एस्पिरेंट्स 3 से लेकर जूटोपिया 2 तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं 21 धमाकेदार फिल्में

Kaushiki | Published:
Share
OTT Release This Week
OTT Release This Week

इस हफ्ते ओटीटी पर एस्पिरेंट्स 3 और द ताज स्टोरी समेत 21 नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। नेटफ्लिक्स, प्राइम और जी5 पर मिलेगा महा-एंटरटेनमेंट।

अगर आप भी इस वीकेंड बोरियत को दूर भगाना चाहते हैं, तो तैयार हो जाइए। मार्च का ये वीक ओटीटी लवर्स के लिए एंटरटेनमेंट का गिफ्ट ला रहा है। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ 21 नई फिल्में और सीरीज दस्तक दे रही हैं।

चाहे आपको सस्पेंस पसंद हो या कॉमेडी, इस लिस्ट में हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास है। एस्पिरेंट्स के तीसरे सीजन का इंतजार अब खत्म होने वाला है। चलिए जानें इस हफ्ते आपकी स्क्रीन पर क्या नया और मजेदार आने वाला है।



द ताज स्टोरी

इस फिल्म में परेश रावल और नमित दास जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आने वाले हैं। ये इतिहास और सस्पेंस का एक अनोखा मेल है जिसे तुषार गोयल ने बनाया है। ये मूवी 13 मार्च को लायंसगेट प्ले पर रिलीज होगी।



एस्पिरेंट्स सीजन 3

अभिलाष, गुरी और एसके की दोस्ती के साथ संदीप भैया का टकराव इस सीजन में दिखेगा। एडमिनिस्ट्रेटिव चुनौतियों और पर्सनल रिश्तों की ये स्टोरी बहुत ही इमोशनल होने वाली है। ये मूवी 13 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।



अंधा प्यार 2.0

यह एक बहुत ही मजेदार रियलिटी शो है जो ब्लाइंड डेटिंग के कॉन्सेप्ट पर आधारित है। कॉमेडी के तड़के के साथ इसमें रिश्तों की नई केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। ये मूवी 14 मार्च को जी5 पर रिलीज होगा।



भरथा महासयुलाकु विग्न्याप्ति

रवि तेजा की यह तेलुगु कॉमेडी ड्रामा फिल्म हंसी और ठिठोली से पूरी तरह भरपूर है। फिल्म की स्टार कास्ट और कहानी आपको शुरू से अंत तक बांधे रखेगी। ये मूवी 13 मार्च को जी5 पर रिलीज होगी।



फंकी

विश्वक सेन इस मेटा-कॉमेडी फिल्म में एक स्ट्रगलिंग फिल्ममेकर का किरदार बखूबी निभा रहे हैं। फिल्म का बजट बढ़ने की समस्या को बड़े ही मजाकिया अंदाज में दिखाया गया है। ये मूवी 13 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।



वन पीस सीजन 2

लफी और उसके क्रू के एडवेंचर का दूसरा हिस्सा अब वापस आ गया है। नए दुश्मनों और खतरनाक समुद्री रास्तों की ये कहानी एनिमे लवर्स के लिए बेस्ट है। ये मूवी आज 10 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।

Scarpetta OTT release date details: When and where to watch Nicole Kidman  starrer forensic mystery thriller - The Economic Times
Scarpetta OTT release date details: When and where to watch Nicole Kidman starrer forensic mystery thriller - The Economic Times


स्कारपेटा

निकोल किडमैन इसमें एक फोरेंसिक पैथोलॉजिस्ट का रोल कर रही हैं जो मुश्किल केस सुलझाती है। अगर आपको क्राइम और थ्रिलर पसंद है, तो ये सीरीज आपके लिए ही है। ये मूवी 11 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा।



वर्जिन रिवर सीजन 7

मेल और जैक की रोमांटिक लाइफ अब एक नए और खूबसूरत मोड़ पर पहुंच चुकी है। इस कल्ट क्लासिक शो का इंतजार दुनियाभर के फैंस को काफी समय से था। ये मूवी 12 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।



द फैमिली मैकमुलेन

ये 1995 की हिट फिल्म का सीक्वल है जो परिवार और रिश्तों पर बेस्ड है। पुराने किरदारों को नई कहानी के साथ देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होगा। ये मूवी 15 मार्च को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगा।



मेड इन कोरिया

एक तमिल महिला की सियोल जाने की चाहत और कोरियन कल्चर के प्यार की कहानी है। यह फिल्म सपनों को पूरा करने की हिम्मत देने वाली एक प्यारी कहानी है। ये मूवी 12 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।

ओटीटी इस हफ्ते

ओटीटी प्लेटफार्म (OTT release this week) पर इन बड़ी फिल्मों के अलावा भी कई सरप्राइज आपका इंतजार कर रहे हैं। Jio Hotstar पर 9 मार्च को सोसाइटी सीजन 2 और रूस्टर की एंट्री हो चुकी है। वहीं, 13 मार्च को जूटोपिया 2 और रिजॉर्ट रिलीज होंगे। जबकि 15 मार्च को द मेडिसन स्ट्रीम होगी।

ZEE5 पर 13 मार्च को पूकी का मजा मिलेगा और Amazon Max Player पर 11 मार्च को संकल्प दस्तक देगी। आखिर में, 12 मार्च को ShemarooMe पर नानखटाई के साथ अपना वीकेंड एन्जॉय करें।

ये खबरें भी पढ़ें...

Latest OTT Release: रोमांस से थ्रिलर तक, इस वैलेंटाइन वीक घर बैठे देखें ये शानदार फिल्में

Dhurandhar OTT Update: रणवीर की फिल्म पर नेटफ्लिक्स ने चलाई कैंची, फैंस बोले धुरंधर के साथ हुआ धोखा

Latest OTT Releases में देखें रिलीज हुई ये 10 धमाकेदार फिल्में और सीरीज

अनिल कपूर की सुबेदार से लेकर अलख पांडे की हैल्लो बच्चों तक, देखें March OTT Dhamaka

Tags:
  • नेटफ्लिक्स
  • OTT
  • ओटीटी
  • ओटीटी इस हफ्ते
  • OTT release this week
  • ओटीटी प्लेटफार्म
  • OTT Releases
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर