फिल्म अभिनेता सोनू सूद का बयान पार्टियों में जाने से करियर नहीं बनता

Sandeep Kumar | Jan 04, 2025, 19:00 IST
Share
sonu sood
sonu sood

फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बॉलीवुड पार्टियों पर अपनी राय साझा की। उन्होंने बताया कि वह क्यों वो पार्टियों में नहीं जाते और साउथ की फिल्मों में सक्रिय रहते हैं।

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, जो इस समय अपनी आगामी फिल्म ‘फतेह’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं, हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉलीवुड पार्टियों पर खुलकर बोले। उन्होंने बताया कि वह इन पार्टियों में क्यों नहीं जाते और इनका उनके करियर पर क्या असर पड़ता है।

रियल लाइफ हीरो सोनू सूद के जन्मदिन पर जानें उनकी लव स्टोरी

बॉलीवुड पार्टियों पर सोनू सूद का बयान

सोनू सूद ने इंटरव्यू में कहा कि उन्हें बॉलीवुड पार्टियों में जाना पसंद नहीं है। उनका मानना है कि पार्टियों में जाने से करियर नहीं बनता और इस प्रकार के इवेंट्स में वह खुद को असहज महसूस करते हैं। सोनू सूद ने खुलासा किया कि वह वह नहीं हैं, जो वह दिखाते हैं। उनका मानना है कि बॉलीवुड की कई पार्टियां दिखावे पर आधारित होती हैं, और इसमें शामिल होकर वह अपना असली रूप नहीं दिखा पाते।
यूपी के नेम प्लेट विवाद में सोनू सूद के ट्वीट करते ही कूद पड़ी कंगना

साउथ फिल्मों में उनकी सक्रियता

सोनू सूद ने बताया कि वह साउथ की फिल्मों में भी सक्रिय हैं और वहां के दर्शकों द्वारा उन्हें एक परिवार के सदस्य की तरह सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही, वह भविष्य में भी साउथ की फिल्मों में अभिनय करना चाहते हैं। फिल्म ‘फतेह’ के प्रमोशन में सोनू सूद के साथ जैकलिन फर्नांडीज भी नजर आ रही हैं। फिल्म में उनके सिंपल लुक की खूब तारीफ हो रही है। फिल्म की रिलीज 10 जनवरी को होने वाली है और सोनू सूद का ध्यान फिलहाल इस पर ही केंद्रित है।

अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का टीजर जारी

हिरण शिकार से‌ लेकर हिट एंड रन केस तक, इन विवादों में फंसे Salman Khan

फिल्म के प्रमोशन में जुटे सोनू सूद

अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में जुटे सोनू सूद हाल ही में अमृतसर पहुंचे। पवित्र शहर की अपनी यात्रा के बारे में बात करते हुए, अभिनेता ने बताया, पंजाब मेरी मातृभूमि है और एक निर्देशक के तौर पर शुरुआत को लेकर मेरे मन में था कि इसकी शुरुआत स्वर्ण मंदिर से होनी चाहिए। यहां पर मैं पला और बढ़ा। एक निर्देशक के तौर पर अपने शहर में वापसी से मुझे गर्व हो रहा है। सोनू सूद ने आगे बताया, स्वर्ण मंदिर में आशीर्वाद लेना और वाघा बॉर्डर पर परेड देखना बहुत ही सुकून देने वाला और प्रेरक रहा। यहां कि मिट्टी में देशभक्ति का खजाना है, जिसे मैं हर कदम पर अपने साथ लेकर चलना चाहता हूं। सोनू सूद के निर्देशन में बनी फिल्म फतेह की बात करें तो इसमें सूद के साथ जैकलीन फर्नांडीज, नसीरुद्दीन शाह और विजय राज भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज के उमेश केआर बंसल और शक्ति सागर प्रोडक्शंस की सोनाली सूद ने किया है। सह-निर्माण अजय धामा ने किया है। सोनू सूद की अपकमिंग फिल्म साइबर क्राइम के खिलाफ लड़ाई की एक मनोरंजक कहानी है।

Tags:
  • बॉलीवुड
  • Sonu Sood
  • सोनू सूद
  • हिंदी न्यूज
  • मनोरंजन न्यूज हिंदी
  • फतेह फिल्म
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा