Generation BETA: आज से शुरू हुआ 'बीटा बेबीज' का दौर, जानें क्या है खास

Siddhi Tamrakar | Published:
Share
Generation BETA
Generation BETA

साल 2025 की शुरुआत के साथ ही एक नई पीढ़ी का युग शुरू हो चुका है। इस नई जनरेशन को ‘जनरेशन बीटा’ नाम दिया गया है। जानें Generation BETA के बारे में...

साल 2025 की शुरुआत के साथ ही एक नई जनरेशन का युग शुरू हो चुका है। इस नई जनरेशन को ‘जनरेशन बीटा’ नाम दिया गया है। 1 जनवरी 2025 से लेकर 2039 तक पैदा होने वाले बच्चों को इसी कैटेगरी में रखा जाएगा। इससे पहले, हम Gen Z और Gen Alpha के बीच फर्क को समझने में उलझे रहे, वहीं अब ‘जनरेशन बीटा’ ने अपना दौर शुरू कर दिया है।

जनरेशन बीटा: तकनीक की दुनिया में पली-बढ़ी पीढ़ी

विशेषज्ञों का मानना है कि इस जनरेशन के बच्चे ऐसी दुनिया में बड़े होंगे जहां टेक्नोलॉजी का महत्व सबसे ज्यादा होगा। इनके जीवन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का अहम योगदान रहेगा। इसीलिए, इन्हें ‘AI जनरेशन’ भी कहा जा रहा है।

जनरेशन का नाम कैसे तय किया जाता है?

हर जनरेशन का नाम उस समय की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और तकनीकी बदलावों पर आधारित होता है। यह नामकरण उस समय की किसी बड़ी घटना, जैसे युद्ध, आर्थिक प्रगति या तकनीकी क्रांति, के आधार पर किया जाता है। आमतौर पर, एक पीढ़ी का समय 15 से 20 साल होता है।

जनरेशन गैप की शुरुआत

विशेषज्ञों का मानना है कि यह समय जनरेशन गैप का भी प्रतीक है। वर्तमान पीढ़ी और आने वाली ‘जनरेशन बीटा’ के बीच बड़े अंतर देखने को मिलेंगे। Gen Z और अल्फा के बाद, जनरेशन बीटा में तीव्र तकनीकी बदलाव और सामाजिक विकास की संभावना है। बता दें कि 2025 के साथ न केवल एक नया साल बल्कि तकनीकी और सामाजिक बदलाव का एक नया दौर शुरू हो चुका है।

आइए अब तक की सारी जनरेशन का बारे में जानते हैं

1. द ग्रेटेस्ट जनरेशन (1901-1927)

यह पीढ़ी ग्रेट डिप्रेशन और वर्ल्ड वॉर II जैसी कठिन परिस्थितियों से गुज़री। ये लोग कड़ी मेहनत और परिवार के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे।

2. साइलेंट जनरेशन (1928-1945)

महामंदी और युद्ध के प्रभाव के कारण यह पीढ़ी आत्मनिर्भर और शांत मानी गई।

3. बेबी बूमर्स (1946-1964)

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जनसंख्या में हुई वृद्धि के कारण इस पीढ़ी का नाम 'बेबी बूमर्स' पड़ा।

4. जनरेशन X (1965-1980)

इस दौर में वीडियो गेम और इंटरनेट की शुरुआत हुई।

5. मिलेनियल्स या जनरेशन Y (1981-1996)

टेक्नोलॉजी और डिजिटल युग में पली-बढ़ी यह पीढ़ी टेक-सेवी और आत्मनिर्भर बनी।

6. जनरेशन Z (1997-2009)

सोशल मीडिया और स्मार्टफोन के साथ जन्मी यह पीढ़ी डिजिटल युग का प्रतिनिधित्व करती है।

7. जनरेशन अल्फा (2010-2024)

यह पहली पीढ़ी है जिसने जन्म से पहले ही इंटरनेट और सोशल मीडिया का अनुभव किया।

8. Generation BETA (2025-2039) 1 जनवरी 2025 से शुरू होने वाली यह पीढ़ी AI, स्मार्ट डिवाइसेज और अत्याधुनिक तकनीकी परिवर्तनों के बीच पलेगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंटरनेशनल न्यूज
  • AI
  • हिंदी न्यूज
  • latest news
  • Gen Z जनरेशन
  • नया साल 2025
  • Generation BETA
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर