बॉलीवुड में मचने वाला है तूफान, 2025 की नई फिल्में रहेंगी खास
Siddhi Tamrakar | Jan 07, 2025, 15:32 IST
bollywood
साल 2025 बॉलीवुड के लिए धमाकेदार रहेगा, जिसमें एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी जैसी शानदार फिल्में दर्शकों का दिल जीतेंगी। बड़ी बजट वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगी और यह साल बॉलीवुड के लिए ब्लॉक बस्टर साबित हो सकता है।
साल 2025 आ चुका है और ये साल ड्रामा, एक्शन, थ्रिलर, कॉमेडी और सीक्वल जैसी फिल्मों का धमाल होने वाला है। कई बड़ी बजट वाली फिल्में हैं जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
फिल्म लवर्स के लिए 2025 एक ब्लॉकबस्टर साल साबित होगा, क्योंकि इस साल दर्शकों को एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में देखने को मिलने वाली हैं। 2024 भले ही फिल्मी नजरिए से कुछ खास न रहा हो, लेकिन 2025 में सिनेमा की दुनिया में नए रंग देखने को मिलेंगे।
2025 में कई फिल्में दर्शकों को नया अनुभव देने के लिए तैयार हैं और ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाएंगी। इन फिल्मों के रिलीज के साथ 2025 में बॉलीवुड में धमाल मचने वाला है। हर फिल्म में अलग-अलग तरह की कहानी, एक्शन, रोमांस और हिस्ट्रोलिकल एलिमेंट्स होंगे, जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाएंगे।
2025 को लेकर फिल्मी दुनिया में बड़ी उम्मीदें हैं और ये साल बॉलीवुड के लिए ब्लॉकबस्टर साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं 2025 में रिलीज होने वाली कुछ शानदार फिल्मों के बारे में!
इमरजेंसी 2025 में रिलीज होने वाली एक शानदार फिल्म है, जो 1975 में भारत में लगे आपातकाल पर आधारित है। कंगना रनौत इस फिल्म में इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं, साथ ही उन्होंने इसका निर्देशन भी किया है। फिल्म में अनुपम खेर और मिलिंद सोमण जैसे कलाकार भी हैं। ये फिल्म भारतीय राजनीति और समाज पर आपातकाल के प्रभावों को दिखाएगी, और दर्शकों के लिए एक ऐतिहासिक नजरिया प्रस्तुत करेगी।
राम चरण की 'गेम चेंजर' 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। शंकर शनमुगम के डायरेक्शन और दिल राजू के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म जनवरी 2025 को रिलीज होगी। साउथ सुपरस्टार राम चरण की इस फिल्म में उनका दमदार अभिनय और एक्शन सीन दर्शकों को सिनेमा हॉल में बांधे रखने वाले हैं।
2025 में 'वॉर' फ्रेंचाइजी का दूसरा भाग यानी 'वॉर 2' रिलीज होने जा रहा है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, ऋतिक रोशन, शबीर आहलुवालिया, जॉन अब्राहम और कियारा आडवाणी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म अगस्त 2025 को रिलीज हो सकती है और इसका बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने का पूरा अंदाजा है। वॉर 2 दर्शकों को अपनी थ्रिलिंग कहानी और शानदार एक्शन से आकर्षित करने वाली है।
रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' 2025 की सबसे बड़ी ऐतिहासिक ड्रामा फिल्मों में से एक होने वाली है। ये फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जिसमें रश्मिका विक्की कौशल के साथ अहम भूमिका निभा रही हैं। फिल्म की रिलीज डेट फरवरी 2025 है और इसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है।
शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' में उनका रफ-टफ लुक देखने को मिलेगा। ये फिल्म फरवरी 2025 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन रोशन एंड्रयूज ने किया है और इसे सिद्धार्थ रॉय कपूर ने प्रोड्यूस किया है। शाहिद कपूर के फैन्स को उनके इस नए अवतार का बेसब्री से इंतजार है।
हाउसफुल की फ्रेंचाइजी ने हमेशा ही दर्शकों को अपनी कॉमेडी और मस्ती से लुभाया है। हाउसफुल 5 में एक बार फिर से बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं। फिल्म जून 2025 को रिलीज हो सकती है और इस बार भी फिल्म में हंसी-ठहाकों का कोई कमी नहीं होगी।
