TIME 100 List 2026: दुनिया के 100 सबसे ताकतवर लोगों में रणबीर और पिचाई शामिल
टाइम मैगजीन ने अपनी लेटेस्ट लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रणबीर कपूर से लेकर सुंदर पिचाई जैसे दिग्गजों ने अपना स्वैग दिखाया है। इसमें एंटरटेनमेंट, टेक और पॉलिटिक्स के असली गेम चेंजर शामिल हैं। तो चलिए, देखते हैं कि इस बार ग्लोबल स्टेज पर किन सितारों ने अपनी चमक बिखेरी और देश का नाम रोशन किया।
टाइम मैगजीन की लेटेस्ट लिस्ट में रणबीर हैं। रणबीर विरासत के पीछे नहीं भागते, उनकी एक्टिंग खुद एक लीगेसी है। वे शोर मचाने वाले एक्टर्स के बीच अपनी सादगी से ग्लोबल लेवल पर एक कल्चरल ब्रिज बन गए हैं।
पिचाई गूगल के वो कैप्टन हैं जिन्होंने AI की जंग में 'जेमिनी' को ढाल बनाकर उतारा है। उनके विज़न ने गूगल को एक ऐसी सुपरपावर बना दिया है, जो दुनिया के सोचने का तरीका बदल रही है।
शेफ विकास ने देसी मसालों को सात समंदर पार ऐसी पहचान दिलाई है कि खाना अब एक यूनिवर्सल भाषा बन गया है। उनका रेस्तरां 'बंगलो' सिर्फ खाना नहीं खिलाता, बल्कि हर डिश के साथ भारत की एक कहानी सुनाता है।
यूट्यूब के सीईओ नील मोहन अपनी 'सुलभता' के लिए फेमस हैं, जिससे उन्होंने करोड़ों क्रिएटर्स का दिल जीता है। स्पोर्ट्स डील्स और विज्ञापनों के तगड़े मैनेजमेंट से उन्होंने यूट्यूब को एंटरटेनमेंट का किंग बना दिया है।
इन्हें जेनेटिक चिकित्सा का इंजीनियर कहना बिल्कुल सही है, क्योंकि इन्होंने CRISPR तकनीक से एक मासूम की जान बचाकर इतिहास रच दिया। इनकी जीन-एडिटिंग थेरेपी अब दुर्लभ बीमारियों से जूझ रहे हजारों बच्चों के लिए नई उम्मीद बन गई है।
काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह ने अपने तगड़े काम से और न्यूयॉर्क के युवा मेयर जेहरान ममदानी ने अपनी लीडरशिप से दुनिया को चौंका दिया है। इन दोनों ने राजनीति में अपनी अलग और दमदार पहचान ग्लोबल लेवल पर साबित कर दी है।
इस लिस्ट में डोनाल्ड ट्रम्प और जापान की पीएम साने ताकाइची जैसे बड़े दिग्गजों के साथ यूट्यूबर मि. बीस्ट का भी जलवा है। AI की दुनिया के उस्ताद डारियो और डेनिएला ने भी दूसरी बार अपनी जगह पक्की कर दबदबा कायम रखा है।