अभिषेक-आवेज की लड़ाई ने मचाया Big Boss 19 में तूफान, तान्या ने दिया चौंकाने वाला बयान

Aman Vaishnav | Sept 19, 2025, 09:40 IST
बिग बॉस के घर में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा चल रहा है, जिससे दर्शकों को खूब मजा आ रहा है। कैप्टेंसी टास्क में अभिषेक बजाज ने अपने दोस्त आवेज दरबार को उठाकर फेंका, जबकि तान्या मित्तल के विवादित बयान सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहे हैं।
1 7 बिग बॉस: घर में हंगामा
Aman vaishnav (19)

Bigg Boss 19, हाउस में इस बार जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। कैप्टेंसी टास्क के दौरान दो दोस्तों, अभिषेक बजाज और आवेज दरबार के बीच जोरदार लड़ाई हो गई, जिसने सभी को हैरान कर दिया।

2 7 अभिषेक का एग्रेशन
Aman vaishnav (20)

बिग बॉस हाउस में इस बार कैप्टेंसी टास्क के दौरान जमकर ड्रामा हुआ। अभिषेक बजाज इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने अपने ही दोस्त आवेज दरबार को उठाकर फेंक दिया।

3 7 ऑपरेटर भी हैरान
Aman vaishnav (22)

टास्क के दौरान अभिषेक का गुस्सा इतना बढ़ गया कि ऑपरेटर अमाल मलिक भी उन्हें रोक नहीं पाए। अमाल ने गुस्से में उन्हें शांत होने को कहा, लेकिन अभिषेक ने उनकी भी बात नहीं मानी।

4 7 सलमान खान का रिएक्शन
Aman vaishnav (23)

सभी को बेसब्री से Big Boss Weekend Ka Vaar का इंतजार है, ताकि वे देख सकें कि सलमान खान (Salman Khan) अभिषेक के इस फिजिकल होने पर क्या फीडबैक देते हैं।

5 7 तान्या मित्तल का विवादित बयान
Aman vaishnav (24)

बिग बॉस में तान्या मित्तल का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि वह अपने पति को राजा की तरह रखेंगी, भले ही वह बेरोजगार हो। इस बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।

6 7 फेमिनिज्म पर बयान
Aman vaishnav (25)

अपने फेमिनिज्म पर दिए गए बयान से तान्या मित्तल विवादों में घिर गई हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने पतियों से आगे नहीं निकलना चाहिए और फेमिनिज्म के नाम पर यह करना गलत है।

7 7 बेरोजगार से शादी:
Aman vaishnav (26)

Tanya Mittal ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह बेरोजगार शख्स से शादी कर सकती हैं, लेकिन उसे वह सम्मान नहीं मिलेगा जो एक कामकाजी पुरुष को मिलता है। इस बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।