Wait is Over! बिग बॉस सीजन 17 का पहला टीजर रिलीज, शो में सलमान खान की धमाकेदार वापसी, नया लुक देख फैंस शॉक्ड

Pratibha Rana | Sept 15, 2023, 24:00 IST
Share
Wait is Over! बिग बॉस सीजन 17 का पहला टीजर रिलीज, शो में सलमान खान की धमाकेदार वापसी, नया लुक देख फैंस शॉक्ड
Wait is Over! बिग बॉस सीजन 17 का पहला टीजर रिलीज, शो में सलमान खान की धमाकेदार वापसी, नया लुक देख फैंस शॉक्ड

एक बार फिर बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 के साथ धमाकेदार वापसी कर रहे हैं।

MUMBAI. बिग बॉस के फैंस के लिए गुड न्यूज है। बिग बॉस 17 जल्द ही शुरू होने वाला है। इसका पहला प्रोमो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें सलमान खान के अलग-अलग अवतार देखने को मिल रहे है। प्रोमो में सलमान कहते हैं कि अब तक दर्शकों को केवल आंखें ही देखने को मिली हैं, लेकिन इस बार सभी को पहली बार तीन अवतार देखने को मिलेंगे। बता दें, सलमान के इस शो को फैंस काफी पसंद करते है। वह बेसब्री से इसका इंतजार करते है। हालांकि अब उनका ये इंतजार खत्म होने वाला है। अभी शो के ग्रैंड प्रीमियर की डेट रिवील नहीं की गई है।

बिग बॉस का पहला टीजर आउट

दरअसल सोशल मीडिया पर बिग बॉस का पहला वीडियो रिलीज किया गया है। वीडियो में सलमान रेड कुर्ता पहने हुए दिख रहे है। इस टीजर में सलमान खान कहते हुए नजर आ रहे हैं, "अब तक अपने बिग बॉस की सिर्फ आंख देखी है, अब दिखेंगे बिग बॉस के तीन अवतार, दिल, दिमाग और दम- अभी के लिए इतना ही, मैं बस इतना ही बता सकता हूं"। वहीं वीडियो के कैप्शन में लिखा है- इस बार बिग बॉस दिखाएंगे एक अलग रंग, जिसे देखकर रह जाएंगे आप सब दंग। देखिए बिग बॉस17 जल्दी ही, सिर्फ कलर्स पर...। मेकर्स सीजन 17 की जोरो-शोरों से तैयारी कर रहे हैं।

इनके शो में आने के चर्चे

बिग बॉस 17 में कई जानी-मानी हस्तियों के आने के चर्चे है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी काफी वायरल हो रही है। इसमें सुमेध मुदगलकर,ऐश्वर्या शर्मा, संगीता घोष, ट्विंकल अरोड़ा,हर्ष बेनीवाल, समर्थ जुरेल, ईशा मालविया, एलिस कौशिक, कंवर ढिल्लों, सौरव जोशी, नील भट्ट, अनुराग डोभाल के नाम शामिल है। हालांकि इनमें से कौन शो में नजर आता है, ये तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा।

Tags:
  • Bollywood News
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss Season 17
  • Bigg Boss 17 Promo
  • Bigg Boss Season Teaser Released
  • Salman Khan
  • बिग बॉस सीजन 17
  • बिग बॉस सीजन टीजर रिलीज
  • सलमान खान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA