PM Narendra Modi के 75वें जन्मदिन पर उनके जीवन से जुड़ी ये फिल्में और सीरीज जरूर देखें

Aman Vaishnav | Sept 17, 2025, 14:16 IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर कई फिल्में और सीरीज बनी हैं, जैसे 'पीएम नरेंद्र मोदी' और 'अवरोध'। ये उनके बचपन, राजनीतिक सफर और कुछ अहम फैसलों को दिखाती हैं, जिनसे उनके व्यक्तित्व के कई पहलू सामने आते हैं।
1 8 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Aman vaishnav (7)

आज (17 सितंबर) प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन है और उनके नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उनके संघर्ष भरे जीवन को फिल्मों और सीरीज में बखूबी दिखाया गया है।

2 8 PM Narendra Modi
Aman vaishnav (8)

यह बायोपिक फिल्म उनके चाय बेचने से प्रधानमंत्री बनने तक का सफर दिखाती है। इसमें विवेक ओबेरॉय ने उनका किरदार निभाया है।

3 8 मोदी: ए जर्नी ऑफ अ कॉमन मैन
Aman vaishnav (9)

यह एक वेब सीरीज है जो उनके बचपन और राजनीतिक सफर को दर्शाती है। इसमें महेश ठाकुर ने पीएम मोदी का रोल किया है।

4 8 अवरोध
Aman vaishnav (10)

इस मिलिट्री ड्रामा सीरीज में पीएम मोदी के नोटबंदी जैसे फैसलों को दिखाया गया है। इसमें विक्रम गोखले ने उनका किरदार निभाया है।

5 8 उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
Aman vaishnav (11)

इस फिल्म में पीएम मोदी के निर्णायक और प्रेरणादायक नेतृत्व को दिखाया गया है। इसमें रजित कपूर ने उनका कैमियो रोल किया है।

6 8 इंडिया: द मोदी क्वेश्चन
Aman vaishnav (12)

यह बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री है जो उनके राजनीतिक जीवन के शुरुआती दिनों पर बनी है। इसमें उनके कुछ बड़े फैसलों पर भी बात की गई है।

7 8 आर्टिकल 370
Aman vaishnav (13)

इस फिल्म में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के ऐतिहासिक फैसले को दिखाया गया है। इसमें अरुण गोविल ने पीएम मोदी का किरदार निभाया है।

8 8 पीएम मोदी की संघर्ष-गाथा
Aman vaishnav (14)

इन फिल्मों और सीरीज के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के जीवन के कई अनदेखे पहलुओं को सामने लाया गया है। (Narendra Modi Birthday)