छा गया MP का लोकपथ ऐप, जब KBC में अमिताभ बच्चन ने पूछा ये सवाल
Sourabh Bhatnagar | Dec 07, 2024, 13:33 IST
thesootr
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सड़क समस्याओं के समाधान के लिए बनाए गए लोकपथ एप पर केबीसी में सवाल पूछा गया। दावा है कि इस एप ने 95% शिकायतों का समाधान सात दिनों में किया।
लोकपथ ऐप, जो मध्य प्रदेश की जर्जर सड़कों की समस्या के समाधान के लिए बनाया गया है, को प्रतिष्ठित टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में चर्चा का विषय बनाया गया। शो के होस्ट ऐक्टर अमिताभ बच्चन ने नरसिंहपुर जिले के प्रतिभागी रचित कुमार बेल्थरिया से ऐप से जुड़ा सवाल पूछा।
लोकपथ ऐप पर अब तक 4536 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं। इनमें से 95 प्रतिशत शिकायतों का समाधान सात दिनों के भीतर किया गया। यह ऐप नागरिकों और सरकार के बीच एक मजबूत सेतु का काम कर रहा है, जिससे सड़क मरम्मत कार्यों की निगरानी और सुधार तेजी से हो रही है।
मध्य प्रदेश सरकार ने तकनीक का उपयोग करते हुए नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया है। लोकपथ ऐप इसका एक उत्कृष्ट उदाहरण है। ऐप के माध्यम से नागरिक सीधे अपनी समस्याएं सरकार तक पहुंचा सकते हैं, और उनका समाधान त्वरित रूप से किया जाता है।
पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने फिल्म अभिनेता और केबीसी होस्ट अमिताभ बच्चन को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि "कौन बनेगा करोड़पति" में मध्यप्रदेश के नवाचार को स्थान देकर प्रदेश की छवि को नई पहचान दी गई है। मंत्री ने बताया कि यह एप्लीकेशन केवल छह महीनों के भीतर न सिर्फ मध्यप्रदेश में बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाने में सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि इस एप्लीकेशन की मदद से प्रदेश की सड़कों की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।
लोकपथ ऐप पर पूछा गया सवाल
अमिताभ बच्चन ने सवाल किया कि लोकपथ ऐप किस प्रकार की समस्या का समाधान करता है। इसके विकल्प में चार उत्तर दिए गए
- स्वास्थ्य देखभाल
- विद्यालय
- डाक घर
- सड़क
सरकार की प्रभावी पहल: लोकपथ ऐप
तकनीक का प्रभावी उपयोग
मंत्री ने दिया जताया बच्चन का आभार
FAQ
- 1. लोकपथ ऐप क्या है?
लोकपथ ऐप मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विकसित एक मोबाइल ऐप है, जो क्षतिग्रस्त सड़कों की शिकायतों को दर्ज कर उन्हें हल करता है। - 2. लोकपथ ऐप पर अब तक कितनी शिकायतें दर्ज हुई हैं?
लोकपथ ऐप पर अब तक 4536 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं। - 3. लोकपथ ऐप का समाधान दर क्या है?
लोकपथ ऐप 95 प्रतिशत शिकायतों का समाधान सात दिनों के भीतर करता है। - 4. केबीसी में लोकपथ ऐप से जुड़ा सवाल किसने पूछा?
केबीसी के होस्ट अमिताभ बच्चन ने नरसिंहपुर जिले के प्रतिभागी रचित कुमार से लोकपथ ऐप से जुड़ा सवाल पूछा। - 5. लोकपथ ऐप का उद्देश्य क्या है?
इस ऐप का उद्देश्य नागरिकों की सड़क मरम्मत से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari