अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का टीजर जारी

Sandeep Kumar | Dec 28, 2024, 17:47 IST
Share
salman khan sikandar
salman khan sikandar Photograph: (thesootr)

अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का टीजर आखिरकार रिलीज हो चुका है। इस टीजर में सलमान का दमदार एक्शन अवतार, हाई-टेक सेटअप और पावरफुल डायलॉग्स इसे खास बनाते हैं।

अभिनेता सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' का टीजर आखिरकार रिलीज हो चुका है। इस टीजर ने दर्शकों के बीच उत्साह की लहर दौड़ा दी है। सलमान का दमदार एक्शन अवतार, हाई-टेक सेटअप और पावरफुल डायलॉग्स इसे खास बनाते हैं। टीजर को लेकर फैंस के बीच पहले से ही गजब की चर्चा थी, और अब इसे लॉरेंस बिश्नोई मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।

टीजर में दिखा सलमान का एक्शन अवतार

टीजर में सलमान खान मशीन जैसे खतरनाक इंसानों से भिड़ते नजर आते हैं। उनकी दमदार डायलॉग डिलीवरी ने इसे और खास बना दिया। फिल्म में सलमान खान एक डॉन के रूप में सिकंदर का किरदार निभा रहे हैं। उनका ये अंदाज दर्शकों के लिए नया और रोमांचक होगा।

टीजर में सलमान का अंदाज

टीजर की बात करें तो इसमें सलमान मशीन जैसे दिखने वाले इंसानों से लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह हाई-टेक बंदूकों से भरी एक कैबिनेट के पास से गुजर रहे हैं। वीडियो में उनका एक डायलॉग भी सुनने को मिला। वह कहते हैं, 'बहुत लोग मेरे पीछे पड़े हैं, बस मेरे मुड़ने की देर है।' इसके बाद वे लगातार बारहसिंघा के सींग लगाए हुए खलनायकों को मौत के घाट उतारते नजर आए।

सत्यराज बने खलनायक

इससे पहले सलमान खान का फिल्म से पोस्टर जारी हुआ था, जिसमें अभिनेता भाला जैसा हथियार लिए नजर आ रहे थे। फिल्म में खलनायक की भूमिका बाहुबली फेम अभिनेता सत्यराज ने निभाई है। एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 2025 की ईद के मौके पर सिनेमाघरों में आने वाली है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Salman Khan
  • सलमान खान
  • हिंदी न्यूज
  • मनोरंजन न्यूज हिंदी
  • फिल्म अभिनेता सलमान खान
  • सिकंदर फिल्म
  • सिकंदर टीजर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच