खाकी पहनने का सपना होगा सच, हरियाणा पुलिस 5500 पदों पर बंपर भर्ती
Manya Jain | Updated:
Haryana Police Largest recruitment drive
हरियाणा सरकार का नए साल पर तोहफा दिया है। HSSC ने 5500 पुलिस सिपाही पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक पुरुष और महिला अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
हरियाणा सरकार ने नए साल पर युवाओं को एक बड़ी सौगात दी है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने पुलिस सिपाही भर्ती का नोटिफिकेशन (govt jobs 2026) जारी किया है। इस भर्ती में कुल 5500 पदों पर नियुक्तियां होंगी। पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए मौके हैं। यह भर्ती प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी पुलिस सिपाही भर्ती है। इस भर्ती (Latest Sarkari Naukri) में 11th जनवरी 2026 से 25th जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें...10वीं पास के लिए फेडरल बैंक भर्ती, 8 जनवरी 2026 तक करें आवेदन
ये भी पढ़ें...CGL से MTS जारी हुआ SSC Exam Schedule 2026, यहां देखे पूरा कैलेंडर
हरियाणा पुलिस भर्ती परीक्षा में कुल 100 सवाल (हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती) पूछे जाएंगे, जिनका कुल वेटेज 94.5 अंक होगा।
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन होगा। उम्मीदवार 11 जनवरी 2026 से पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें...Coal India Vacancy, CA और CMA के लिए 125 पदों पर मौका
पदों की जानकारी
| पद का नाम (Post Name) | पदों की संख्या (Total Vacancies) |
| पुरुष कांस्टेबल (Male Constable GD) | 4500 |
| महिला कांस्टेबल (Female Constable GD) | 600 |
| जीआरपी पुरुष कांस्टेबल (GRP Male Constable) | 400 |
| कुल पद (Total Posts) | 5500 |
एलिजिबिलिटी और फिजिकल स्टैंडर्ड्स
शारीरिक माप (Physical Measurement Test - PMT)
- पुरुष उम्मीदवार: ऊंचाई कम से कम 170 सेंटीमीटर और सीना 83 सेंटीमीटर।
- महिला उम्मीदवार: न्यूनतम ऊंचाई 158 सेंटीमीटर।
- छूट: आरक्षित श्रेणियों को ऊंचाई और सीने में 2-2 सेमी की छूट दी जाएगी।
शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट (Physical Screening Test - PST)
| श्रेणी (Category) | दूरी (Distance) | समय (Time) |
| पुरुष (Male) | 2.5 किलोमीटर | 12 मिनट |
| महिला (Female) | 1.0 किलोमीटर | 06 मिनट |
| पूर्व सैनिक (ESM) | 1.0 किलोमीटर | 05 मिनट |
परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस (Exam Pattern & Syllabus)
- हरियाणा जीके (Haryana GK): 20 प्रश्न
- कंप्यूटर (Computer Knowledge): 10 प्रश्न
- सामान्य अध्ययन (General Studies): शेष 70% भाग में करंट अफेयर्स, विज्ञान, गणित और पशुपालन शामिल हैं।
आवेदन प्रक्रिया: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले HSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://hssc.gov.in/ या विशेष भर्ती पोर्टल adv012026.hryssc.com पर जाएं।
- पंजीकरण (Registration): होमपेज पर "Apply Online for Advt No. 01/2026" लिंक पर क्लिक करें। अपना CET (Common Eligibility Test) रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- फॉर्म भरें: लॉगिन करने के बाद, अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें (Upload Documents): अपनी नवीनतम फोटो (सफेद बैकग्राउंड), हस्ताक्षर और अनिवार्य दस्तावेज जैसे 10वीं, 12वीं की मार्कशीट और रिजर्वेशन सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) स्कैन करके अपलोड करें।
- समीक्षा और सबमिट (Review & Submit): फॉर्म जमा करने से पहले सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें क्योंकि अंतिम सबमिशन के बाद संपादन (Editing) संभव नहीं होगा।
- प्रिंटआउट लें: सफल सबमिशन के बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए अपने आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
विशेष ध्यान दें: इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क (Application Fee: Nil) नहीं लिया जा रहा है, इसलिए किसी भी बाहरी लिंक या व्यक्ति को भुगतान न करें।
IAS शिखर अग्रवाल और अनंता रिसोर्ट के मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, अग्रवाल परिवार ने अनंता रिसोर्ट में खरीदे हैं 44 विला
By Mukesh Sharma
CG Board Practical Exam 2027 : 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 1 जनवरी से, 31 तक अंक अपलोड नहीं किए तो लगेगा जुर्माना
By Umeshwari Baghel
MPPSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी सलाह: सिर्फ किताबों में न उलझें, दिमाग को भी दें आराम- डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी
By Amresh Kushwaha
CG Top News : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, 5 जिलों में IT की रेड; VIP सुरक्षा में फेरबदल, 10 मेडिकल कॉलेजों में नर्सों की हड़ताल
By Umeshwari Baghel
एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म
By VINAY VERMA
हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक
By Mukesh Sharma