूल्स 2026 के तहत उल्लंघन पर जुर्माना लगेगा।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • भारत सरकार ने वन नेशन वन टाइम नियम का ऐलान किया है।
  • मार्च 2027 से सभी संस्थाओं को IST अपनाना अनिवार्य होगा।
  • सरकार ने लीगल मेट्रोलॉजी इंडियन स्टैंडर्ड टाइम रूल्स 2026 बनाए हैं।
  • नियम तोड़ने पर कानून के तहत जुर्माना लगाया जाएगा।
  • डिजिटल सुरक्षा और सटीक समय के लिए यह कदम जरूरी माना गया।

क्या है पूरा नियम

भारत में अब पूरे देश में एक ही समय व्यवस्था लागू करने की तैयारी हो चुकी है। अगले साल मार्च से देश की सभी संस्थाओं के लिए एक बड़ा नियम लागू होगा। सभी संस्थाओं को कानूनी, कमर्शियल, डिजिटल और प्रशासनिक कामों में इंडियन स्टैंडर्ड टाइम यानी आईएसटी (Indian Standard Time) का इस्तेमाल करना होगा।

सरकार ने इसके लिए लीगल मेट्रोलॉजी (इंडियन स्टैंडर्ड टाइम) रूल्स, 2026 का ऐलान कर दिया है। ये नियम लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट यानी माप विज्ञान अधिनियम के तहत बनाए गए हैं। इस पूरी योजना को वन नेशन वन टाइम नाम दिया गया है।

कब से होगा लागू

नए नियम कब से लागू होंगे, इसकी तारीख भी तय कर दी गई है। ये नियम गजट में प्रकाशित होने के 180 दिन बाद अपने आप लागू हो जाएंगे। इस हिसाब से मार्च 2027 के आसपास आईएसटी का पालन करना अनिवार्य हो जाएगा।

यदि कोई संस्था इन नियमों का उल्लंघन करती है, तो उस पर एक्ट के तहत जुर्माना लगाया जाएगा। यानी अब सिर्फ सलाह भर नहीं, बल्कि कानूनी बाध्यता होगी।

वन नेशन वन टाइम
वन नेशन वन टाइम


किन कामों पर असर

सरकार की इस नोटिफिकेशन का असर लगभग हर क्षेत्र पर पड़ेगा। जब तक किसी को खास तौर पर छूट न दी जाए, तब तक सभी कानूनी, प्रशासनिक और आधिकारिक दस्तावेजों के लिए आईएसटी ही अनिवार्य टाइम रेफरेंस होगा।

यह नियम कमर्शियल गतिविधियों पर भी लागू होगा। ट्रांसपोर्ट, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, कानूनी कॉन्ट्रैक्ट और फाइनेंशियल ऑपरेशन में भी आईएसटी को ही मानक समय माना जाएगा। इसका मतलब है कि अब हर सरकारी और निजी दस्तावेज में एक जैसा समय दर्ज होगा।

छूट किसे मिलेगी

हालांकि इस नियम में कुछ खास मामलों के लिए छूट भी दी गई है। संस्थाओं को आधिकारिक कामों में आईएसटी के अलावा किसी और टाइम रेफरेंस का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी। लेकिन जहां विदेशी टाइम जोन साफ तौर पर बताए गए हों, वहां छूट मिल सकती है।

इसी तरह वैज्ञानिक रिसर्च, नेविगेशन या खगोल विज्ञान से जुड़े कामों में वैकल्पिक टाइम सोर्स का इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह छूट सिर्फ तकनीकी और वैज्ञानिक जरूरतों को ध्यान में रखकर दी गई है।

वन नेशन वन टाइम
वन नेशन वन टाइम


क्यों जरूरी है यह कदम

यह नियम इसलिए भी बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि आज का डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर बेहद सटीक समय पर निर्भर करता है। कई डिजिटल सिस्टम माइक्रोसेकंड स्तर की टाइमिंग सटीकता मांगते हैं।

यदि समय में जरा सी भी गड़बड़ी हो, तो पूरा सिस्टम प्रभावित हो सकता है। इसी वजह से एक जैसा और सटीक समय रखना बेहद जरूरी माना गया है।

क्या-क्या बदलेगा

इस नए नियम का असर कई जरूरी सेवाओं पर सीधे पड़ेगा। पेमेंट सिस्टम, स्टॉक एक्सचेंज, टेलीकॉम नेटवर्क और 5जी (5G) सर्विस में समय की सटीकता बेहद अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा डिजिटल नेविगेशन, पावर ग्रिड और डेटा सेंटर में भी ट्रांजैक्शन को प्रमाणित करने के लिए सही समय जरूरी होता है। इन सभी क्षेत्रों में तालमेल बनाए रखने के लिए सिंक्रोनाइज्ड यानी एक जैसी घड़ियों की जरूरत होती है। इससे नेटवर्क की विश्वसनीयता भी बनी रहती है।

वन नेशन वन टाइम
वन नेशन वन टाइम


कौन रखेगा समय का ध्यान

यह नई व्यवस्था टाइम सिंक्रोनाइजेशन, ट्रेसेबिलिटी और साइबर सिक्योरिटी के लिए एक देशव्यापी सिस्टम तैयार करती है। सरकार अब सटीक समय को बेहद जरूरी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर मानने लगी है। इन नियमों के तहत सीएसआईआर-नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी यानी एनपीएल (National Physical Laboratory) भारत के मुख्य टाइम स्केल को बनाए रखेगी।

इसे यूटीसी एनपीएलआई (Coordinated Universal Time) कहा जाता है। इसी टाइम स्केल से आईएसटी तय किया जाता है। इसके साथ ही रीजनल रेफरेंस स्टैंडर्ड्स लेबोरेटरीज यानी आरआरएसएल (Regional Reference Standards Laboratories) भी काम करेंगी। इसरो (Indian Space Research Organisation) का नाविक (NavIC) सिस्टम और अन्य अधिकृत टाइमिंग सोर्स भी आधिकारिक समय का प्रसार करेंगे।

वन नेशन वन टाइम
वन नेशन वन टाइम


साइबर सुरक्षा पर फोकस

इन नए नियमों की एक और बड़ी खासियत साइबर सुरक्षा पर खास ध्यान देना है। अब हर संगठन को अपने यहां सही टाइम-सिंक्रोनाइजेशन सिस्टम लगाना होगा। संगठनों को अपने नेटवर्क को स्पूफिंग, जैमिंग और साइबर हमलों से भी बचाना होगा। इसके लिए उन्हें कई अधिकृत टाइमिंग सोर्स को आपस में जोड़ना होगा, ताकि सिस्टम पूरी तरह भरोसेमंद बना रहे।

इसके अलावा संगठनों को एक आकस्मिक व्यवस्था भी तैयार रखनी होगी। इसे कंटिंजेंसी मैकेनिज्म कहा जाता है। इस व्यवस्था में जरूरत पड़ने पर एटॉमिक यानी परमाणु घड़ियों का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसका मकसद है कि किसी भी हालत में समय से जुड़ा काम बिना रुकावट चलता रहे।

कुल मिलाकर सरकार का यह कदम देश की डिजिटल और आर्थिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में उठाया गया है। एक जैसा और सटीक समय होने से लेनदेन, कानूनी दस्तावेज और डिजिटल सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी। आने वाले महीनों में सभी सरकारी और निजी संस्थाओं को अपने सिस्टम को इस नए नियम के हिसाब से तैयार करना होगा।

ये खबरें भी पढ़िए...

अब सोना-चांदी नहीं, तांबे के पीछे पागल हो रही दुनिया!

LPG, रेलवे से बस सेवा तक, 1 सितंबर से बदलेंगे नियम, जेब पर पड़ेगा असर

खेत से सीधा आपकी थाली तक पहुंच रहा जहर: विदेश भी नहीं खरीद रहा भारतीय कृषि उत्पाद

100 दिन में मिला 122 टन जहरीला खाना! जानिए आपकी थाली तक कैसे पहुंच रहा स्लो पॉइजन

Tags:
  • वन नेशन वन टाइम
आदिवासी वोट पर कांग्रेस का मिशन, राहुल के जल-जंगल-जमीन के एजेंडे को गांवों तक पहुंचाएंगे सुखदेव भगत

By Arun Tiwari

आदिवासी वोट पर कांग्रेस का मिशन, राहुल के जल-जंगल-जमीन के एजेंडे को गांवों तक पहुंचाएंगे सुखदेव भगत
विधायक गायत्री राजे के ट्रस्ट का पलासिया वाला 100 करोड़ का प्लॉट, इंदौर निगम के साथ विवाद में

By Sanjay Gupta

विधायक गायत्री राजे के ट्रस्ट का पलासिया वाला 100 करोड़ का प्लॉट, इंदौर निगम के साथ विवाद में
जमीन सौदे में सस्पेंड हुई CSP नेहा पच्चीसिया को हाई कोर्ट से झटका, FIR रद्द करने की याचिका खारिज

By Neel Tiwari

जमीन सौदे में सस्पेंड हुई CSP नेहा पच्चीसिया को हाई कोर्ट से झटका, FIR रद्द करने की याचिका खारिज
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: 3 हजार 747 ग्राम पंचायतों में अंतिम चरण की वोटिंग जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे

By Jageshwar Prasad

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: 3 हजार 747 ग्राम पंचायतों में अंतिम चरण की वोटिंग जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे
अबूझमाड़ की 10 हजार एकड़ जमीन पर वायुसेना की फायरिंग रेंज, 15 साल पुरानी सैन्य योजना फिर चर्चा में

By Arun Tiwari

अबूझमाड़ की 10 हजार एकड़ जमीन पर वायुसेना की फायरिंग रेंज, 15 साल पुरानी सैन्य योजना फिर चर्चा में
राजस्थान हाईकोर्ट: वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी नोकझोंक क्रूरता नहीं, कोर्ट ने खारिज किया 11 साल पुराना दहेज प्रताड़ना का केस

By Mukesh Sharma

राजस्थान हाईकोर्ट: वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी नोकझोंक क्रूरता नहीं, कोर्ट ने खारिज किया 11 साल पुराना दहेज प्रताड़ना का केस
राजस्थान की जेल में आईफोन का खेल! 50 हजार में मोबाइल चलाने का आरोप, FIR दर्ज करने में लगे 6 दिन

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान की जेल में आईफोन का खेल! 50 हजार में मोबाइल चलाने का आरोप, FIR दर्ज करने में लगे 6 दिन