आज ही ज्वाइन करें Free SEO Courses 2026, फ्री सर्टिफिकेट के साथ घर बैठे बनें डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट

Kaushiki | Apr 08, 2026, 13:06 IST
certificate
Semrush Academy 2026 में 12 फ्री SEO कोर्सेज और सर्टिफिकेट दे रहा है। कॉलेज छात्र और प्रोफेशनल्स घर बैठे गूगल रैंकिंग और कीवर्ड रिसर्च सीखकर एक्सपर्ट बन सकते हैं।

Free SEO Courses 2026: अगर आप 2026 में अपने करियर को रॉकेट जैसी रफ़्तार देना चाहते हैं, तो SEO सीखना आपके लिए बेस्ट फैसला होगा। आज के डिजिटल दौर में हर कंपनी गूगल के पहले पेज पर आना चाहती है।



इसी डिमांड को देखते हुए सेमरश एकेडमी लाया है बेहतरीन Free SEO Courses। इन कोर्सेज की सबसे बड़ी खासियत है कि ये बिल्कुल फ्री हैं। इनके साथ आपको प्रोफेशनल सर्टिफिकेट भी मिलता है।



चाहे आप कॉलेज स्टूडेंट हों या जॉब ढूंढ रहे फ्रेशर, ये कोर्सेज आपको जीरो से हीरो बना देंगे। यहां आपको कीवर्ड रिसर्च से लेकर एडवांस स्ट्रेटजी तक सब कुछ अच्छे से सीखने को मिलेगा। आज ही अपनी लर्निंग शुरू करें और एक SEO के एक्सपर्ट बनें।



Local SEO Essentials

यह कोर्स छोटे बिजनेस को गूगल पर ऊपर लाने के लिए बहुत शानदार है। आप इसमें गूगल बिजनेस प्रोफाइल और Near Me सर्च को ऑप्टिमाइज करना सीखेंगे। लोकल ग्राहकों तक पहुंचने के लिए ये कोर्स हर छात्र को जरूर करना चाहिए।



Apply here: Local SEO Essentials with Semrush



On-Page SEO Essentials

ऑन-पेज एसईओ किसी भी वेबसाइट की रैंकिंग की सबसे मजबूत पहली सीढ़ी होती है। इसमें आप टाइटल टैग, मेटा डिस्क्रिप्शन और इंटरनल लिंकिंग को सही करना सीखेंगे। गूगल आपकी वेबसाइट को कैसे समझता है, इसकी पूरी जानकारी आपको यहां मिलेगी।



Apply Link: On-Page SEO Essentials with Semrush



Keyword Research Essentials

सही कीवर्ड चुनना ही एसईओ की सफलता का सबसे बड़ा और जरूरी राज है। इस कोर्स में आप कम कॉम्पिटिशन वाले और ज्यादा ट्रैफिक वाले कीवर्ड ढूंढेंगे। सेमरश के टूल्स का इस्तेमाल करके आप बेहतरीन कंटेंट स्ट्रेटजी बनाना आसानी से सीखेंगे।



Apply here: Keyword Research Essentials with Semrush



SEO Essentials with Semrush

ये कोर्सेज की लिस्ट में सबसे बेसिक शुरुआती प्रोग्राम है। इसमें टेक्निकल एसईओ, बैकलिंक बिल्डिंग और ऑडिटिंग की पूरी जानकारी दी गई है। अपना करियर शुरू करने वाले छात्रों के लिए यह एक परफेक्ट स्टार्टअप कोर्स है।



Apply here: SEO Essentials with Semrush



Winning SEO Strategy

ये कोर्स उन लोगों के लिए है जो किसी कंपनी के अंदर काम करते हैं। इसमें आप सीखेंगे कि बिजनेस के लक्ष्यों को एसईओ के साथ कैसे जोड़ना है। डेटा के बेस पर सही फैसले लेना इस कोर्स की सबसे बड़ी खासियत है।



