Bollywood Diwali 2026: बॉलीवुड सितारों की दिवाली रही खास, किसी ने परिवार तो किसी ने पार्टी के साथ मनाया जश्न
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बेटी राहा और नीतू कपूर के साथ घर पर पूजा कर दिवाली 2026 सेलिब्रेट की। आलिया ने सोशल मीडिया पर Family Photos शेयर कीं। कपल ने कृष्णा राज बंगले के बाहर पैपराजी को वेव करते हुए दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
बॉलीवुड कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने बेटे विहान के साथ दिवाली 2026 मनाई और सोशल मीडिया पर Family Photos शेयर कीं। इस खास मौके पर कपल ने बेटे के चेहरे की पहली झलक भी फैंस के साथ साझा की। दोनों ने तस्वीरों के साथ लिखा, हमारी अब तक की सबसे रोशन दिवाली। सभी के लिए प्यार, रोशनी और खुशियों की कामना की।
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास के साथ लॉस एंजिल्स में दिवाली का जश्न मनाया। कपल ने परिवार और करीबी दोस्तों के लिए खास Diwali Party आयोजित की। विदेश में रहते हुए भी प्रियंका और निक ने दिवाली की परंपराओं और खुशियों को अपने करीबियों के साथ सेलिब्रेट किया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने पिता रणधीर कपूर के घर पहुंचकर दिवाली का त्योहार मनाया। इस Family Celebration में उनकी बहन करिश्मा कपूर और मां बबीता भी शामिल हुईं। करीना ने सिंदूर लगाए हुए अपना ट्रेडिशनल लुक और परिवार के साथ खास पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।
फिल्ममेकर करण जौहर ने दिवाली के मौके पर अपने धर्मा प्रोडक्शन हाउस के ऑफिस में विशेष पूजा आयोजित की। पूजा के बाद उन्होंने अपने बच्चों रूही और यश के साथ खूबसूरत तस्वीरें खिंचवाईं।
एक्ट्रेस सारा अली खान ने इस बार दिवाली अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मनाई। उनके सेलिब्रेशन में मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान भी शामिल रहे। सारा ने अपने Family Moments की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को दिवाली के जश्न की झलक दिखाई।
वरुण धवन ने पत्नी नताशा दलाल और बेटी लारा के साथ दिवाली 2026 सेलिब्रेट की और कॉमेडियन समय रैना के साथ भी फोटो शेयर की। एक्टर ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा - Spread the light, आप सभी को हैप्पी दिवाली।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपने पति जैकी भगनानी के साथ दिवाली का त्योहार मनाया। कपल ने अपने Festive Celebration की झलक सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की। दोनों की साथ में दिवाली मनाते हुए तस्वीरों ने उनके पारिवारिक जश्न की झलक दिखाई।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में दिवाली 2026 मनाई। सोनम ने इंस्टाग्राम पर अपनी Festive Pictures शेयर करते हुए लिखा कि दिवाली की रोशनी, थोड़ी सी जगमगाहट। वो इंसान जो आज भी मुझे शरमा देता है।