PM Internship Scheme में अब हर महीने इतना मिलेगा स्टाइपेंड, आज ही भरें फॉर्म
PM Internship Scheme 2026: देश के युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार ने पीएम इंटर्नशिप स्कीम का नेक्स्ट स्टेप शुरू कर दिया है। इस बार कुल 23 हजार 365 सीटों पर इंटर्नशिप के मौके दिए जा रहे हैं। ये इंटर्नशिप देश के 20 अलग-अलग बड़े सेक्टर्स में अवेलेबल होगी। देश के युवा इसका लाभ उठा सकेंगे। आइए जानें इस बार इसमें क्या है खास....
पीएम इंटर्नशिप के स्टाइपेंड में हुई बढ़ोतरी
पिछली बार स्टाइपेंड कम होने की वजह से युवाओं का इंटरेस्ट थोड़ा कम था, लेकिन अब सरकार ने स्टाइपेंड की राशि बढ़ा दी है। अब इंटर्न को हर महीने ₹9,000 मिलेगा।
इसमें से ₹8,100 सीधे आपके बैंक खाते में भेजे जाएंगे, और बाकी ₹900 कंपनी की तरफ से मिलेंगे। इसके अलावा, पहली बार जॉइन करने पर आपको ₹6,000 और मिलेंगे, जो आपकी सेटेलमेंट में मदद करेगा।
कौन-कौन कर सकता है आवेदन
इस योजना के लिए पात्रता के नियम बहुत आसान हैं। अगर आपकी उम्र 18 से 25 साल के बीच है, तो आप आवेदन कर सकते हैं। आपकी 10वीं, 12वीं, आईटीआई या ग्रेजुएशन पूरा किया होना चाहिए। आपके परिवार की सालाना आय ₹12 लाख से कम होनी चाहिए।
इस वक्त आपको कोई फुल-टाइम नौकरी या पढ़ाई नहीं करनी चाहिए। ध्यान रखें कि सरकारी नौकरी वाले परिवार के लोग इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं। आईआईटी, आईआईएम जैसे बड़े इंस्टीट्यूट के छात्र भी इसमें आवेदन नहीं कर सकते हैं।
पीएम इंटर्नशिप में कैसे होगा चयन
रजिस्ट्रेशन के दौरान आपको अपनी पसंद की 3 कंपनियां चुननी होंगी। चयन होने पर आपको एक समय में दो ऑफर मिल सकते हैं। आपको 14 दिनों के भीतर किसी एक को स्वीकार करना होगा। अगर तय तारीख तक जॉइन नहीं किया, तो मौका हाथ से जाएगा।
इंटर्नशिप 6 से 12 महीने तक की अवधि की हो सकती है। बीच में दो बार इंटर्नशिप छोड़ने पर आपकी पात्रता खत्म हो जाएगी। हर तीन महीने में आपके काम की प्रोग्रेस रिपोर्ट भी बनेगी। आप https://pminternship.mca.gov.in/login/ अपना आवेदन कर सकते हैं।
इन 20 सेक्टर्स में मिलेगा सीखने का मौका
उम्मीदवारों को अपनी पसंद के एरिया में काम करने की आजादी है। इसमें आईटी, बैंकिंग, एनर्जी और ऑटोमोबाइल जैसे बड़े सेक्टर शामिल हैं। इसके अलावा टेक्सटाइल, एग्रीकल्चर और हेल्थकेयर में भी काफी सीटें हैं।
मीडिया, एजुकेशन और हॉस्पिटलिटी सेक्टर में भी युवा अनुभव ले सकते हैं। इंटर्नशिप (Internship 2026) पूरी होने पर सरकार आपको एक डिजिटल सर्टिफिकेट देगी। ये सर्टिफिकेट फ्यूचर में अच्छी नौकरी दिलाने में बहुत काम आएगा।
क्या है पीएम इंटर्नशिप स्कीम
PM Internship Scheme युवाओं को टॉप कंपनियों में प्रैक्टिकल नॉलेज देने का एक बड़ा सरकारी प्रोग्राम है। इसे अक्टूबर 2024 में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया था। इसका असली मकसद युवाओं के स्किल गैप को खत्म करना है। अक्सर डिग्री होने के बाद भी छात्रों के पास रियल-वर्ल्ड एक्सपीरियंस नहीं होता।
इसीलिए सरकार ने इसे (Internship Program) शुरू किया ताकि 21 साल से 24 साल (अब 18-25) के युवा देश की Top 500 कंपनियों में काम सीख सकें। इसमें हर महीने पांच हजार (अब बढ़कर नौ हजार रुपए) का स्टाइपेंड मिलता है। ये योजना बेरोजगारी कम करने और युवाओं को जॉब-रेडी बनाने के लिए बनाई गई है।
ये खबरें भी पढ़ें....
महिला इंजीनियर्स के लिए सिस्को का बड़ा ऑफर, Cisco Women Internship में करें अप्लाई
Internship Importance: जॉब से पहले चाहिए प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस, तो इंटर्नशिप करना है जरूरी
क्या आप बनना चाहते हैं अगले टेक लीडर, तो Microsoft Internship 2026 में करें अप्लाई
कॉलेज स्टूडेंट्स को ISRO Internship 2026 दे रहा 21 दिनों की ट्रेनिंग का मौका, करें अप्लाई