ग्वालियर में हुई कार्तिक आर्यन की बहन की शादी, भाई ने दिया शानदार सप्राइज, देखें वेडिंग फोटो

Aman Vaishnav | Dec 05, 2025, 10:28 IST
बॉलीवुड के सुपरस्टार कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका तिवारी शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। यह शानदार शादी ग्वालियर के उषा किरण पैलेस में पूरी हुई। शादी की रस्मों में कार्तिक अपनी बहन के साथ खूब मस्ती में दिखे। आइए इस ग्रैंड वेडिंग के फोटो देखते हैं।
1 7 कार्तिक आर्यन की बहन की शादी
Aman vaishnav (19)

kartik aaryan sister wedding: कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका तिवारी शादी के बंधन में बंध गईं हैं। यह शानदार शादी मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुई।

2 7 टॉम एंड जेरी की जोड़ी
kartik aryan sister wedding

कार्तिक ने खुद कहा था कि उनका और बहन का रिश्ता बिल्कुल टॉम एंड जेरी जैसा है। शादी के फंक्शन में भी दोनों मस्ती भरे अंदाज मे दिखे।

3 7 कार्तिक का हल्दी वाला डांस
kartik aryan sister wedding

शादी से पहले हल्दी की रस्म में भी कार्तिक आर्यन परिवार के साथ नाचते हुए दिखे।

4 7 उषा किरण पैलेस में हुआ कार्यक्रम
Aman vaishnav (22)

शादी की सभी रस्में ग्वालियर के उषा किरण पैलेस में पूरी हुईं। ये फंक्शन टाइट सिक्योरिटी में रखा गया था, ताकि कोई भी बाहर वाला डिस्टर्ब न कर सके।

5 7 बहन के नाम का टेटू
kartik aryan sister wedding

इस प्यारी 'टॉम एंड जेरी' वाली जोड़ी में भाई कार्तिक ने अपने हाथ पर बहन कृतिका के नाम का प्यारा-सा टैटू बनवाकर सप्राइज दिया।

6 7 होमटाउन में हुई शादी
Aman vaishnav (24)

इतने बड़े स्टार होने के बावजूद भी कार्तिक ग्वालियर को नहीं भूले। कार्तिक ने अपनी बहन की शादी के लिए डेस्टिनेशन के तौर पर अपने होमटाउन को ही चुना।

7 7 दुल्हन की भाई संग शानदार एंट्री
kartik aryan sister wedding

दुल्हन कृतिका ने अपने भाई कार्तिक आर्यन के साथ मिलकर किसी फिल्मी स्टाइल में नहीं, बल्कि डांस स्टाइल में शानदार एंट्री ली।