Times 100 Influential People: टाइम मैगजीन की 100 'सबसे प्रभावशाली लोगों' की लिस्ट में इन स्टार्स के नाम, जानिए...
Pratibha ranaa | Apr 18, 2024, 09:08 IST
Time Magazine List
टाइम्स मैगजीन की लिस्ट में आलिया भट्ट को अद्भुत टैलेंट बताया गया है। इसके अलावा इंडियन-ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल और फेमस सिंगर दुआ लीपा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है।
BHOPAL. टाइम मैगजीन ( Time Magazine List ) ने हाल ही में 2024 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में भारत के कई स्टार्स के नाम शामिल है। 100 प्रभावशाली ( Times 100 Influential People ) लोगों की लिस्ट में आलिया भट्ट, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, पहलवान साक्षी मलिक और भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल के नाम शामिल है।
'टाइम' मैगजीन की दुनिया की 100 सबसे ज्यादा प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में इन 15 आर्टिस्ट के नाम....
- दुआ लीपा सिंगर, सॉन्ग राइटर
- देव पटेल इंडियन-ब्रिटिश एक्टर
- 21 सैवेज ब्रिटिश रैपर
- आलिया भट्ट बॉलीवुड एक्ट्रेस
- जेनी होल्ज़र अमेरिकन आर्टिस्ट
- कोलमैन डोमिंगो अमेरिकन एक्टर, प्लेराइटर
- दा'वाइन जॉय रैंडोल्फ अमेरिकन एक्ट्रेस
- लॉरेन ग्रॉफ़ अमेरिकन नॉवलिस्ट
- जेफरी राइट अमेरिकन एक्टर
- फैंटासिया बैरिनो अमेरिकन सिंगर, एक्ट्रेस
- लेस्ली ओडोम जूनियर अमेरिकन एक्टर, सिंगर
- जेम्स मैकब्राइड अमेरिकन राइटर, म्युजिशियन
- ब्रूक्स हेडली अमेरिकन म्युजिशियन
- एलेक्स एडेलमैन अमेरिकन कॉमेडियन
- लाटोया रूबी फ्रेज़ियर अमेरिकन आर्टिस्ट