UPTET Notification Out, प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में मिलेगी जॉब, ऐसे करें आवेदन
UP Teacher Bharti.उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने बहुप्रतीक्षित शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP Primary Teacher Eligibility Test) के लिए आधिकारिक नोटिपिकेशन जारी कर दी है। यह परीक्षा राज्य के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक (Primary) और उच्च प्राथमिक (Upper Primary) स्तर पर सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए एक जरूरी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया है।
क्या है UPTET 2026 परीक्षा
UPTET परीक्षा दो स्तरों पर आयोजित की जाती है। लेवल 1 (Level 1) उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 1 से 5वीं तक पढ़ाना चाहते हैं, जबकि लेवल 2 (Level 2) उन अभ्यर्थियों के लिए है जो कक्षा 6ठी से 8वीं तक के छात्रों को शिक्षा देना चाहते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 27 तारीख से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
| विवरण | विवरण जानकारी |
| आयोजक संस्था | उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) |
| परीक्षा का नाम | उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन (Online) |
| नकारात्मक अंकन | नहीं (No Negative Marking) |
| आधिकारिक वेबसाइट | upessc.gov.in |
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
लेवल 1 के लिए (कक्षा 1 से 5वीं तक)
- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor's Degree) की डिग्री।
- डी.एल.एड (D.El.Ed) उत्तीर्ण या अंतिम वर्ष के छात्र।
- अथवा 50% अंकों के साथ इंटरमीडिएट और 4 साल का बी.एल.एड (B.El.Ed) कोर्स।
लेवल 2 के लिए (कक्षा 6ठी से 8वीं तक)
- स्नातक या स्नातकोत्तर (Master's Degree) में न्यूनतम 50% अंक और बी.एड (B.Ed) या विशेष शिक्षा में बी.एड।
- अथवा 2 वर्षीय बीटीसी (BTC) प्रशिक्षण।
- अथवा इंटरमीडिएट में 50% अंकों के साथ 4 साल का इंटीग्रेटेड बी.एल.एड या बी.एससी.एड (B.Sc.Ed)।
आवेदन शुल्क
UPTET परीक्षा के लिए श्रेणीवार शुल्क निर्धारित किया गया है। यदि कोई उम्मीदवार दोनों पेपर (लेवल 1 और 2) देना चाहता है, तो उसे अलग से शुल्क का भुगतान करना होगा।
| श्रेणी (Category) | पेपर 1 (INR) | पेपर 2 (INR) |
| सामान्य / EWS / OBC | 1000 | 1000 |
| SC / ST | 500 | 500 |
| दिव्यांग (PH) | 300 | 300 |
एग्जाम पैटर्न और सिलेबस
UPTET की परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective) आधारित होती है। इसमें 150 मिनट (2.5 घंटे) का समय दिया जाता है, जिसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक निर्धारित है और सबसे अच्छी बात यह है कि इस में कोई नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking) नहीं है।
पेपर 1 का पाठ्यक्रम (Syllabus for Paper 1)
- बाल विकास एवं शिक्षण विधि (Child Development & Teaching Method): 30 प्रश्न
- भाषा-1 (अनिवार्य हिंदी): 30 प्रश्न
- भाषा-2 (अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत में से कोई एक): 30 प्रश्न
- गणित (Mathematics): 30 प्रश्न
- पर्यावरणीय अध्ययन (Environmental Studies): 30 प्रश्न
पेपर 2 का पाठ्यक्रम (Syllabus for Paper 2)
- बाल विकास एवं शिक्षण विधि: 30 प्रश्न
- भाषा-1 (हिंदी): 30 प्रश्न
- भाषा-2 (विकल्प आधारित): 30 प्रश्न
- विषय विशेषज्ञता (Subject Specialization): 60 प्रश्न (गणित/विज्ञान या सामाजिक विज्ञान)
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल upessc.gov.in पर लॉग इन करें।
- One Time Registration' लिंक पर क्लिक करें और अपनी वैध जानकारी दर्ज करें।
- अपनी फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- अपनी योग्यता के अनुसार पेपर 1, पेपर 2 या दोनों का चयन करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा करें और फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।
ये खबरें भी पढ़ें...
रिजल्ट में पास, क्रेडिट में फेल: अब सिबिल स्कोर से सरकारी बैैंक सरकारी नौकरी होगी पक्की
Gwalior ABV IIITM में पोस्ट-डॉक्टरल फेलो पदों के लिए मौका, ऐसे करें आवेदन
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 275 पदों पर भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन?
IAS और IFS में क्या है फर्क? जानें किसके पास हैं ज्यादा अधिकार