Naagzilla: इच्छाधारी नाग बनकर बड़े पर्दे पर छाएंगे कार्तिक आर्यन, लगेगा एक्शन का तड़का

Kaushiki | Apr 24, 2025, 16:50 IST
Naagzilla
कार्तिक आर्यन नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहें है। फिल्म में कार्तिक आर्यन इच्छाधारी नाग के रूप में नजर आएंगे, जो एक नई और दिलचस्प कॉमेडी को शो करेगी।

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और निर्माता करण जौहर एक नई और अलग फिल्म के साथ वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम है नागजिला: नाग लोक का पहला कांड, जिसमें कार्तिक आर्यन इच्छाधारी नाग के रूप में दर्शकों को हैरान करने के लिए तैयार हैं। फिल्म की घोषणा के बाद, करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर इसका मोशन पोस्टर शेयर किया, जिसमें कार्तिक आर्यन का नया रूप साफ नजर आ रहा है।



ये खबर भी पढ़ें... संजय दत्त की फिल्म The Bhootnii अब 1 मई को होगी रिलीज, जानें क्यों बदली डेट



हाई-कॉन्सेप्ट कॉमेडी

फिल्म नागजिला एक हाई-कॉन्सेप्ट कॉमेडी होगी, जो 14 अगस्त, 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है। इसे फुकरे फ्रैंचाइजी के निर्देशक मृगदीप सिंह लांबा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म का मोशन पोस्टर इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इसके कैप्शन में लिखा गया है, "इंसानों वाली पिक्चरें तो बहुत देख ली, अब देखो नागों वाली पिचर!"



फिल्म की पहली झलक

करण जौहर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर नागजिला का एक धांसू मोशन पोस्टर शेयर किया, जिसमें कार्तिक आर्यन शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह सांपों से भरी एक जगह में खड़े होते हैं, और कुछ देर बाद वह खुद इच्छाधारी नाग बन जाते हैं। इस पोस्टर में कुछ सांप उनके पैरों में लिपटे हुए हैं, और बाद में वह नाग के रूप में रूपांतरित हो जाते हैं।



पोस्टर के कैप्शन में लिखा गया, "इंसानों वाली पिक्चरें तो बहुत देख ली, अब देखो नागों वाली पिचर! #नागजिला – नाग लोक का पहला कांड… मजा फैलाने आ रहा है – प्रियंवदेश्वर प्यारे चंद… नाग पंचमी पर थियेटर्स में… 14 अगस्त 2026 को सांपों के बारे में एक फिल्म के लिए तैयार हो जाइए!"



ये खबर भी पढ़ें...फिल्म मेकर अनुराग कश्यप, भारत में रहना है तो देश के साथ चलना होगा



फैंस का फीडबैक

Naagzilla की घोषणा के बाद से फैंस सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कार्तिक आर्यन को इच्छाधारी नाग के रूप में देखकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। एक यूजर ने लिखा, "एकता कपूर के हिट सीरियल नागिन की याद आ गई… क्या नया हो सकता है, इस सस्पेंस को जानने के लिए सुपर एक्साइटेड हूं।"



वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा, "एक्शन, कॉमेडी और रोमांस के बाद अब नाग बनेंगे कार्तिक आर्यन… एक और ब्लॉकबस्टर की तैयारी है भाई साहब।"



कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट

बता दें कि, कार्तिक आर्यन इन दिनों अनुराग बसु के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में वे साउथ स्टार श्रीलीला के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। हालांकि फिल्म का नाम अभी तक घोषित नहीं किया गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म होगी। फैंस को इस फिल्म की पहली झलक 15 फरवरी को मिली थी, जब निर्माताओं ने इसका पहला लुक जारी किया।



Bollywood News | Karthik Aryan | Anurag Basu | फिल्ममेकर करण जौहर | मनोरंजन न्यूज



ये खबर भी पढ़ें...



Bollywood Flop Movies 2025: 2025 की 5 फ्लॉप्स बॉलीवुड फिल्में, जानिए इनके फ्लॉप होने के कारण



कोई एक्टर नहीं, कोई क्रू नहीं, AI से बनी भारत की पहली फिल्म Love You



Tags:
  • Bollywood News
  • Karthik Aryan
  • कार्तिक आर्यन
  • Anurag Basu
  • अनुराग बसु
  • फिल्ममेकर करण जौहर
  • मनोरंजन न्यूज