Priyanka Chopra : भाई की शादी में खूब झूमीं प्रियंका चोपड़ा ,पति निक संग किया डांस
Priyanka Chopra Brother Wedding: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra) की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं। बता दें प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने नीलम उपाध्याय (Neelam Upadhyaya) के साथ शादी रचाई। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी वायरल हो रहे हैं।
बारात में प्रियंका ने किया धमाकेदार डांस
शादी में प्रियंका चोपड़ा ने एक्वा ब्लू (Aqua Blue) कलर का खूबसूरत स्ट्रैपलेस लहंगा पहना। वह अपने लुक से सभी मेहमानों का ध्यान खींचती नजर आईं। प्रियंका के भाई की बारात में प्रियंका ने जबरदस्त डांस किया । इस दौरान उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) भी पूरे जोश में नाचते हुए दिखे।
ये खबर भी पढ़ें
रिलीज से पहले विवादों में घिरी विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा
अंबानी परिवार ने भी उठाया शादी का लुत्फ
प्रियंका के ससुराल वाले भी शादी में पहुंचे
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में प्रियंका के सास-ससुर भी में शामिल हुए। साथ ही उनकी बहन परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अपने पति राघव चड्डा (Raghav Chadha) संग शादी में पहुंचीं। शादी की ये तस्वीरें और वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें
अमिताभ बच्चन का डायबिटीज दो हफ्ते में ठीक! क्या है सच्चाई, जानिए
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
प्रियंका और निक जोनस का डांस वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। फैंस इस कपल की केमिस्ट्री को खूब सराह रहे हैं। शादी की तस्वीरों पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स भी आ चुके हैं।
रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुआ बी-टाउन
शादी के बाद प्रियंका की जेठानी ने रिसेप्शन पार्टी में अपने वेस्टर्न लुक से फैंस का दिल जीत लिया है। सिद्धार्थ और नीलम की जोड़ी कमाल की लग रही थी। इस दौरान रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के कई सेलेब्स शामिल हुए। कई लोगों का मानना है कि दामाद होने के नाते निक जोनास ने मेहमानों का खूब ख्याल रखा है।
ये खबर भी पढ़ें
रुद्राक्ष माला से बॉलीवुड पहुंची मोनालिसा को कितनी फीस मिली, हो गया खुलासा
छा गया MP का लोकपथ ऐप, जब KBC में अमिताभ बच्चन ने पूछा ये सवाल