धनुष-कृति की फिल्म ने मस्ती 4 और दे दे प्यार दे 2 को दी तगड़ी पटखनी, जानें Box Office Report

Kaushiki | Nov 29, 2025, 16:11 IST
tere-ishq-mein-box-office-collection-friday
29 नवंबर की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है। धनुष की 'Tere Ishq Mein' ने 16.5 करोड़ के साथ तूफानी ओपनिंग की। इस नई फिल्म ने 'दे दे प्यार दे 2' और '120 बहादुर' सहित पुरानी फिल्मों की कमाई पर तगड़ा ब्रेक लगा दिया है।

Box Office Report: इस शुक्रवार (29 नवंबर) को सिनेमाघरों में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। बॉक्स ऑफिस पर दो नई फिल्में रिलीज हुईं, वहीं पुरानी फिल्में भी अपनी जगह बनाने में लगी थीं।



इन सब में साउथ सुपरस्टार धनुष और कृति सेनन स्टारर इंटेंस रोमांटिक ड्रामा तेरे इश्क में ने बाजी मार ली। इस फिल्म ने अपनी दमदार शुरुआत से बाकी फिल्मों की कमाई को झटका दिया है।



इन दोनों फिल्मों की टक्कर कुछ हफ्ते पुरानी '120 बहादुर', 'मस्ती 4' और 'दे दे प्यार दे 2' से हुई है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, कौन सी फिल्म बनी बॉक्स ऑफिस की सिकंदर, आइए जानते हैं।



ये खबर भी पढ़ें...



Filmfare Awards 2025 में लापता लेडीज ने किया कमाल, अभिषेक-कार्तिक बेस्ट एक्टर, आलिया बनीं बेस्ट एक्ट्रेस



नई फिल्मों का कलेक्शन

इस फ्राइडे को दो नई फिल्में रिलीज हुईं, जिनके कलेक्शन में जमीन-आसमान का अंतर रहा।



धनुष के दिलजले आशिक का जलवा! 'तेरे इश्क में' को मिली रणबीर-कार्तिक की लव स्टोरीज से बड़ी ओपनिंग - t


  • तेरे इश्क में ने की धमाकेदार ओपनिंग
    धनुष और कृति सेनन की इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया। आनंद एल राय निर्देशित इस रोमांटिक ड्रामा को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने पहले दिन (फ्राइडे) को 16.5 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ तूफानी ओपनिंग की। यानी, इस फ्राइडे को 'तेरे इश्क में' की कमाई सबसे ज्यादा रही है।
Movie Review: मनीष मल्होत्रा सादगी में लिपटी एक नरम कहानी 'गुस्ताख इश्क', दर्शकों को आ रही पसंद - D


  • गुस्ताख इश्क की शुरुआत रही फीकी
    विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की 'गुस्ताख इश्क' भी इसी फ्राइडे को सिनेमाघरों में आई। हालांकि, 'तेरे इश्क में' के सामने इसकी शुरुआत बेहद ठंडी हुई है।
    यह फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर पिट गई, ऐसा कहना गलत नहीं होगा। फिल्म ने ओपनिंग डे पर महज 50 लाख रुपए का कलेक्शन किया है।
Zootopia 2 Box Office Collection Day 1 Disney Studio Animated Film Beat Gustaakh Ishq On First Day


  • जूटोपिया 2 का हाल
    एनिमेटेड फिल्म 'जूटोपिया 2' (animated films)भी इसी शुक्रवार को रिलीज हुई थी। हालांकि, यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास शुरुआत नहीं कर पाई। 'जूटोपिया 2' ने रिलीज के पहले दिन 1.68 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

ये खबर भी पढ़ें...



राजस्थान के फेमस किले जहां हॉलीवुड भी कर चुका है अपने फिल्मों की शूटिंग



पुरानी फिल्मों की कमाई पर तगड़ा ब्रेक

धनुष की फिल्म के आते ही, दूसरे और तीसरे हफ्ते में चल रहीं पुरानी फिल्मों की कमाई में भारी गिरावट आई है।



De De Pyaar De 2 Box Office Collection: 'दे दे प्यार दे 2' 10वें दिन हिट हुई या फुस्स? अजय देवगन ने


  • दे दे प्यार दे 2
    अजय देवगन की रोमांटिक-कॉमेडी पहले ही 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी थी। फिल्म अब अपने तीसरे हफ्ते में है और नई रिलीज के कारण इसकी कमाई धड़ाम से गिर गई। 15वें दिन (तीसरे फ्राइडे) को इसने 85 लाख रुपए कमाए, जो पहली बार 1 करोड़ के नीचे का कलेक्शन है। फिल्म का 15 दिनों का कुल कलेक्शन अब 68.35 करोड़ रुपए हो गया है।
120 Bahadur | Official Teaser | Farhan Akhtar | Raashii Khanna | 21st November


  • 120 बहादुर
    फरहान अख्तर की यह फिल्म 21 नवंबर को रिलीज हुई थी और अब दूसरे हफ्ते में है। 'तेरे इश्क में' के आते ही इसकी कमाई को तगड़ा झटका लगा है। 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को इसने सिर्फ 40 लाख रुपए कमाए। फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन अब 15.4 करोड़ रुपए हो गया है।
Masti 4 Official Trailer | Riteish Deshmukh | Vivek Oberoi | Aftab Shivdasani | Comedy Returns 2025


  • मस्ती 4
    'मस्ती 4' भी 21 नवंबर को रिलीज (बॉक्स ऑफिस कमाई)हुई थी और दूसरे वीक में चल रही है। दर्शकों को सिनेमाघरों तक न खींच पाने के कारण इसकी कमाई में गिरावट बनी हुई है।
    8वें दिन (दूसरे फ्राइडे) को इसने अब तक का सबसे कम कलेक्शन 22 लाख रुपए किया है। फिल्म का 8 दिनों का कुल कलेक्शन अब 14.07 करोड़ रुपए ही है।

तो फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर धनुष और कृति सेनन की 'तेरे इश्क में' ने 16.5 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग करके सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।



इस इंटेंस रोमांटिक ड्रामा की तूफानी शुरुआत के चलते 'गुस्ताख इश्क' और पुरानी फिल्मों जैसे 'दे दे प्यार दे 2' और '120 बहादुर' के कलेक्शन में भारी गिरावट आई है।



ये खबर भी पढ़ें...



Most Awaited Movies 2026: शाहरुख की किंग से महेश बाबू की वाराणसी तक, न्यू ईयर में रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में



वॉर फिल्म्स का चेहरा बदलने वाली मूवी है 120 Bahadur, जानें आपको क्यों देखनी चाहिए ये मूवी



Tags:
  • फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
  • अजय देवगन
  • Box office
  • बॉक्स ऑफिस
  • बॉक्स ऑफिस कमाई
  • animated films