56वां बर्थडे: सलमान-जेनेलिया का क्रेजी डांस वायरल, एक्ट्रेस ने इस तरह किया विश

author-image
एडिट
New Update
56वां बर्थडे: सलमान-जेनेलिया का क्रेजी डांस वायरल, एक्ट्रेस ने इस तरह किया विश

बॉलीवुड  के सबसे  मशहूर खान, सलमान ने 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने अपना जन्मदिन पनवेल फार्म हाउस में ही परिवार और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। इस दौरान इंडस्ट्री की तमाम दिग्गज हस्तियां सलमान को बर्थडे विश किया और कई हस्तियां उनके जन्मदिन के जश्न में में शामिल हुईं।

जेनेलिया का सलमान के साथ डांस  वीडियो वायरल

इस बीच एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने भी सलमान खान के डांस का एक स्पेशल वीडियो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, जेनेलिया डिसूजा ने सलमान खान के साथ एक पार्टी में डांस करते हुए जो वीडियो शेयर किया है, वो पुराना है। जिसे कुछ लोग सलमान की इस बर्थडे पार्टी का बता रहे हैं। 

पनवेल में हुई सलमान की पार्टी

आपको बता दें कि सलमान खान के बर्थडे से एक दिन पहले उन्हें सांप ने काट लिया था। जिसके बाद उन्हें देर रात अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि सांप जहरीला नहीं था और इलाज के बाद सलमान खान को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। जिसके बाद सलमान ने अपने पनवेल वाले फार्म हाउस पर ही अपने जन्मदिन मनाया। सलमान खान की इस बर्थडे पार्टी में बॉबी देओल, मनीष पॉल, संगीता बिजलानी, साजिद नाडियाडवाला, अतुल अग्निहोत्री, अलवीरा खान समेत कई सेलेब्स भी शामिल हुए थे। 

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

Salman khan and genelia dsouza crazy dance viral video