Operation Sindoor: पाक कलाकारों के खिलाफ AICWA का बड़ा कदम, फिल्म इंडस्ट्री से बैन की अपील

Kaushiki | May 08, 2025, 17:49 IST
operation-sindoor-ban-pakistani-artists
AICWA ने पाकिस्तानी कलाकारों फवाद खान और माहिरा खान के भारत विरोधी बयानों की कड़ी निंदा की और इन पर भारत में बैन लगाने की मांग की। इसके साथ ही, म्यूजिक कंपनियों से इन कलाकारों को समर्थन न देने की अपील की गई।

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने पाकिस्तानी कलाकारों फवाद खान और माहिरा खान के भारत विरोधी बयानों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इन कलाकारों पर भारत में बैन लगाने की मांग की है, साथ ही संगीत कंपनियों से इन कलाकारों को समर्थन देना बंद करने का आग्रह किया है।



ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना के पाकिस्तान में स्थित आतंकवादियों के खिलाफ की गई कार्रवाई ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को और वायलेंट कर दिया है।



इस स्थिति को लेकर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने फवाद खान और माहिरा खान जैसे पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है, जिन्होंने भारत की मिलिट्री एक्शन के खिलाफ बयान दिए थे।



AICWA का मिलिट्री एक्शन पर कड़ा रुख

ये खबर भी पढ़ें... फिल्म भूल चूक माफ अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें क्यों बदला रिलीज का प्लान



फवाद-माहिरा के बयानों की कड़ी आलोचना

बता दें कि, माहिरा खान ने भारत के किए गए सैन्य ऑपरेशन को "कारयरतापूर्ण कृत्य" बताया, जबकि फवाद खान ने आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाने के बजाय भारत के रुख की आलोचना की।



इन बयानों के बाद, AICWA ने इन कलाकारों पर भारत में काम करने के लिए बैन लगाने की मांग की है। एसोसिएशन ने कहा, "हमारे देश की भावना सबसे पहले आती है, और इन कलाकारों ने जो बयान दिए हैं, उन्हें स्वीकार नहीं किया जा सकता।"



अबीर गुलाल को बताया शर्मनाक

AICWA ने फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल को "शर्मनाक" बताया और इस फिल्म की कड़ी आलोचना की। एसोसिएशन ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद, इस फिल्म में एक पाकिस्तानी कलाकार को कास्ट करना शहीदों के बलिदान का अपमान है।



ये खबर भी पढ़ें... किस फिल्म से Wamiqa Gabbi ने किया अपना बॉलीवुड डेब्यू



म्यूजिक कंपनियों से अपील

AICWA ने भारतीय म्यूजिक कंपनियों से भी अपील की है कि वे इन पाकिस्तानी कलाकारों को अपने प्रोजेक्ट्स में शामिल न करें। एसोसिएशन ने इसे देशद्रोह और विश्वासघात के रूप में देखा और संगीत कंपनियों से इन कलाकारों को हर हाल में समर्थन देना बंद करने का आग्रह किया।



ये खबर भी पढ़ें...



सितारे जमीन पर का फर्स्ट पोस्टर हुआ रिलीज, जानें फिल्म की रिलीज डेट



स्पीकर नरेन्द्र सिंह तोमर के बेटे के रिसेप्शन में जुटे नेता और फिल्मी हस्तियां



Bollywood News | टी सीरीज म्यूजिक कंपनी | मनोरंजन न्यूज | operation sindoor | operation sindoor news



Tags:
  • Bollywood News
  • Mahira Khan
  • माहिरा खान
  • टी सीरीज म्यूजिक कंपनी
  • Entertainment
  • मनोरंजन न्यूज
  • Fawad Khan
  • फवाद खान
  • operation sindoor
  • operation sindoor news