राजस्थान के 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम का टाइम टेबल जारी, एग्जाम में हुए ये दो बड़े बदलाव

Aman Vaishnav | Dec 20, 2025, 15:39 IST
rbse-board-exam-date-sheet-2026-class-10-12-time-table
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 10वीं और 12वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम 12 फरवरी 2026 से शुरू होकर 09 मार्च तक चलेंगे। इस साल 12वीं में लगभग 9 लाख 5 हजार 872 छात्र परीक्षा देने वाले हैं।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने साल 2026 के लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। इस बार की परीक्षा बहुत खास होने वाली है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस साल 12वीं में रिकॉर्ड छात्र बैठ रहे हैं।



आंकड़ों के अनुसार, लगभग 9 लाख 5 हजार 872 छात्र परीक्षा देने वाले हैं। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।



एग्जाम पैटर्न में बदलाव

राजस्थान शिक्षा विभाग नेइस साल बोर्ड ने एग्जाम पैटर्न में कुछ बदलाव किए हैं। अब पेपर में लंबे आंसर वाले प्रश्नों पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। ज्यादातर मेन सब्जेक्ट के पेपर पूरे 80 मार्क्स के रखे गए हैं।



इन विषयों में इतिहास, राजनीति विज्ञान, गणित और अर्थशास्त्र भी शामिल हैं। हिंदी और अंग्रेजी साहित्य के पेपर भी इस 80 मार्क्स के पैटर्न पर आधारित होंगे। छात्रों को अब रटने के बजाय विषय को गहराई से समझने की जरूरत होगी।



ये खबर भी पढ़िए: Rajasthan Board Exam: साल में दो बार होंगी राजस्थान बोर्ड परीक्षाएं, छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका



10ht- 12th बोर्ड की डेटशीट जारी

👉 राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से शुरू होंगी।

👉 इस साल 12वीं में रिकॉर्ड 9 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा देने वाले हैं।

👉 अब पेपर में आंसर वाले प्रश्नों पर ज्यादा जोर दिया जाएगा।

👉 मेन सब्जेक्ट के पेपर 80 नंबर के होंगे और रटने की जगह अब समझना होगा।

👉 छात्र अपना पूरा टाइम टेबल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

RBSE 12th board exam का टाइम टेबल

कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 09 मार्च 2026 तक चलेंगी। नीचे विषयवार तारीखें दी गई हैं।



  • 12 फरवरी: मनोविज्ञान (Psychology) से परीक्षा की शुरुआत होगी।
  • 13 फरवरी: अंग्रेजी अनिवार्य का पेपर आयोजित किया जाएगा।
  • 14 फरवरी: लोक प्रशासन विषय की परीक्षा संपन्न होगी।
  • 16 फरवरी: भूगोल, भौतिक विज्ञान और लेखांकन का पेपर होगा।
  • 17 फरवरी: कंप्यूटर विज्ञान और आईटी विषय की परीक्षा होगी।
  • 18 फरवरी: संस्कृत साहित्य और संस्कृत भाषा का पेपर होगा।
  • 20 फरवरी: हिंदी अनिवार्य विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • 23 फरवरी: राजनीति विज्ञान और कृषि विज्ञान का पेपर होगा।
  • 26 फरवरी: अंग्रेजी साहित्य और हिंदी टंकण की परीक्षा होगी।
  • 28 फरवरी: अर्थशास्त्र और जीव विज्ञान जैसे मुख्य विषय होंगे।
  • 4 मार्च: इतिहास, रसायन विज्ञान और व्यवसाय अध्ययन का पेपर होगा।
  • 7 मार्च: समाजशास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • 9 मार्च: गृह विज्ञान के पेपर के साथ मुख्य परीक्षाएं समाप्त होंगी।

ये खबर भी पढ़िए: ये खबर भी पढ़िए: 2026 Board Exam Revision Tips: इन सीक्रेट स्ट्रेटजी से करें रिवीजन, टॉपर बनने में होगी आसानी



RBSE 10th board exam का टाइम टेबल

कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी 2026 तक चलेंगी। नीचे हर विषय की तारीखें दी गई हैं।



  • 12 फरवरी: सबसे पहला पेपर अंग्रेजी विषय का आयोजित होगा।
  • 14 फरवरी: व्यावसायिक विषयों जैसे ब्यूटी, आईटी और टूरिज्म की परीक्षा होगी।
  • 17 फरवरी: सामाजिक विज्ञान का महत्वपूर्ण पेपर आयोजित किया जाएगा।
  • 19 फरवरी: हिंदी अनिवार्य विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से होगी।
  • 21 फरवरी: विज्ञान (Science) का पेपर होगा, जिसकी छात्र खूब तैयारी करते हैं।
  • 24 फरवरी: संस्कृत प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा ली जाएगी।
  • 26 फरवरी: तीसरी भाषा (उर्दू, गुजराती, पंजाबी आदि) की परीक्षा होगी।
  • 28 फरवरी: संस्कृत द्वितीय प्रश्न पत्र के साथ परीक्षाएं समाप्त होंगी।

ये खबर भी पढ़िए: Science Exam Tips : पेपर में टॉप करना होगा आसान, जानें टॉपर्स की 5 सीक्रेट टिप्स



ये खबर भी पढ़िए: Career tips: अपने इंटरेस्ट के मुताबिक चुनना है सही स्ट्रीम, तो इन पैरामीटर्स को जरूर करें ट्राई



आधिकारिक वेबसाइट

सभी छात्र और इस टाइम टेबल को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।BOARD EXAM 2026 | बोर्ड एग्जाम | 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम | 10वीं के बोर्ड एग्जाम का टाइम टेबल | बोर्ड एग्जाम न्यूज

Tags:
  • बोर्ड एग्जाम न्यूज
  • 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम
  • बोर्ड एग्जाम
  • 10th board exam
  • 12th board exam
  • 10वीं के बोर्ड एग्जाम का टाइम टेबल
  • राजस्थान शिक्षा विभाग
  • राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
  • BOARD EXAM 2026