Housefull 5 में इस एक्टर की होने वाली है वापसी

हाउसफुल की चार फिल्में अब तक रिलीज हो चुकी हैं। इसी के साथ चारों फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। अब दर्शक हाउसफुल के अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। साथ ही हाउसफुल 5 की कास्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

Advertisment
author-image
Dolly patil
New Update
HOUSEFULL
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

 साजिद नाडियाडवाला ( Sajid Nadiadwala ) को इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन प्रोड्यूसर में से एक माना जाता है। इसी के साथ आने वाले दो सालों में उनकी कई फिल्में आने वाली हैं। इस लिस्ट में सलमान खान ( Salman Khan ) की सिकंदर ( Sikandar ) और हाउसफुल 5 ( housefull 5 ) जैसी फिल्में शामिल हैं। सिकंदर’ साल 2025 में ईद के मौके पर आने वाली है, तो वहीं उनकी हाउसफुल 5 बकरीद के मौके पर आ सकती है। हाउसफुल 5 को और मजेदार बनाने के लिए फिल्म में बेहतरीन कलाकारों को कास्ट किया जा रहा है।

कौन होंगे कलाकार 

जानकारी के मुताबिक हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ), रितेश देशमुख ( Ritesh Deshmukh ), अभिषेक बच्चन ( Abhishek Bacchan ) जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में एक और कलाकार की एंट्री हो गई है। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि अर्जुन रामपाल हैं।

आत्महत्या से पहले दुल्हन बना युवक, पुलिस को समझ नहीं आ रही गुत्थी

14 साल बाद होगी एक्टर की वापसी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मूवी में अर्जुन अहम भूमिका में दिखेंगे। अर्जुन करीब 14 साल बाद ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी में वापसी करने जा रहे हैं। इस बार उनका किरदार गंभीर होने के साथ-साथ मजेदार भी होने वाला है। इससे पहले हाउसफुल में उन्होंने मेजर कृष्णा राव नाम का किरदार निभाया था। मिली जानकारी के मुताबिक, जब साजिद नाडियाडवाला ने अर्जुन को इस पिक्चर के लिए अप्रोच किया तो उन्होंने तुरंत इस फिल्म को करने के लिए हामी भर दी। हाउसफुल में अर्जुन की वापसी से अक्षय कुमार भी काफी खुश हैं। ये पिक्चर इसी साल अगस्त से फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। इसकी शूटिंग क्रूज पर होने वाली है। साथ ही इस फिल्म का यूके में मैराथन शेड्यूल रखा गया है। 

HOUSEFULL

कब बनी थी हाउसफुल

 हाउसफुल साल 2010 में रिलीज हुई थी। करीब 45 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 119 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट भी साबित हुई थी। हाउसफुल फ्रेंचाइजी की हर फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। अब ऑडियंस को इसके पार्ट 5 से भी काफी उम्मीदें हैं। अक्षय को भी अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीद है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

 

अभिषेक बच्चन साजिद नाडियाडवाला अक्षय कुमार हाउसफुल 5 Sikandar Housefull 5 Salman Khan सिकंदर Akshay Kumar रितेश देशमुख