Apply here: Crafting a Winning SEO Strategy



International SEO

अगर आप पूरी दुनिया में अपना बिजनेस फैलाना चाहते हैं, तो इसे जरूर करें। इसमें मल्टी-लैंग्वेज वेबसाइट और अलग-अलग देशों को टारगेट करना सिखाया जाता है। ई-कॉमर्स और ग्लोबल ब्रांड्स के लिए ये टेक्नोलॉजी समझना बहुत ही जरूरी है।



Apply here: International SEO



E-Commerce SEO

ऑनलाइन दुकान या स्टोर चलाने वालों के लिए ये कोर्स एक वरदान है। इसमें इंटरनल लिंकिंग के जरिए प्रोडक्ट पेज की रैंकिंग सुधारना सिखाया जाता है।शॉपीफाई और ई-कॉमर्स बिजनेस के लिए यह बहुत ही काम की स्किल है।



Apply here: Boost E-Commerce SEO with Internal Linking



Mobile SEO Optimization

आजकल ज्यादातर लोग इंटरनेट सिर्फ अपने मोबाइल फोन पर ही इस्तेमाल करते हैं। ये कोर्स आपकी वेबसाइट को मोबाइल पर सुपर फास्ट और रिस्पॉन्सिव बनाएगा। गूगल के मोबाइल-फर्स्ट इंडेक्सिंग के दौर में यह कोर्स करना बहुत अनिवार्य है।



Apply here: The CRAFT of Mobile SEO



Agency Search Framework

ये कोर्स (content creation) उन लोगों के लिए है जो अपनी खुद की एजेंसी चलाते हैं। इसमें एसईओ के काम को लीड्स और सेल्स के साथ जोड़ना सिखाया गया है। क्लाइंट्स को प्रोफेशनल रिपोर्ट दिखाना और डेटा समझाना आप यहां से सीखेंगे।



Apply here: Search and Conversions for Agencies



Outrank Local Competition

सिर्फ एसईओ करना काफी नहीं है, विरोधियों से आगे निकलना भी जरूरी है। ये कोर्स आपको सिखाएगा कि लोकल मार्केट में अपने कॉम्पिटिटर्स को कैसे पहचानें। उनकी कमजोरियों का फायदा उठाकर अपनी रैंकिंग सुधारने का तरीका यहां मिलेगा।



Apply here: Outrank Your Competition in Local Search



SEO Crash Course

ब्रायन डीन दुनिया के सबसे मशहूर एसईओ एक्सपर्ट्स में से एक माने जाते हैं। उनके इस क्रैश कोर्स में आप बैकलिंक और रैंकिंग के एडवांस तरीके सीखेंगे। कम समय में ज्यादा और गहरी जानकारी पाने के लिए यह सबसे बेस्ट है।



Apply here: SEO Crash Course with Brian Dean



Content Playbook for Agencies

एसईओ और कंटेंट जब साथ मिलते हैं, तभी सबसे अच्छे रिजल्ट्स आते हैं। एंडी क्रिस्टोडिना इस कोर्स में आपको कंटेंट लाइफसाइकिल के बारे में सब समझाएंगे। कंटेंट बनाना, उसे प्रमोट करना और फिर रिजल्ट मापना आप यहां सीखेंगे।



Apply here: SEO and Content Playbook for Agencies



ये सभी कोर्सेज Self-Paced हैं, यानी आप इन्हें अपनी मर्जी से कभी भी देख सकते हैं। आप अपनी सुविधा अनुसार इन्हें पूरा करें।



ये खबरें भी पढ़ें...



बिना किसी फीस के ISRO Internship 2026 में सीखें एडवांस स्पेस टेक्नोलॉजी और मैपिंग स्किल्स



डिजास्टर मैनेजमेंट में बनाना है करियर, तो NIDM Internship 2026 में ऐसे करें अप्लाई



Career in AI अब बिना NEET Exam के भी पूरा होगा मेडिकल में करियर का सपना, ये कोर्स दिलाएंगे सफलता



Career Option after 12th : इंजीनियरिंग या मेडिकल, कौन सा करियर आपके लिए है परफेक्ट?



Tags:
  • internship
  • Career
  • content
  • content creation
  • Career in AI