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। ये फिल्म सलमान खान और रश्मिका मंदाना के साथ एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित की गई है। फिल्म ईद 2025 पर रिलीज हो सकती है। इस जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं और फिल्म को लेकर उम्मीदें काफी ऊंची हैं।
सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' भारत-पाक विभाजन पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और इसे आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा मुख्य किरदार में नजर आएंगे। ये फिल्म 2025 में रिलीज हो सकती है और विभाजन की त्रासदी को पर्दे पर बड़ी बखूबी से पेश किया जाएगा।
अक्षय कुमार और निमरत कौर स्टारर फिल्म 'स्काई फोर्स' एक एक्शन पैक्ड थ्रिलर होगी। ये फिल्म जनवरी 2025 को रिलीज हो सकती है। फिल्म के डायरेक्शन की कमान संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर ने संभाली है। इसमें भारतीय एयरफोर्स की बहादुरी को दिखाया जाएगा और इसमें कई शानदार एक्शन सीन होंगे।
आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर 'अल्फा' एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म होगी, जो दिसंबर 2025 को रिलीज हो सकती है। ये फिल्म YRF SPY Universe के तहत तैयार की जा रही है। फिलहाल फिल्म के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन ये फिल्म दर्शकों के लिए एक दिलचस्प सिनेमाई अनुभव हो सकती है।
फिल्म लवर्स के लिए 2025 एक ब्लॉकबस्टर साल साबित होगा, क्योंकि इस साल दर्शकों को एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में देखने को मिलने वाली हैं। 2024 भले ही फिल्मी नजरिए से कुछ खास न रहा हो, लेकिन 2025 में सिनेमा की दुनिया में नए रंग देखने को मिलेंगे।
2025 में कई फिल्में दर्शकों को नया अनुभव देने के लिए तैयार हैं और ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाएंगी। इन फिल्मों के रिलीज के साथ 2025 में बॉलीवुड में धमाल मचने वाला है। हर फिल्म में अलग-अलग तरह की कहानी, एक्शन, रोमांस और हिस्ट्रोलिकल एलिमेंट्स होंगे, जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाएंगे।
2025 को लेकर फिल्मी दुनिया में बड़ी उम्मीदें हैं और ये साल बॉलीवुड के लिए ब्लॉकबस्टर साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं 2025 में रिलीज होने वाली कुछ शानदार फिल्मों के बारे में!
इमरजेंसी (Emergency)
गेम चेंजर (Game Changer)
वॉर 2 (War 2)
छावा (Chhaava)
देवा (Deva)
हाउसफुल 5 (Housefull 5)
सिकंदर (Sikandar)
लाहौर 1947 (Lahore 1947)
स्काई फोर्स (Sky Force)
अल्फा (Alpha)
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की थाली के 26 साल, चीला-फरा से फास्ट फूड तक, विकास के साथ बदला छत्तीसगढ़िया जायका
By Arun Tiwari
मेटा ग्लासेस से नकल पर होगी सख्ती, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सरकार को भेजा लो पावर जैमर का प्रस्ताव
By Jageshwar Prasad
SMS हॉस्पिटल में सीनियर डॉक्टरों का प्रशासनिक पदों से मोहभंग, कई ने छोड़ी HOD की कुर्सी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
एमपी में तीन हजार से ज्यादा डॉक्टरों-कर्मचारियों का अटैचमेंट खत्म,लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण में आ रही परेशानी
By Aman Vaishnav
राजस्थान में नकली मसालों का बड़ा खुलासा, मिर्च और हल्दी में मिले खतरनाक केमिकल; लैब जांच में सैंपल फेल
By Jyoti Mahender Bhardwaj
उज्जैन के श्री गंगा होटल में हादसा, चैंबर की सफाई करने उतरे चार कर्मचारियों की मौत, गेट काटकर डेढ़ घंटे बाद निकाले शव
By Aman Vaishnav
छत्तीसगढ़ के 26 साल : हमारी बोली बची, लेकिन क्या अगली पीढ़ी उसे बोलती है, नई पीढ़ी से दूर हो रही हैं छत्तीसगढ़ की बोलियां
By Arun Tiwari