कौन हैं नेता नौक्षम चौधरी , हरियाणा से चुनाव लड़ा तो हारीं, अब राजस्थान से बीजेपी ने दिया टिकट
The Sootr | Nov 04, 2023, 09:47 IST
राजस्थान में बीजेपी ने गुरुवार को अपने 58 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी थी। बता दें कि इस सूची में नौक्षम चौधरी को भी उम्मीदवार बनाया गया है।
1 4 गौरतलब है कि नौक्षम चौधरी एक पैराशूट प्रत्याशी हैं, वे हरियाणा में नूंह के पैमा खेड़ा गांव की रहने वाली हैं। बता दें कि नौक्षम ने डबल MA की हुई हैं। सात ही उन्होंने लंदन से मास कम्युनिकेशन में डिग्री भी किया हुआ है।
2 4 डीग जीले की कामां विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। वहीं राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर कामां विधानसभा सीट से नौक्षम चौधरी को मैदान में उतारा है।
3 4 बता दें कि इन दिनों नौक्षम सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। जब से उन्हें कामां विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है तब से उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो है।
4 4 जानकारी के मुताबिक नौक्षम करीब 7 साल पहले बीजेपी से जुड़ी थी। इसके बाद उन्हें वर्ष 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से टिकट देकर प्रत्याशी बनाया गया था, लेकिन उस दौरान पुन्हाना सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी इलियास ने अपनी जीत दर्ज की थी और नौक्षम चौधरी उस समय तीसरे स्थान पर रही थी।