SpeakX : सस्ते में AI सिखाएगा फर्राटेदार इंग्लिश बोलना, जानिए कैसे

Kaushiki | Mar 16, 2025, 14:36 IST
ENGLISH SPEAKING
SpeakX एक AI-बेस्ड प्लेटफॉर्म जो छात्रों को बिना डर के अंग्रेजी बोलने में मदद करता है। जानिए कैसे यह छात्रों की बोलचाल में आत्मविश्वास लाता है और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता के लिए तैयार करता है...

भारत में लाखों छात्र ऐसे हैं जो अंग्रेजी पढ़ और लिख सकते हैं, लेकिन जब बोलने की बात आती है तो वे हिचकिचाने लगते हैं। इससे उनका आत्मविश्वास कम हो जाता है, खासकर इंटरव्यू, ग्रुप डिस्कशन और पब्लिक स्पीकिंग के समय। कई बार स्कूल और कॉलेज में, छात्र अच्छे विचार होने के बावजूद सिर्फ अंग्रेजी न आने के कारण पीछे रह जाते हैं। कॉम्पिटिटिव एक्साम्स और इंटरनेशनल करियर के लिए अंग्रेजी बोलने की जरूरत और भी बढ़ जाती है। तो इस समस्या का समाधान SpeakX लेकर आया है, जो AI-बेस्ड वर्चुअल स्पीकिंग प्लेटफॉर्म है।



ये खबर भी पढ़ें...

क्या है SpeakX

SpeakX एक AI-बेस्ड वर्चुअल स्पीकिंग प्लेटफॉर्म है, जो यूजर्स को अंग्रेजी बोलने में आत्मविश्वास बढ़ाने और सुधारने में मदद करता है। यह प्लेटफॉर्म एक वर्चुअल AI साथी देता करता है, जिससे यूजर्स बिना किसी डर या हिचकिचाहट के अंग्रेजी में बातचीत कर सकते हैं और अपनी भाषा कौशल (language skills) को बेहतर बना सकते हैं।



नवंबर में हुई थी इसकी शुरुआत

ये खबर भी पढ़ें...

स्टूडेंट्स के लिए क्यों है फायदेमंद

  • इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन की तैयारी में मदद

स्टूडेंट्स के लिए जॉब इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन में फ्लुएंट इंग्लिश बोलना बहुत जरूरी होता है। SpeakX एक AI स्पीकिंग पार्टनर की तरह काम करता है, जिससे वे बिना झिझक और डर के अंग्रेजी बोलने का अभ्यास कर सकते हैं।



  • पढ़ाई के साथ इंग्लिश सुधारने का मौका

स्कूल-कॉलेज के छात्र अपने दैनिक शेड्यूल के साथ ही अंग्रेजी बोलने का अभ्यास कर सकते हैं। यह एक वर्चुअल इंग्लिश ट्यूटर की तरह काम करता है, जो किसी भी समय उपलब्ध है।



  • AI से सीधा फीडबैक

SpeakX सिर्फ बातचीत करने का प्लेटफॉर्म नहीं है, बल्कि यह ग्रामर, उच्चारण और सही वाक्य संरचना सिखाने में भी मदद करता है। स्टूडेंट्स को सीधा फीडबैक मिलता है, जिससे वे अपनी गलतियों को सुधार सकते हैं।



  • विदेशों में पढ़ाई और स्कॉलरशिप के लिए जरूरी

जो छात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पढ़ाई (Study Abroad) करने या स्कॉलरशिप पाने का सपना देखते हैं, उनके लिए अंग्रेजी बोलने की अच्छी स्किल्स जरूरी होती हैं। SpeakX उनकी स्पीकिंग स्किल्स को बेहतर बनाकर इंटरनेशनल लेवल पर तैयारी कराता है।



ये खबर भी पढ़ें...

AI मॉडल गाइडेड लर्निंग प्लेटफॉर्म

SpeakX का AI मॉडल गाइडेड लर्निंग पर आधारित है। जब छात्र AI के साथ बात करते हैं, तो यह सुनिश्चित करता है कि वे सही ट्रैक पर रहें। अगर वे बातचीत से भटकते हैं, तो यह उन्हें वापस सही दिशा में ले आता है। यह खासतौर पर छात्रों की जरूरतों के मुताबिक डिजाइन किया गया है, जिससे वे एग्जाम, इंटरव्यू और रोजमर्रा की बातचीत में आत्मविश्वास के साथ इंग्लिश बोल सकें।



1 लाख से ज्यादा छात्र कर रहे इस्तेमाल

शुरुआत में SpeakX को केवल 10 हजार छात्रों ने इस्तेमाल किया था, लेकिन अब 1 लाख से ज्यादा छात्र इसका फायदा उठा रहे हैं। कंपनी ने फ्री और पेड दोनों मॉडल उपलब्ध कराए हैं। 300 रुपए प्रति माह के सब्सक्रिप्शन मॉडल के जरिए छात्र बेहतर ट्रेनिंग और ज्यादा प्रैक्टिस सेशन पा सकते हैं। 60% छात्र टियर 2 और टियर 3 शहरों से हैं, जिससे यह साफ पता चलता है कि छोटे शहरों के स्टूडेंट्स भी अंग्रेजी सीखने के लिए टेक्नोलॉजी को अपना रहे हैं।



ये खबर भी पढ़ें...

क्या है इसका फ्यूचर प्लान

बता दें कि, फिलहाल SpeakX सिर्फ हिंदी भाषी छात्रों को अंग्रेजी सिखा रहा है। अभी ये यूपी, बिहार, राजस्थान और दिल्ली जैसे हिंदी बेल्ड वाले राज्यों में प्रेजेंट है। लेकिन फ्यूचर में इसे तमिल, तेलुगु, बंगाली और मराठी भाषाओं में भी लॉन्च किया जाएगा। इससे छात्र अपनी मदर टंग में आसानी से इंग्लिश सीख सकेंगे।



thesootr links

Tags:
  • Artificial Intelligence
  • एजुकेशन न्यूज
  • latest news
  • education
  • English Language
  • स्टार्टअप्स
  • english speaking
  • SpeakX