कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी' पर बवाल, पुलिस की तैनाती और बैन की मांग

thesootr Desk | Jan 17, 2025, 14:23 IST
EMERGENCY MOVIE
कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' 17 जनवरी 2025 को रिलीज हुई, लेकिन पंजाब में इसके कुछ दृश्यों को लेकर भारी विरोध हो रहा है। अमृतसर में खासकर विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

कंगना रनौत की बहुचर्चित और विवादास्पद फिल्म 'इमरजेंसी' 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर जहां दर्शकों में उत्साह है, वहीं भारी विरोध भी देखने को मिल रहा है। विशेष रूप से पंजाब में इस फिल्म के कुछ दृश्यों पर आपत्ति जताई जा रही है, जिसके कारण वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। अमृतसर में विशेषतौर पर फिल्म के कुछ सीन को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, जिसके बाद पुलिस बल की तैनाती की गई है।



फिल्म की कहानी

‘इमरजेंसी’ 1975 के भारतीय आपातकाल पर आधारित है और कंगना रनौत इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में उनके अलावा श्रेयस तलपड़े, सतीश कौशिक, विशाक नायर, मिलिंद सोमन और अनुपम खेर भी नजर आते हैं।



फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे लेकर कई विवाद उठ चुके थे, लेकिन अब दर्शकों का कहना है कि ये फिल्म पॉलिटिकल ड्रामा का नया आयाम प्रस्तुत करती है। खबरों की मानें तो, फिल्म में ड्रामैटिक टोन का भारी असर है और इंदिरा गांधी को कमजोर तरीके से पेश किया गया है।



कंगना का इंदिरा गांधी के रूप में अभिनय प्रभावी नहीं है, जबकि संजय गांधी के किरदार में विशाक नायर और सैम मानेक शॉ के रोल में मिलिंद सोमन ने अच्छा काम किया है। हालांकि, विरोध और विवाद के कारण वातावरण थोड़ा तनावपूर्ण है, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म को लेकर चर्चा गर्म है और इस पर विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।



फिल्म की एक्स पर प्रतिक्रियाएं

फिल्म के खिलाफ विरोध

बता दें कि, फिल्म को लेकर सबसे बड़ा विरोध पंजाब में देखने को मिल रहा है। जहां सिख समुदाय, विशेषकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने आरोप लगाया है कि फिल्म में उनकी छवि को आतंकवादियों के रूप में दिखाया गया है, जो कि उनके लिए अपमानजनक है। SGPC ने फिल्म के खिलाफ अमृतसर में बैन लगाने की मांग की है और इस मुद्दे पर पंजाब सरकार को पत्र भी लिखा है।



हालांकि, अब तक इस पर कोई आधिकारिक कार्रवाई नहीं की गई है। फिल्म की रिलीज से पहले ही पंजाब में प्रशासन ने स्थिति को काबू में करने के लिए सिनेमाघरों और सड़कों पर पुलिस बल की तैनाती की है। ताकि फिल्म को लेकर कोई भी अप्रिय घटना न घटे।



सिनेमा लवर्स डे और टिकट ऑफर

आपको बता दें कि, इतिहास में पहली बार फिल्म 'इमरजेंसी' 17 जनवरी को सिनेमा लवर्स डे के विशेष मौके पर रिलीज हुई है। इस दिन सिनेमाघरों में टिकटों की कीमत सिर्फ 99 रुपये रखी गई है, जिससे दर्शकों को सस्ते में फिल्म देखने का मौका मिला है।



हालांकि, फिल्म के विरोध के बावजूद, इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। अब यह देखना होगा कि कंगना रनौत की यह फिल्म अपने विवादों के बावजूद दर्शकों का दिल जीतने में सफल हो पाती है या नहीं।



FAQ

  1. कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' कब रिलीज हुई?
    'इमरजेंसी' 17 जनवरी 2025 को रिलीज हुई।
  2. 'इमरजेंसी' फिल्म पर कहां विरोध हो रहा है?
    फिल्म पर पंजाब में खासतौर पर विरोध हो रहा है।
  3. फिल्म 'इमरजेंसी' में कंगना रनौत ने कौन सा किरदार निभाया है?
    कंगना रनौत ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है।
  4. क्या फिल्म 'इमरजेंसी' पर बैन की मांग की जा रही है?
    हां, कुछ जगहों पर फिल्म पर बैन की मांग उठ रही है।
  5. क्या 'इमरजेंसी' के विरोध के कारण पुलिस तैनात की गई है?
    हां, विरोध के कारण पंजाब में पुलिस बल तैनात किया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Bollywood News
  • Bollywood actress Kangana Ranaut
  • latest news
  • इमरजेंसी में अनुपम खेर
  • पंजाब
  • पॉलिटिकल ड्रामा
  • मनोरंजन न्यूज
  • emergency movie kangana ranaut
  • emergency film
  • इमरजेंसी फिल्म रिलीज