अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी Bhoot Bangla की रिलीज डेट रिवील, राजस्थान की हवेलियों में हुई है शूटिंग
Bhoot Bangla 2026: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी नई फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में हैं। ये एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसकी डिरेक्टिंग दिग्गज डायरेक्टर प्रियदर्शन कर रहे हैं। करीब 16 साल के लंबे इंतजार के बाद ये मशहूर जोड़ी वापस आ रही है।
इस फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। टीजर को देखकर फैंस को भूल भुलैया के पुराने दिनों की याद आ गई है। ये फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
अक्षय, परेश और राजपाल की सुपरहिट तिकड़ी
फिल्म की स्टार कास्ट ने ऑडियंस का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। अक्षय कुमार के साथ परेश रावल और राजपाल यादव की कॉमेडी तिकड़ी लौट रही है।
टीजर में राजपाल यादव के साथ मजेदार स्लैपस्टिक कॉमेडी देखने को मिल रही है। फिल्म में तब्बू, वामिका गब्बी, मनोज जोशी और जिशु सेनगुप्ता जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म को एकता कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है।
लेट एक्टर असरानी की आखिरी स्क्रीन अपीयरेंस
इस फिल्म की खास बात दिग्गज एक्टर असरानी से जुड़ी है। असरानी साहब ने 20 अक्टूबर 2025 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन निधन से पहले उन्होंने अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म की शूटिंग पूरी की थी।
टीजर की शुरुआत ही असरानी जी की दमदार और डरावनी आवाज से होती है। वे टीजर में वधुसुर नाम के भूत की चेतावनी देते हुए नजर आते हैं। इस मूवी में उन्हें पर्दे पर आखिरी बार देखा जाएगा।
राजस्थान में हुई है शूटिंग
फिल्म भूत बंगला की शूटिंग राजस्थान की असली हवेलियों में हुई है। फिल्म में दिखने वाला विशाल महल असल में जयपुर का मशहूर चोमू पैलेस है। ये महल 300 साल पुराना है और अब एक आलीशान हेरिटेज होटल है।
दिलचस्प बात ये है कि भूल भुलैया की शूटिंग भी इसी महल में हुई थी। इसके अलावा जयपुर के सिसोदिया रानी का बाग में भी कुछ सीन फिल्माए गए हैं। गलताजी मंदिर (मंकी टेंपल) की गुलाबी पहाड़ियों में भी अक्षय ने शूटिंग की है।
फिल्म की स्टोरी
फिल्म की कहानी मंगलपुर नाम के एक इमेजिनरी विलेज के इर्द-गिर्द घूमती है। टीजर में मंगलपुर में कोई भी शादी करने से बहुत डरता है। लोगों का मानना है कि वहां वधुसुर नाम का एक खतरनाक भूत रहता है।
ये भूत शादी करने वालों को अपना शिकार बनाता है और खौफ पैदा करता है। अक्षय कुमार इसी रहस्य को सुलझाने और कॉमेडी का तड़का लगाने आ रहे हैं। फिल्म में डरावने सीन्स के साथ पेट पकड़कर हंसाने वाले डायलॉग्स भी होंगे।
बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 से होगा मुकाबला
भूत बंगला आदित्य धर की बड़ी फिल्म धुरंधर 2 के ठीक बाद आएगी। मार्केट में धुरंधर 2 को लेकर पहले से ही काफी जबरदस्त क्रेज बना हुआ है।
अब देखना ये है कि अक्षय की फिल्म (Akshay Kumar)बॉक्स ऑफिस हिटधुरंधर के एक्शन पर भारी पड़ती है या नहीं। प्रियदर्शन और अक्षय का ट्रैक रिकॉर्ड देखते हुए उम्मीद है कि फिल्म सुपरहिट होगी। फैंस इस फिल्म के ट्रेलर का अब बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
एस्पिरेंट्स 3 से लेकर जूटोपिया 2 तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं 21 धमाकेदार फिल्में
बॉक्स ऑफिस पर जारी है The Kerala Story 2 का दबदबा, 12वें दिन भी करोड़ों में खेल रही फिल्म
2026 और 2027 में बड़े पर्दे पर शाहरुख खान का डंका, इन 4 फिल्मों से मचाने आ रहे तहलका
Dhurandhar 2 की एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाल, रिलीज से पहले ही तोड़े कई फिल्मों के रिकॉर्ड