Rajasthan 4th Grade Result 2025 जारी, यहां देखें मेरिट लिस्ट

Anjali Dwivedi | Jan 16, 2026, 18:12 IST
rajasthan-4th-grade-result-2025-out
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 16 जनवरी 2026 को 4th ग्रेड भर्ती का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Education News. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने आज, 16 जनवरी 2026 को राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://rssb.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं।



वे उम्मीदवार जिन्होंने अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित कट-ऑफ मार्क्स प्राप्त किए हैं, उन्हें सफल घोषित किया गया है। लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को अब अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा।



Rajasthan 4th Grade Result 2025: कैसे चेक करें?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए Candidate Corner विकल्प पर क्लिक करें और फिर Results टैब चुनें।
  3. यहां Result and Merit List of Rajasthan Grade 4 Recruitment 2024-25 लिंक पर क्लिक करें।
  4. आपकी स्क्रीन पर चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर वाली PDF फाइल खुल जाएगी।
  5. लिस्ट में अपना रोल नंबर जल्दी खोजने के लिए Ctrl + F दबाएं और अपना नंबर टाइप करें।
  6. यदि आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो आप अगले चरण के लिए योग्य हैं।

रिजल्ट से जुड़ी जरूरी जानकारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है।



  • परीक्षा केकट-ऑफ मार्क्स जारी कर दिए गए हैं।
  • रिजल्ट की डीटेल्ड जानकारी (जैसे माता-पिता का नाम, मेरिट, कैटेगरी वाइज मार्क्स, नॉर्मलाइज्ड मार्क्स आदि) आज रात तक बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

परीक्षा कब हुई थी?

राजस्थान क्लास 4 पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को किया गया था। यह परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्टों में आयोजित हुई थी:



  • पहली शिफ्ट: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक।

कैसे होगा सिलेक्शन?

सिलेक्शन प्रोसेस में चार चरण शामिल हैं-



  • लिखित परीक्षा
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • फाइनल सिलेक्शन जो कि मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

इस भर्ती अभियान से राज्य भर में 53 हजार 749 ग्रेड 4 पदों को भरा जाएगा।



ये खबरें भी पढ़ें...



RSSB Recruitment 2026: एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के 1100 पदों पर निकली भर्ती



RSSB Forester Vacancy: फारेस्ट रेंजर के 259 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन



RSSB थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025: 7759 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई



Rajasthan Patwari Result 2025 | RSSB ने जारी किया पटवारी रिजल्ट, जानें 3705 पदों पर बड़ा अपडेट





Tags:
  • राजस्थान
  • कर्मचारी चयन बोर्ड
  • Education news
  • education
  • आरएसएसबी
  • राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड