सलमान खान से लेकर अंकिता लोखंडे तक कई सितारे इंदौर से निकलकर बने सुपरस्टार

Pratibha ranaa | May 20, 2024, 09:44 IST
Share
अंकिता लोखंडे
अंकिता लोखंडे

देश का सबसे साफ-सुथरा शहर… इंदौर। इतिहास की कई दिलचस्प कहानियों की गवाह हैं, यहां की गलियां और इमारतें। ज्यादातर लोग इंदौर को होल्कर वंश, खाने-पीने और स्वच्छता के लिए ही जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इस शहर ने देश को कई बड़ी हस्तियां भी दी हैं।

BHOPAL. फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारें हैं, जो छोटे शहरों से निकलकर आज सुपरस्टार बन गए हैं। ये सेलेब्स अपनी आंखों में बड़ा नाम कमाने का सपना लेकर मुंबई आए, तो लाख मुश्किलों के बाद भी पीछे नहीं हटे और आज उन स्टार्स ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में ऐसी धाक जमाई है की हर किसी ने उनके टैलेंट को सलाम किया है।

इंदौर शहर ने देश की कई बड़ी हस्तियां भी दी हैं....

लता मंगेशकर

लता मंगेशकर ( Lata Mangeshkar ) का जन्म 1929 में इंदौर में ही हुआ था। जन्म के बाद उनका नाम ‘हेमा’ रखा गया था। हालांकि बाद में एक एक्ट्रेस के नाम पर लता रख दिया गया। उन्होंने अपने पिता, पंडित दीनानाथ मंगेशकर से संगीत की शिक्षा ली। कहा जाता है कि शुरू में लता को कहीं भी काम नहीं मिलता था क्योंकि उनकी आवाज बहुत मीठी थी। लेकिन आज उनका संगीत की दुनिया में एक अलग नाम है।
मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में 6 फरवरी 2022 को लता का निधन हो गया था। उनके पिता का नाम दीनानाथ मंगेशकर था।

जॉनी वॉकर

11 नवंबर 1926 के दिन मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मे जॉनी वॉकर शराब के नाम से मशहूर हुए थे। वॉकर एक मिल वर्कर के बेटे थे।
जॉनी वॉकर का असली नाम बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी था। उनके पिता श्रीनगर की एक कपड़ा मिल में मजदूरी करते थे। उनका निधन 29 जुलाई 2003 को हुआ था।

सलमान खान

सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को इंदौर के कल्याणमल नर्सिंग होम में 10 बजकर 45 मिनट में हुआ था। भाईजान के पिता बॉलीवुड के फेमस राइटर सलीम खान हैं। सलमान खान का पूरा नाम अब्दुल रशीद सलीम खान है। उनसे छोटे भाई अरबाज और सोहेल खान हैं। उनकी दो बहनें अलवीरा और अर्पिता हैं। बहुत कम लोगों को पता होगा कि एक्टर की शुरुआती शिक्षा ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में हुई थी और बाद में वह मुंबई शिफ्ट हो गए थे।

पलक मुच्छल

बॉलीवुड सिंगर ‘पलक मुच्छल’ का जन्म भी इंदौर में ही हुआ था। पलक ने इंदौर के ‘Queens College’ से अपनी पढ़ाई की है। पलक मुच्छल ने अपनी आवाज से फंड इकट्ठा करके 800 से ज्यादा बच्चों की जिन्दगी बदली है और इसके लिए ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में उनका नाम भी दर्ज है।

अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे टीवी और फिल्म एक्ट्रेस हैं ( Ankita Lokhande )। अंकिता शो पवित्र रिश्ता से घर-घर पर पॉपुलर हुई थी। अंकिता का जन्म 19 दिसंबर 1984 को को मध्यप्रदेश के इंदौर में महाराष्ट्रियन परिवार में हुआ था। अंकिता के पिता शशिकान्त लोखंडे पेशे से बैंकर और मां वन्दना पंडीस पेशे से टीचर हैं। अंकिता के दो छोटे भाई-बहन है।

राहुल द्रविड़

देश ही दुनिया के महानतम क्रिकेटर्स में से एक ‘राहुल द्रविड़’ भले ही बेंगलुरु से हैं, लेकिन उनका जन्म इंदौर में हुआ था। इसके बाद उनका परिवार बेंगलुरु चला गया था। द्रविड़ ने जब 2012 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से सन्यास लिया तो सबसे ज्यादा तकलीफ इंदौरी क्रिकेटप्रेमियों को हुई थी।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सलमान खान
  • lata mangeshkar
  • लता मंगेशकर
  • Ankita lokhande
  • अंकिता लोखंडे
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...
भाजपा नेता की करंट से मौत मामले में एक्शन, नगर निगम के बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर सुमित सिंह निलंबित

By Sumit Kumar

भाजपा नेता की करंट से मौत मामले में एक्शन, नगर निगम के बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर सुमित सिंह निलंबित
मतपत्र से होगी सरकार: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 मतपत्र से होंगे; चुनाव आयोग ने जारी किया नया आदेश

By Mukesh Sharma

मतपत्र से होगी सरकार: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 मतपत्र से होंगे; चुनाव आयोग ने जारी किया नया आदेश
राहुल गांधी के दौरे से अफसरों की गैरमौजूदगी पर बढ़ा सियासी विवाद,अब आदेशों का रिकॉर्ड मांगेगी कांग्रेस

By Sandeep Kumar

राहुल गांधी के दौरे से अफसरों की गैरमौजूदगी पर बढ़ा सियासी विवाद,अब आदेशों का रिकॉर्ड मांगेगी कांग्रेस
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
सागर शराब कांड: सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, 52 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

By Jitendra Shrivastava

सागर शराब कांड: सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, 52 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज
सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट

By Raghvendra Singh Rathore

सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट