Gwalior ABV IIITM में पोस्ट-डॉक्टरल फेलो पदों के लिए मौका, ऐसे करें आवेदन

Manya Jain | Mar 20, 2026, 22:45 IST
Share
abv-iiitm-gwalior-recruitment-2026
abv-iiitm-gwalior-recruitment-2026

ग्वालियर के ABV-IIITM संस्थान ने 10 पोस्ट-डॉक्टरल फेलो पदों पर भर्ती निकाली है। अगर आपने IT, कंप्यूटर साइंस या मैनेजमेंट में PhD की है तो यह आपके लिए बेस्ट मौका है।

Education news.ग्वालियर के अटल बिहारी वाजपेयी संस्थान ने नई भर्ती निकाली है। यहां पोस्ट-डॉक्टरल फेलो (फेलोशिप प्रोग्राम) के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यह भर्ती आईटी और कंप्यूटर साइंस जैसे विभागों के लिए है।

मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग क्षेत्र के छात्र भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। अगर आपने हाल ही में पीएचडी पूरी की है तो आवेदन (Fellowship Program) करें। रिसर्च जारी रखने के लिए यह एक बहुत बड़ा मौका है। संस्थान ने कुल 10 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

पदों की जानकारी

  • आईटी (Information Technology): 02 पद
  • कंप्यूटर साइंस (Computer Science & Engineering): 02 पद
  • इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स (EE): 02 पद
  • इंजीनियरिंग साइंसेज (Engineering Sciences): 02 पद
  • प्रबंधन अध्ययन (Management Studies): 02 पद

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • शैक्षणिक योग्यता: संबंधित विषय में पीएचडी (PhD) या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। स्नातक (Bachelor's) और स्नातकोत्तर (Master's) में प्रथम श्रेणी (First Class) अनिवार्य है।
  • संस्थान का अनुभव: उम्मीदवार के पास कम से कम एक डिग्री या कार्य अनुभव CFTI (जैसे IIT, NIT, IIIT) या QS रैंकिंग 500 से कम वाली विदेशी यूनिवर्सिटी से होना चाहिए।
  • प्रकाशन (Publications): कम से कम 3 शोध पत्र SCI/SSCI/SCIE इंडेक्स वाले जर्नल में प्रकाशित होने चाहिए, जिनमें से कम से कम एक Q1 रैंकिंग जर्नल में हो।
  • समय सीमा: उम्मीदवार ने पिछले 5 सालों के भीतर अपनी पीएचडी पूरी की हो।
  • आयु सीमा: अधिकतम आयु 35 साल होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सैलरी और अन्य लाभ

  • मासिक फेलोशिप: 60 हजार से 70 हजार प्रतिमाह (पीएचडी के बाद के अनुभव के आधार पर)।
  • कंटिंजेंसी ग्रांट (Contingency Grant): शोध से संबंधित खर्चों के लिए 30,000 प्रति साल।
  • कार्यकाल: यह पद मुख्य रूप से शोध परियोजना की अवधि और प्रदर्शन पर आधारित होता है।

चयन प्रक्रिया

  1. शॉर्टलिस्टिंग: स्क्रीनिंग कमेटी प्राप्त आवेदनों की योग्यता और शोध पत्रों के आधार पर छंटनी करेगी।
  2. तकनीकी प्रस्तुति (Technical Presentation): शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अपने शोध कार्य पर प्रस्तुति देनी होगी।
  3. व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview): अंत में, तकनीकी और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

Dean of Faculty Affairs, Administrative Block, ABV-IIITM Gwalior, Morena Link Road, Gwalior, Madhya Pradesh - 474015
  • संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
  • फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें और सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, पीएचडी डिग्री और शोध पत्रों की स्व-सत्यापित प्रतियां (Self-attested copies) संलग्न करें।
  • आवेदन पत्र के प्रत्येक पृष्ठ पर हस्ताक्षर करना अनिवार्य है।
  • लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से लिखें: “Application for the Post of IPDF/EFPDF in the Department of [विभाग का नाम]”।
  • आवेदन पत्र को 15 अप्रैल 2026 (शाम 5:00 बजे) तक इस पते पर भेजें:

जरूरी डेट्स

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 27 फरवरी 2026
  • आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि: 15 अप्रैल 2026
MP News

ये भी पढ़ें...

रिजल्ट में पास, क्रेडिट में फेल: अब सिबिल स्कोर से सरकारी बैैंक नौकरी होगी पक्की

MPPSC Exam Calendar 2026: 25 से ज्यादा परीक्षाएं 5 हजार पदों पर भर्ती

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 275 पदों पर भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन?

IAS और IFS में क्या है फर्क? जानें किसके पास हैं ज्यादा अधिकार

Tags:
  • MP News
  • Education news
  • Fellowship Program
  • फेलोशिप प्रोग्राम
  • fellowship
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच