Rajasthan High Court सिविल जज मेन्स 2025 का रिजल्ट जारी, जानें कैसे करें चेक

Anjali Dwivedi | Nov 14, 2025, 15:04 IST
rajasthan civil
राजस्थान हाई कोर्ट ने सिविल जज मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे ऑफिशियल वेबसाइट hcraj.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। सफल उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू की तैयारी तेज कर कर देनी चाहिए।

राजस्थान हाई कोर्ट सिविल जज मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आसानी से हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।



हाई कोर्ट सिविल जज मुख्य परीक्षा में कुल 169 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट हुए हैं। उम्मीदवार सीधे वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।





कैसे डाउनलोड करें मुख्य परीक्षा का रिजल्ट

उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। इन स्टेप्स की मदद से आप रिजल्ट डाउनलोड कर पाएंगे।



  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • अब वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको Recruitment सेक्शन मिलेगा।
  • आपको इस Recruitmentसेक्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा।
  • यहां Rajasthan HC Civil Judge Result 2025 लिंक दिखेगा।
  • इस लिंक पर आपको क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही रिजल्ट का PDF फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • आप इस PDF को डाउनलोड कर सकते हैं।
  • भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

ये खबरें भी पढ़ें...



CISCE ICSE Board Exam 2026: 10वीं और 12वीं की डेट शीट जारी, परीक्षा की तैयारी करें तेज



Banking Sector में करियर बनाने के लिए फॉलो करें यह रास्ता, आपकी किस्मत चमक उठेगी



कब हुई थी यह मुख्य परीक्षा

सिविल जज 2025 की मुख्य परीक्षा 11-12 अक्टूबर 2025 को हुई थी। यह परीक्षा राजस्थान के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।



परीक्षा का पैटर्न क्या था

राजस्थान हाई कोर्ट (Rajasthan High Court) ने सिविल जज मुख्य परीक्षा में कुल चार पेपर हुए थे। इसमें कानून विषय के दो पेपर थे। दोनों पेपर 100-100 अंकों के थे। इसके अलावा, भाषा विषय के दो पेपर थे। इसमें हिंदी और अंग्रेजी के पेपर शामिल थे। ये दोनों पेपर 50-50 अंकों के लिए हुए थे।



अब क्या होगा आगे

सिविल जज मुख्य परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू देना होगा। यह इंटरव्यू 35 अंकों के लिए आयोजित कराया जाएगा। मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए तैयार रहना चाहिए।



कटऑफ मार्क्स भी जारी किए गए

राजस्थान हाई कोर्ट ने रिजल्ट के साथ कटऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं। उम्मीदवार रिजल्ट PDF में कटऑफ मार्क्स भी देख सकते हैं। कटऑफ मार्क्स से पता चलता है कि सलेक्शन के लिए कितने नंबर जरूरी थे। Civil Judge Exam सलेक्टेट कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दें।



ये खबरें भी पढ़ें...



CBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तारीखों का ऐलान, ये छात्र अब दो बार दे सकेंगे EXAM



CBSE Board Exam 2026 अब CCTV कैमरे की कड़ी निगरानी में, जानें इसके पीछे का कारण



Tags:
  • राजस्थान
  • राजस्थान ​हाई कोर्ट
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • हाई कोर्ट
  • Civil Judge Exam
  • CIVIL JUDGE