भारत में बढ़ रहा है ग्रे डिवोर्स का ट्रेंड, क्या गोविंदा-सुनीता भी बनेंगे हिस्सा

Kaushiki | Feb 26, 2025, 16:28 IST
grey divorse
भारत में तलाक की संख्या कम है, लेकिन ग्रे डिवोर्स का चलन अब बढ़ता जा रहा है। गोविंदा और सुनीता आहूजा का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ने वाला है, हालांकि इसकी ऑफिशियल कन्फर्मेशन अभी बाकी है।

भारत में दुनिया की सबसे ज्यादा पॉपुलेशन है, लेकिन तलाक के मामले में कम हैं। आंकड़ों के मुताबिक, हर 100 जोड़ों में से केवल एक जोड़ा तलाक लेता है। सोशल मीडिया पर कई सिलेब्रिटीज के तलाक की खबरें अक्सर डिस्कशन का सब्जेक्ट बनी रहती हैं। इनमें से कुछ नाम हैं अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा, आमिर खान और किरण राव, जिनके तलाक की चर्चाएं सोशल मीडिया पर जमकर हुई।



ग्रे डिवोर्स का चलन

ऐसे में ही, आजकल ग्रे डिवोर्स का चलन चर्चा में है। यह तब होता है जब लोग अपने शादीशुदा जीवन के 15-20 साल के बाद एक-दूसरे से अलग होने का निर्णय लेते हैं। हाल ही में गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का नाम भी ग्रे डिवोर्स लेने वालों की सूची में जुड़ने वाला है।



हालांकि, इस मामले में अभी तक ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुई है, लेकिन यह जानकारी लगभग कंफर्म मानी जा रही है। हालांकि ये चलन भारत में अभी नया है, लेकिन पश्चिमी देशों में यह काफी आम हो चुका है। ये आंकड़े देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे कि कैसे कई लोग शादी के इतने सालों बाद भी अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला ले रहे हैं।



क्या है ग्रे डिवोर्स

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का तलाक 19 साल की शादी के बाद हुआ था। यह तलाक ग्रे डिवोर्स की कैटेगरी में आता है, क्योंकि दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ बिताने के बाद अलग होने का फैसला लिया।



आमिर खान और किरण राव

आमिर खान और किरण राव का तलाक 15 साल के बाद हुआ। दोनों ने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला लिया, हालांकि वे आज भी एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और अपने बच्चे की परवरिश में साथ हैं।



फरहान अख्तर और अधुना अख्तर

फरहान अख्तर और अधुना अख्तर की शादी 16 साल तक चली, जिसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। उनका तलाक भी ग्रे डिवोर्स की कैटेगरी में आता है, क्योंकि वे शादी के लंबे समय बाद अलग हुए।



लड़के बेवकूफ होते हैं साब‍ित हो चुका है', तलाक पर बोले अर्जुन रामपाल, बताई शादी करने की सही उम्र -


अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया

अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया की शादी 21 साल तक चली थी, लेकिन फिर दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। दोनों के बीच लंबी शादी के बावजूद, उन्होंने अलग होने का फैसला लिया।



kamal hassan wife sarika lived a troubled life, know some facts | बेहद दुखों से भरी रही है कमल हासन


कमल हासन और सारिका

कमल हासन ने 50 साल की उम्र में अपनी पत्नी सारिका से तलाक लिया। दोनों की शादी 20 साल चली और उनके दो बच्चे हैं, श्रुति और अक्षरा।



धनुष और सौंदर्या हसन

साउथ सुपरस्टार धनुष और सौंदर्या हसन का तलाक भी ग्रे डिवोर्स के तहत आता है। ये कपल 18 साल शादी के बाद अलग हो गया।



AR rahman divorce - एआर रहमान का होने जा रहा है तलाक, निकाह के 29 साल बाद पत्नी सायरा ने तोड़ा रिश्


ए.आर. रहमान और सायरा बानू

ए.आर. रहमान और सायरा बानू ने शादी के 29 साल बाद अलग होने का फैसला लिया। यह तलाक इमोशनल स्ट्रेस के कारण हुआ। हालांकि, सायरा बानू ने तलाक के बाद ए.आर. रहमान का समर्थन किया और कहा कि "रिश्ते खत्म हो सकते हैं, लेकिन रिस्पेक्ट और समर्थन जारी रहना चाहिए"।



Virender Sehwag Aarti Ahlawat: तलाक की अफवाह के बीच सहवाग की पत्नी ने दिया बड़ा हिंट, खुद को कर लिय


वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत

भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी इस कैटेगरी में शामिल हैं। वे भी अपनी पत्नी आरती अहलावत के साथ तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में थे। उनका तलाक भी ग्रे डिवोर्स की कैटेगरी में आता है, क्योंकि वे शादी के लंबे समय बाद अलग हुए।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Bollywood News
  • आमिर खान
  • पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग
  • Social Media
  • गोविंदा
  • गोविंदा की पत्नी  सुनीता आहूजा
  • अरबाज खान
  • मनोरंजन न्यूज
  • grey divorce