शाहिद कपूर का एक्शन अवतार, क्या 'देवा' साबित होगी उनकी सबसे बड़ी हिट?
Ravi Singh | Updated:
shahid kapoor movie deva teaser release Photograph: (the sootr)
जी स्टूडियो और रॉय कपूर फिल्म्स की आने वाली फिल्म 'देवा' का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें शाहिद कपूर का दमदार एक्शन, परफॉर्मेंस और बेहतरीन डांस मूव्स देखने को मिल रहे हैं। टीजर में स्टंट और बेहतरीन सीन दिखाए गए हैं, जिन्हें देखकर लोग खूब एन्जॉय कर रहे हैं।
shahid kapoor Deva Teaser : शाहिद कपूर के चाहने वालों का इंतजार खत्म हो गया है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'देवा' का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें उनका खूंखार और खतरनाक अंदाज़ देखने को मिला। अब तक आप सोच रहे होंगे कि शाहिद कपूर का अंदाज कमीने, हैदर और कबीर सिंह में देखे गए अंदाज से ज्यादा कातिलाना हो सकता है? तो आप गलत हो सकते हैं।
देवा के टीजर में शाहिद अपने सबसे खूंखार लुक में नजर आ रहे हैं, जिन्हें खून-खराबे और हिंसा से बिल्कुल भी डर नहीं लगता। हालांकि शाहिद फिल्म में एक पुलिसवाले की भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन उनका अंदाज पूरी तरह से बागी और जानलेवा है। गोलियां चलाते, दुश्मनों को मारते और अपने ही पागल अंदाज में डांस करते शाहिद का लुक काफी जानदार है। टीजर देखने के बाद फैंस ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
फिल्म अभिनेता सोनू सूद का बयान पार्टियों में जाने से करियर नहीं बनता
फिल्म शोले के गब्बर से क्यों कांप गया था सेंसर बोर्ड, हटाना पड़ा सीन
इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के साथ शाहिद कपूर भी अमिताभ बच्चन की तरह एंग्री यंग मैन के तौर पर अपनी छवि बनाने के लिए तैयार हैं। टीजर में वे ताबड़तोड़ एक्शन सीन्स करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इससे पहले रिलीज हुए पोस्टर में शाहिद को अमिताभ की जंजीर के फैन के तौर पर दिखाया गया था। पोस्टर में वे मुंह में सिगरेट लिए खतरनाक लुक देते नजर आए थे। उनके पीछे जंजीर से बिग बी का आइकॉनिक लुक था।
शाहिद कपूर का बेबाक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। यूजर्स का कहना है कि साल 2025 शाहिद के लिए गुड लक लेकर आया है। शाहिद का धमाल मचाने वाला अंदाज सभी को पसंद आ रहा है। यूजर्स ने लिखा- कबीर सिंह वाइब्स, आला रे आला देवा आला। एक अन्य ने लिखा- इंडस्ट्री ने अभी तक शाहिद कपूर को पहचाना नहीं है। डांस-रोमांस से लेकर एक्शन तक हर चीज में वो बेहतरीन हैं। अब लगता है कि वो अपने फॉर्म में आ रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
वेब सीरीज 'ब्लैक वारंट' का ट्रेलर रिलीज, खुलेगा तिहाड़ जेल का राज
रश्मिका मंदाना बनेंगी Box Office Queen, इन 8 फिल्मों से मचाएंगी धमाल
मलयालम सिनेमा के मशहूर निर्देशक रोशन एंड्रयूज की इस एक्शन थ्रिलर में शाहिद एक पुलिस वाले की भूमिका निभाने जा रहे हैं, जो एक एक्शन पैक्ड फिल्म है। देवा 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े भी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि फैंस उनके इस अंदाज पर कितना फिदा होते हैं। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक भी शानदार है। इसके अलावा शाहिद के खाते में विशाल भारद्वाज की फिल्म कॉकटेल 2 भी है। यह मानना गलत नहीं होगा कि साल 2025 शाहिद के लिए ब्लॉकबस्टर साबित हो सकता है।
शाहिद का खूंखार लुक
ये खबर भी पढ़ें...
फिल्म अभिनेता सोनू सूद का बयान पार्टियों में जाने से करियर नहीं बनता
फिल्म शोले के गब्बर से क्यों कांप गया था सेंसर बोर्ड, हटाना पड़ा सीन
इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के साथ शाहिद कपूर भी अमिताभ बच्चन की तरह एंग्री यंग मैन के तौर पर अपनी छवि बनाने के लिए तैयार हैं। टीजर में वे ताबड़तोड़ एक्शन सीन्स करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इससे पहले रिलीज हुए पोस्टर में शाहिद को अमिताभ की जंजीर के फैन के तौर पर दिखाया गया था। पोस्टर में वे मुंह में सिगरेट लिए खतरनाक लुक देते नजर आए थे। उनके पीछे जंजीर से बिग बी का आइकॉनिक लुक था।
आला रे आला देवा आला
ये खबर भी पढ़ें...
वेब सीरीज 'ब्लैक वारंट' का ट्रेलर रिलीज, खुलेगा तिहाड़ जेल का राज
रश्मिका मंदाना बनेंगी Box Office Queen, इन 8 फिल्मों से मचाएंगी धमाल
31 जनवरी को सिनेमाघरों में
Rajasthan Top News: वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच पर सरकार सख्त
By Ashish Bhardwaj
RPSC का नया संवाद पोर्टल: अब अभ्यर्थी सीधे आयोग अध्यक्ष और अधिकारियों के सामने रख सकेंगे अपनी समस्याएं
By Ashish Bhardwaj
BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम घोषित: MP के 4, छत्तीसगढ़-राजस्थान के 2-2 नेताओं को जगह; वैभव पंवार बने राष्ट्रीय मंत्री
By Sandeep Kumar
चार दिन से जारी आयकर छापेमारी में बड़ा खुलासा: लोहा कारोबारियों से 15 करोड़ नकद, 20 करोड़ के जेवर मिले, 225 करोड़ का हिसाब रडार पर
By Umeshwari Baghel
CG Top News: कांग्रेस में बाप तो बाप होता है बयान से बवाल, 15 करोड़ की फिरौती से लेकर महिला GST अफसर की गिरफ्तारी तक पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
By
कलेक्टर मैडम का ये कैसा अंदाज! जनप्रतिनिधि लेते रहे जीत का सर्टिफिकेट, कुर्सी पर बैठी रहीं IAS चिन्मयी गोपाल
By Ashish Bhardwaj
CG B.Ed Admission 2026: बीएड में एडमिशन का एक और मौका, 900 सीटें खाली, 22 नवंबर से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन
By Umeshwari Baghel