बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर दहाड़ेगी Mahavatar Narsimha, इस प्लेटफार्म पर इस समय से देख पाएंगे आप

Kaushiki | Sept 19, 2025, 16:16 IST
mahavatar-narsimha-ott-release-netflix
महावतार नरसिम्हा सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि यह महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की शुरुआत है। यह सात पार्ट की एक बड़ी फ्रेंचाइजी है, जो भगवान विष्णु के दस अवतारों की कहानी सुनाएगी।

Bollywood News,OTT Platform Netflix: सिनेमा के पर्दे पर अपनी दहाड़ से ऑडियंस को हैरान करने वाली एनिमेशन फिल्म महावतार नरसिम्हा अब घर-घर में दस्तक दे रही है। डायरेक्टर अश्विन कुमार की यह माइथोलॉजिकल ड्रामा ने वर्ड ऑफ माउथ के दम पर बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास रच दिया।



50 दिनों तक सिनेमाघरों में टिके रहने वाली इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड में 325 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। अब यह सिनेमेटिक स्पेक्टेकल Netflix पर 19 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे से स्ट्रीम होने जा रहा है।



क्यों बनी महावतार नरसिम्हा ब्लॉकबस्टर

सिनेमाघरों में भले ही इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ एक करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था लेकिन इसकी दमदार कहानी और शानदार एनिमेशन ने ऑडियंस के दिलों में जगह बना ली।



Mahavatar Narasimha ने न सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 296.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया बल्कि दुनियाभर में इसने 300 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया। इसकी सफलता के पीछे कई कारण हैं:



माइथोलॉजी का फैंटास्टिक ट्रांसफॉर्मेशन



ये फिल्म भगवान विष्णु के दस अवतारों में से एक नरसिम्हा अवतार पर बेस्ड है। यह स्टोरी भगवान विष्णु के परम भक्त प्रह्लाद की है, जिनकी रक्षा के लिए भगवान विष्णु को नरसिम्हा के क्रूर रूप में अवतार लेना पड़ता है।



डायरेक्टर अश्विन कुमार ने इस माइथोलॉजी को मॉडर्न एनिमेशन के साथ इस तरह से पेश किया कि यह कहानी आज की पीढ़ी को भी पसंद आई। यह फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि इंडियन कल्चर और वैल्यूज का एक बेस्ट सेलिब्रेशन है।



ये खबर भी पढ़ें...Dussehra 2025 Movies: थिएटर्स में इन 5 फिल्मों का होगा कब्जा, फैमिली के साथ करिए सेलिब्रेट



टेक्निकल मास्टरी



होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शंस के कोलैबोरेशन से बनी इस फिल्म ने भारतीय एनिमेशन इंडस्ट्री को एक नई दिशा दी है। फिल्म में यूज किए गए विजुअल इफेक्ट्स और अल्ट्रा-मॉडर्न एनिमेशन टेक्नोलॉजी हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को भी टक्कर देती है।



डायरेक्टर का विजन

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में डायरेक्टर अश्विन कुमार ने इस फिल्म को बनाने के पीछे के अपने विजन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय माइथोलॉजी और कल्चरल स्टोरीज को बड़े पर्दे पर उतने बड़े पैमाने पर नहीं लाया गया है जितना उनका हक है।



उनकी यह फिल्म इसी सोच को बदलने का प्रयास है। "यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है—यह हमारे पूर्वजों और हमारे हिस्ट्री की इको है। इन विरचेस को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की जरूरत है," उन्होंने कहा।



महावतार नरसिम्हा सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि यह महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की शुरुआत है। यह सात पार्ट की एक बड़ी फ्रेंचाइजी है, जो भगवान विष्णु के दस अवतारों (भगवान विष्णु अवतार) की कहानी सुनाएगी।



कहां देखें ये मूवी

बता दें कि, Netflix India के ऑफिशियल X अकाउंट ने एक पोस्ट शेयर कर इसकी कन्फर्मेशन की, जिसमें लिखा था, "इस शेर की दहाड़ एक साम्राज्य को तहस-नहस कर सकती है।



देखिए महावतार नरसिम्हा आज 19 सितंबर, दोपहर 12:30 बजे, Netflix पर।" . इस घोषणा ने फैन्स को बेहद उत्साहित कर दिया, क्योंकि अब वे इस शानदार फिल्म को अपने घरों में आराम से देख सकते हैं खासकर वे जो इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे।



ये खबर भी पढ़ें...



वेनिस फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट डायरेक्टर जितने वाली पहली भारतीय महिला बनीं अनुपर्णा रॉय, देश का नाम किया रौशन



फिल्म जॉली एलएलबी 3 के गाने पर विवाद, निर्माता-निर्देशक को नोटिस देने के निर्देश



फैशन की दुनिया में Divya Khosla का जलवा, देखें उनका मल्टीटैलेंटेड अंदाज



Tags:
  • Bollywood News
  • भगवान विष्णु
  • भगवान विष्णु अवतार
  • Netflix India
  • OTT Platform Netflix
  • Mahavatar Narasimha