Coolie vs War 2: बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत का जादू बरकरार, 200 करोड़ की क्लब में शामिल हुई मूवी, वॉर 2 को पछाड़ा

Kaushiki | Aug 21, 2025, 10:26 IST
रजनीकांत की फिल्म 'कूलि' ने अपने पहले हफ्ते में 222.5 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया, जिसने ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' को पछाड़ दिया। फिल्म ने दुनियाभर में 422.8 करोड़ रुपये की कमाई कर रजनीकांत के करियर की तीसरी सबसे बड़ी हिट होने का रिकॉर्ड भी बनाया।
1 7 धमाकेदार ओपनिंग
image

रजनीकांत की फिल्म कूलि ने 14 अगस्त को सिनेमाघरों में धमाकेदार एंट्री मारी और पहले ही दिन 65 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया, जिससे रजनीकांत के फैंस की दीवानगी फिर से साबित हो गई।

2 7 100 करोड़ का आंकड़ा
image

कूलि ने रिलीज के सिर्फ दो दिन में ही 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया, जिससे यह साफ हो गया कि फिल्म बॉक्स ऑफिस (box office hits) पर एक ब्लॉकबस्टर हिट बनने वाली है।

3 7 वीकेंड का फायदा
image

इंडिपेंडेंस डे के लंबे वीकेंड का फिल्म को भरपूर फायदा मिला, जिसने शनिवार और रविवार को 74.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन जोड़कर कुल कमाई को और भी बढ़ा दिया।

4 7 200 करोड़ क्लब में एंट्री
image

पहले सोमवार को 12 करोड़ रुपए कमाकर फिल्म ने बड़ी आसानी से 200 करोड़ रुपए का माइलस्टोन पार कर लिया जो किसी भी फिल्म के लिए एक बड़ी अचीवमेंट है।

5 7 वॉर 2 को दी मात
image

कूलि ने ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की फिल्म वॉर 2 को भी पीछे छोड़ दिया, जिसने पहले हफ्ते में करीब 199 करोड़ रुपए कमाए, जिससे रजनीकांत का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा एक बार फिर साबित हुआ।

6 7 वीकडेज में गिरावट
immdge

हालांकि, सोमवार के बाद Coolie film की कमाई में थोड़ी गिरावट आई लेकिन इसके बावजूद इसने पहले हफ्ते में कुल 222.5 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया जो एक शानदार आंकड़ा है।

7 7 दुनियाभर में कमाई
immdge

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 260.6 करोड़ रुपए कमाने के साथ ही फिल्म ने विदेशी बाजार से 162.2 करोड़ रुपए जुटाए, जिससे इसका दुनियाभर में कुल 422.8 करोड़ रुपए तक पहुच गया। कूलि अब एक्टर रजनीकांत के करियर की तीसरी सबसे बड़ी हिट बन गई है, जो 2.0 और जेलर के बाद आती है।