फिल्म Sitaare Zameen Par ने ऑडियंस को किया इमोशनल, दूसरे दिन कर डाली डबल कमाई

Kaushiki | Jun 22, 2025, 17:14 IST
sitaare zamin par
आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर ने रिलीज के दूसरे दिन 21.50 करोड़ रुपए की कमाई की और पहले दो दिनों में कुल कलेक्शन 32.20 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। आज रविवार को फिल्म के कलेक्शन में और ग्रोथ हो सकती है।

आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म सितारे जमीन पर ने अपनी रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस और दर्शकों दोनों का दिल जीत लिया है। फिल्म की कहानी डाउन सिंड्रोम से प्रभावित बच्चों पर आधारित है। यह फिल्म एक स्पैनिश स्पोर्ट्स ड्रामा चैंपियंस का हिंदी रीमेक है। इसे आर. एस. प्रसन्ना ने डिरेक्ट किया है।



फिल्म को 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया और इसने दर्शकों को इमोशनली तरीके से इम्प्रेस किया है। फिल्म ने पहले दिन 10.7 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की और दूसरे दिन ने सभी का ध्यान खींचते हुए 21.50 करोड़ रुपए की कमाई की।



इससे अब इसका कुल कलेक्शन 32.20 करोड़ रुपए हो चुका है। हालांकि अभी तक ऑफिसियल आंकड़े सामने नहीं आए हैं, लेकिन यह उम्मीद की जा रही है कि रविवार को फिल्म के कलेक्शन में और ग्रोथ हो सकती है।box office collection



ये खबर भी पढ़ें... प्रभास और संजय दत्त की नई हॉरर कॉमेडी फिल्म The Raja Saab का टीजर रिलीज



न्यूरो डाइवर्जेंस और डाउन सिंड्रोम पर बेस्ड

Sitaare Zameen Par Day 2 Collection - Sitaare Zameen Par Day 2 Collection: आमिर खान की फिल्म ने दूस


फिल्म की स्टोरी गुलशन नामक एक बास्केटबॉल कोच की है, जिसे नशे में गाड़ी चलाने के अपराध में कोर्ट से समाज सेवा की सजा मिलती है। उसे एक टीम को कोचिंग देनी होती है जो मानसिक विकलांगता (न्यूरो डाइवर्जेंस) से ग्रसित है।



शुरुआत में यह काम गुलशन के लिए एक सजा जैसा लगता है, लेकिन धीरे-धीरे उसे इन बच्चों से ट्रू इंस्पिरेशन मिलती है और वह खुद में बदलाव लाता है। आमिर खान ने इस फिल्म गुलशन के किरदार को बखूबी निभाया है।



उनका एक्टिंग दिखाता है कि कैसे एक कोच जो पहले किसी को स्वीकार नहीं करता, खुद को बदलता है और दूसरों के जीवन में पॉजिटिव चेंज लाता है। फिल्म में, विशेष रूप से डाउन सिंड्रोम और न्यूरो डाइवर्जेंस जैसी बीमारियों को सेंसिटिविटी से पेश किया गया है, जिन्हें आमतौर पर गलत समझा जाता है।



फिल्म का इंट्रोडक्शन

सितारे जमीन पर 158 मिनट लंबी है और इसे सीबीएफसी ने यू/ए 13+ सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म के प्रीमियर में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए थे, जैसे शाहरुख खान, सलमान खान और विक्की कौशल। सोशल मीडिया पर इसे शानदार रिव्यूज मिल रहे हैं और दर्शकों की रिएक्शंस भी पॉजिटिव रही हैं।



फिल्म में असली सितारे हैं दस स्पेशल एबिलिटीज वाले अभिनेता, जिनकी एक्टिंग एबिलिटी ने दर्शकों को फस्किनट किया। डायरेक्टर आर. एस. प्रसन्ना ने पूरी टीम से सेंसिटिव एक्टिंग निकालकर फिल्म को एक बहुत ऑनेस्ट और इफेक्टिव मेथड्स से प्रेजेंट किया है।



ये खबर भी पढ़ें... Fathers Day 2025 पर देखें बॉलीवुड की ये 7 फिल्में जो आपके दिल को छू जाएंगी



दूसरे दिन की शानदार कमाई

Entertainment : Sitaare Zameen Par Review: दर्शकों को पसंद आ रही फिल्म, लेकिन एक ने बता दिया थिएटर


सुत्रों के मुताबिक, फिल्म सितारे जमीन पर ने अपने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 21.50 करोड़ रुपए की बंपर कमाई की, जो पहले दिन के कलेक्शन से कहीं ज्यादा थी।



यह फिल्म दर्शकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया पा रही है और इसका प्रदर्शन दर्शाता है कि यह आने वाले दिनों में और भी बेहतर कर सकती है। फिल्म की सफलता इस बात को भी साबित करती है कि इसे सही दर्शकों का समर्थन मिल रहा है।



इन फिल्मों को चटाई धूल

सितारे ज़मीन पर - विकिपीडिया


सितारे जमीन पर ने पहले ही दिन कई बड़ी फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया था और दूसरे दिन भी यह फिल्म कुछ फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर गई। इनमें लवयापा (6.85 करोड़ रुपए), इमरजेंसी (18.35 करोड़ रुपए) और क्रेजी (12.72 करोड़ रुपए) जैसी फिल्में शामिल हैं।



इसके अलावा, वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी अच्छा रहा, हालांकि विदेशी बाजार में फिल्म को अपेक्षाकृत कम रिस्पांस मिला। फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में 13.8 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।



ये खबर भी पढ़ें...संजय दत्त की ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगाएंगी तगड़ा झटका, विलेन किरदार में नजर आएंगे संजू बाबा



फिल्म का मैसेज

इस फिल्म का इम्पोर्टेन्ट मैसेज है सबका अपना-अपना नॉर्मल, जो इस बात पर जोर देता है कि हर व्यक्ति का अपना तरीका होता है। हमें उसे स्वीकार करना चाहिए।



फिल्म ने सोसाइटी में डिसेबिलिटी को लेकर लोगों की माइंडसेट को चुनौती दी और शो किया कि, हमें दूसरों को समझने की जरूरत है। फिल्म हमें ये समझाने की कोशिश करती है कि समाज में हर किसी का कंट्रीब्यूशन इम्पोर्टेन्ट होता है और हमें उसे स्वीकार करना चाहिए।



ये खबर भी पढ़ें...क्या फिल्म हेरा फेरी 3 में वापसी करेंगे परेश रावल? बातों-बातों में अक्षय कुमार ने दिया हिंट



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬



👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Actor Aamir Khan | Genelia DSouzas | Bollywood News | box office



Tags:
  • Bollywood News
  • आमिर खान
  • Bollywood
  • Actor Aamir Khan
  • Taare Zameen Par
  • आमिर खान की फिल्म
  • box office collection
  • Genelia DSouzas