SSC ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल समेत 4 भर्ती परीक्षाओं की एग्जाम डेट जारी की, जानें कब से है एग्जाम

Anjali Dwivedi | Nov 28, 2025, 16:49 IST
delhi police
SSC ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव और हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 की तारीखें जारी कीं हैं। कुल 9 हजार 364 पदों के लिए परीक्षा दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 तक होगी। कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव के लिए 7 हजार 565 पद हैं।

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह खबर जरूरी है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा की एग्जाम डेट आउट कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया में कुल चार भर्तियां शामिल हैं। इस परीक्षा के बाद कुल 9 हजार 364 पद भरे जाएंगे। परीक्षा दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में आयोजित की जाएगी।





भर्तियों का पूरा शेड्यूल

सबसे पहले कांस्टेबल (ड्राइवर) की परीक्षा होगी।



एग्जाम का नामएग्जाम की तारीखवैकेंसी (पद)
कांस्टेबल (ड्राइवर)-पुरुष16 और 17 दिसंबर, 2025737
कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष और महिला18 दिसंबर, 2025 से 6 जनवरी, 20267565
हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल)07 से 12 जनवरी, 2026509
हेड कांस्टेबल (AWO/TPO)15 से 22 जनवरी, 2026553

कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव की भर्ती सबसे बड़ी है। इसमें7 हजार 565 वैकेंसी भरी जाएंगी। इसकी परीक्षा 18 दिसंबर से 6 जनवरी 2026 तक चलेगी।



हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) परीक्षा 7 से 12 जनवरी 2026 तक होगी। हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) परीक्षा 15 जनवरी से 22 जनवरी 2026 तक होगी।



ये खबरें भी पढ़ें...



RRB Group D Exam 2025: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की शेड्यूल जारी, जानिए कब से है एग्जाम



UPSC इंजीनियरिंग सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा डेट सीट जारी, जानें कब से है एग्जाम



कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव: परीक्षा पैटर्न (CBT)

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव भर्ती का पैटर्न समझना बहुत जरूरी है। यह भर्ती परीक्षा कम्प्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) होगी। यह टेस्ट एक-एक नंबर के 100 मल्टीप्ल चॉइस क्वेश्चन का होगा।



इस परीक्षा में चार सेक्शन होंगे



सेक्शन (विषय)प्रश्नों की संख्यानंबर
सामान्य ज्ञान50 क्वेश्चन50 नंबर
रीजनिंग25 क्वेश्चन25 नंबर
न्यूमेरिकल एबिलिटी15 क्वेश्चन15 नंबर
कम्प्यूटर10 क्वेश्चन10 नंबर

Delhi Police मेंकुल 100 क्वेश्चन100 नंबरोंके होंगे। हर एक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई नंबर(0.25) काटा जाएगा।



फिजिकल टेस्ट के नियम

लिंग1600 मीटर दौड़लंबी कूदऊंची कूद
पुरुष6 मिनट14 फीट3.9 फीट
महिला8 मिनट10 फीट3 फीट

सिलेक्शन का आधार: सिलेक्शन की फाइनल मेरिट लिखित परीक्षा (CBT) में मिले नंबरोंसे ही बनेगी।



ये खबरें भी पढ़ें...



JEE Mains 2026 के रजिस्ट्रेशन शुरू, ये रही जरूरी प्रोसेस, जानिए कब से है एग्जाम



बोर्ड एग्जाम टॉपर कैसे बनें! यहां जानें 10 आसान स्टडी टिप्स जो आपको बनाएंगे क्लास का टॉपर



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • Delhi Police
  • SSC
  • कर्मचारी चयन आयोग
  • हेड कांस्टेबल
  • पुलिस कांस्टेबल
  • दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा