RSSB Forester Vacancy: फारेस्ट रेंजर के 259 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन
Manya Jain | Jan 06, 2026, 13:03 IST
rajasthan forester recruitment 2026 rssb cet apply
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने वनपाल के पदों पर भर्ती शुरू की गई है। इसके लिए CET 2024 पास होना अनिवार्य है। सिलेक्शन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट से होगा ।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका दिया है। राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 (RSSB Rajasthan Forester Recruitment 2026) की आधिकारिक नोटिफिकेशन 5 जनवरी 2026 को जारी हो चुका है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (govt jobs 2025) पास की है।
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता और चयन प्रक्रिया की जानकारी बहुत जरूरी है। आवेदन (Latest Sarkari Naukri) करने से पहले सभी नियमों को अच्छे से पढ़ लें। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा शामिल है। उम्मीदवारों को आयु सीमा, योग्यता और अन्य शर्तों को पूरा करना होगा।
पदों की जानकारी
- गैर-अनुसूचित क्षेत्र (NTSP): 213 पद
- अनुसूचित क्षेत्र (TSP): 46 पद
जरूरी डेट्स
| डिटेल | तारीख |
| अधिसूचना जारी होने की तिथि (Notification Date) | 5 जनवरी 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू (Apply Start) | 6 जनवरी 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date) | 4 फरवरी 2026 |
| परीक्षा तिथि (Exam Date) | जल्द ही सूचित किया जाएगा |
आवेदन शुल्क (Application Fees)
- सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस (General/ OBC/ EWS): 600 रुपए
- एससी / एसटी / महिला (SC/ ST/ Female): 400 रुपए
- दिव्यांगजन (PH/ PWD): 400 रुपए
नोट: राजस्थान के मूल निवासी आरक्षित वर्गों को ही शुल्क में छूट का लाभ मिलेगा।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification): अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा (Senior Secondary) उत्तीर्ण होना चाहिए।
- CET योग्यता: उम्मीदवार ने राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (CET 2024 - 12th Level) दी हो और उसमें बोर्ड द्वारा निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त किए हों।
- भाषा ज्ञान: देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की जानकारी होनी चाहिए।
आयु सीमा
- आयु गणना की तिथि: 1 जनवरी 2027 के आधार पर।
- आयु में छूट: राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों (SC, ST, OBC, MBC, EWS) को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- लिखित परीक्षा (Written Exam): यह वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा होगी।
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test): वन विभाग के मानकों के अनुसार शारीरिक माप और दौड़।
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): शैक्षणिक और पात्रता संबंधी दस्तावेजों की जांच।
- चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination): स्वास्थ्य मानकों की पुष्टि के लिए।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- Step 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://sso.rajasthan.gov.in/ या https://recruitment.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।
- Step 2: अपनी SSO ID और पासवर्ड से लॉगिन करें। (यदि आईडी नहीं है, तो पहले रजिस्ट्रेशन करें)।
- Step 3: 'Recruitment Portal' विकल्प पर क्लिक करें।
- Step 4: "RSSB Rajasthan Forester Recruitment 2026" के लिंक को खोजें और 'Apply Now' पर क्लिक करें।
- Step 5: अपनी CET 2024 का विवरण दर्ज करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- Step 6: आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- Step 7: अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- Step 8: फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari