कोई एक्टर नहीं, कोई क्रू नहीं, AI से बनी भारत की पहली फिल्म Love You

Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 24, 2025, 10:20 IST
Share
FIrst AI Film 'Love You'
FIrst AI Film 'Love You'

कर्नाटक के पुजारी नरसिम्हा मूर्ति ने बनाई दुनिया की पहली पूरी AI से बनी फिल्म 'Love You', जिसमें कोई इंसानी कलाकार नहीं है। फिल्म में 12 ओरिजिनल गाने और AI जनरेटेड संवाद हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने अब सिनेमा की दुनिया में एक और क्रांति ला दी है। भारत की पहली पूरी तरह से AI से बनी फिल्म 'Love You' कन्नड़ भाषा में बनाई गई है। इस अनोखी फिल्म को बनाया है कर्नाटक के सिद्धेहल्ली गांव के पुजारी नरसिम्हा मूर्ति ने। वह दिन में मंदिर में पूजा करते हैं और रात में फिल्में बनाते हैं।

बिना एक्टर, डायरेक्टर के बनी 95 मिनट की फिल्म

'Love You' फिल्म की खासियत यह है कि इसमें एक भी इंसानी एक्टर, तकनीशियन, म्यूजिक डायरेक्टर या डायरेक्टर शामिल नहीं है। पूरी फिल्म AI के ज़रिए बनी है। मूर्ति ने सीमित बजट और समय में इस फिल्म को बनाया। फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से U/A सर्टिफिकेट भी मिला है। फिल्म में 12 ओरिजिनल गाने और AI जनरेटेड संवाद हैं। मूर्ति ने खुद गानों के बोल और संवादों में योगदान दिया है। ये भी पढ़ें: AI से कैंसर का इलाज: भोपाल और जोधपुर AIIMS के बीच बड़ा करार

सेंसर बोर्ड की प्रतिक्रिया और चुनौतियां

मूर्ति ने बताया कि “सेंसर ऑफिसर ने कुछ दृश्यों में किरदारों के हावभाव में असंगतता की ओर ध्यान दिलाया। भावनात्मक एक्सप्रेशंस तैयार करना एक चुनौती था, और लिप-सिंकिंग भी काफी मुश्किल था।” हालांकि, बोर्ड फिल्म की ‘महत्वाकांक्षा और नवाचार’ से बहुत प्रभावित हुआ।
ये भी पढ़ें: एजुकेशन में इनोवेशन: मध्यप्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नई क्रांति

कैसे हुआ फ़िल्म का निर्माण

नरसिम्हा मूर्ति ने ग्राफिक डिजाइनर से AI टेक्नीशियन बने नूथन के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया। इस दो सदस्यीय टीम ने सिर्फ छह महीनों में 30 अलग-अलग AI टूल्स की मदद से फिल्म तैयार की।इसका कुल बजट ₹10 लाख था, जिसमें सबसे अधिक खर्च सॉफ्टवेयर लाइसेंसिंग पर हुआ। नूथन ने कहा- हमने जो टूल्स इस्तेमाल किए थे, वो आज के समय में पुराने हो चुके हैं। अगर हम आज यही फिल्म फिर से बनाएं तो वह हजार गुना बेहतर हो सकती है। इस फिल्म के आने से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में क्रांति आ चुकी है। thesootr links

Tags:
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • AI
  • कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री
  • सिनेमा
  • सेंसर बोर्ड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती