पंचायत के विधायक जी की अमिताभ बच्चन ने ली क्लास, क्या सीजन 4 में मिलेगा बिग सरप्राइज?

Siddhi Tamrakar | Jan 23, 2025, 14:06 IST
amitabh bacchan in panchayat 4
बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने हाल ही में पंचायत सीरीज के कई एक्टर्स के वीडियोज शेयर किए हैं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जानें क्या है पूरा मामला इस लेख में...

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने हाल ही में पंचायत सीरीज के कई एक्टर्स के वीडियोज शेयर किए हैं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पहले तो इन वीडियोज को देखकर फैंस हैरान रह गए थे और उन्हें लगा कि शायद अमिताभ बच्चन इस सीरीज के अगले सीजन में नजर आएंगे। लेकिन ऐसा नहीं है।



विज्ञापन के लिए साथ आए अमिताभ और पंचायत स्टार्स

दरअसल, ये वीडियोज एक विज्ञापन के लिए बनाए गए हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन और पंचायत के स्टार्स मिलकर ऑनलाइन फाइनेंशियल स्कैम्स के बारे में जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। इस विज्ञापन के जरिए लोग इन स्कैम्स के बारे में सतर्क और जागरूक रहने का संदेश दिया जा रहा है।



Amitabh Bachchan ने पंचायत सीरीज के 'विधायक जी' को दिया नसीहत, वीडियो इंटरनेट पर वायरल | Patrika Ne


अमिताभ का संदेश

अमिताभ बच्चन ने इन वीडियोज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, "अलर्ट रहें, जागरूक रहें।" उनका यह संदेश दर्शकों के लिए फाइनेंशियल सुरक्षा के महत्व को उजागर करता है।



फैंस के रिएक्शन

अमिताभ बच्चन के इन वीडियोज पर फैंस के रिएक्शन भी आ रहे हैं। कुछ ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया कि "क्या होगा अगर बिग बी पंचायत के सीजन 4 में छोटा कैमियो करें?" वहीं कुछ फैंस ने लिखा कि "विधायक जी को बोल दो, शहंशाह आ रहे हैं," जबकि कुछ अन्य फैंस ने भी उम्मीद जताई कि अमिताभ बच्चन को पंचायत सीरीज में आना चाहिए।



अमिताभ की हालिया फिल्म

अमिताभ बच्चन की फिल्मोग्राफी की बात करें तो हाल ही में वह फिल्म "कल्कि 2898 एडी" में नजर आए थे, जिसमें प्रभास और दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई और एक हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें



Tags:
  • Bollywood News
  • अमिताभ बच्चन
  • अभिनेता प्रभास
  • entertainment news
  • दीपिका पादुकोण
  • हिंदी न्यूज
  • Panchayat
  • कल्कि 2898 एडी