MP की बहू बनेंगी भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना, फिल्म डायरेक्टर पलाश मुछाल से होगी शादी
फिल्म डायरेक्टर और सिंगर Palash Muchhal ने इंदौर में घोषणा की कि वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी और नेशनल क्रश स्मृति मंधाना से जल्द ही शादी करने वाले हैं।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना जल्द ही शादी करके हमेशा के लिए इंदौर से जुड़ जाएंगी ।
जानकारी के अनुसार क्रिकेटर स्मृति मंधाना और डायरेक्टर (Smriti Mandhana Boyfriend) पलाश मुछाल लगभग 6 साल से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं।
स्मृति और पलाश को कई इवेंट्स और फंक्शन्स में अक्सर साथ देखा गया है। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे की तस्वीरें शेयर करते हैं।
दोनों एक-दूसरे के काम को बहुत सपोर्ट करते हैं। पलाश अक्सर स्मृति के मैचों में दिखते हैं, और स्मृति उनके गाने को बढ़ावा देती हैं।
पलाश मुछाल अपनी नई फिल्म 'राजू बैंड वाला' की शूटिंग इंदौर में ही करेंगे। उनकी योजना शहर में एक प्रोडक्शन हाउस खोलने की भी है।